Proton VPN होमपेज

Proton VPN से Zattoo को अनब्लॉक कैसे करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

Zattoo(नई विंडो) यूरोप के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म में से एक है, जिसके महीने के 30,00,000 से ज़्यादा उपयोगकर्ता हैं। Zattoo लाइव और ऑन-डिमांड कंटेंट दोनों स्ट्रीम करता है, जिसमें से ज़्यादातर को मुफ्त में स्ट्रीम किया जा सकता है। Zattoo की सशुल्क सदस्यता आपको प्रीमियम चैनल और एक्स्ट्रा खासियतों तक एक्सेस देती है।

Zattoo सिर्फ कुछ देशों में उपलब्ध है। हमारे किसी स्विस या जर्मन प्लस सर्वर से कनेक्ट करके आप Zattoo को अनब्लॉक कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में समझाया गया है कि आप Proton VPN का इस्तेमाल करके Zattoo कैसे देख सकते हैं:

zattoo होम पेज en

Proton VPN की मदद से आप Europe की दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विसेज को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।

हमारी स्ट्रीम गाइड में वो सभी स्ट्रीम सेवाएं दी गई हैं जिनकी हम सहायता करते हैं।

अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Zattoo कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

2.सशुल्क Proton VPN सदस्यता लें

अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited, Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो आप छोड़ कर सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।

अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।

अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपने खाते को अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और Switzerland या Germany में मौजूद किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

4. Zattoo की वेबसाइट https://zattoo.com/(नई विंडो) पे जाएं और खाते के लिए साइनअप करें(नई विंडो)। Zattoo से कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए आपको सशुल्क सदस्यता की ज़रूरत नहीं है, हालांकि प्रीमियम कंटेंट स्ट्रीम करना चाहने वालों के लिए सशुल्क विकल्प भी उपलब्ध हैं।

5. अपने Zattoo खाते में साइनइन करें और Europe भर से अपने मनपसंद टेलीविज़न शो चुनें ताकि Proton VPN के साथ सुरक्षित देखना शुरू कर सकें।

iOS और Android पे Proton VPN के साथ Zattoo कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

2. सशुल्क Proton VPN सदस्यता लें।

अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो आप सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।

अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।

अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपने खाते को अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और Switzerland या Germany में मौजूद किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

4. Zattoo ऐप डाउनलोड करें और खाता बनाएं। Zattoo के साथ स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए आपको सशुल्क सदस्यता की ज़रूरत नहीं है। हालांकि, प्रीमियम कंटेंट तक एक्सेस चाहने वालों के लिए सशुल्क सदस्यताएं उपलब्ध हैं।

नोट: Zattoo iOS ऐप(नई विंडो) और Zattoo Android ऐप(नई विंडो) हर देश में उपलब्ध नहीं हैं।

5. अपने Zattoo खाते में साइनइन करें और अपने मनपसंद European टेलीविज़न सीरीज़, स्पोर्ट्स कार्यक्रम और लाइव शो सुरक्षित देखना शुरू करें।

Android TV पे Proton VPN के साथ Zattoo कैसे देखें

1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके Zattoo देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा(नई विंडो)। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के निर्देशों के लिए हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।

2. अपने Android TV डिवाइस का इस्तेमाल करके Switzerland या Germany में मौजूद किसी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

हमारे प्लस सर्वर से कनेक्ट होने के लिए आपको सशुल्क Proton VPN सदस्यता चाहिए। आप यहां से प्लस या Unlimited प्लैन ले सकते हैं(नई विंडो), या अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।

3. अपने Android TV डिवाइस पे Zattoo ऐप(नई विंडो) इंस्टॉल करें और अगर आपके पास पहले से खाता नहीं है तो खाता बनाएं(नई विंडो)। Zattoo के साथ स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए आपको सशुल्क सदस्यता की ज़रूरत नहीं है। हालांकि, प्रीमियम कंटेंट तक एक्सेस चाहने वालों के लिए सशुल्क सदस्यताएं उपलब्ध हैं।

4. Zattoo ऐप खोलें और अपने खाते में लॉगइन करें। अब आप Proton VPN के साथ अपने सभी मनपसंद European टीवी शो सुरक्षित देखना शुरू कर सकते हैं।

Zattoo स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण

ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी अगर Zattoo काम नहीं कर रहा है, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।

अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me