Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ SonyLiv को अनब्लॉक कैसे करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

SonyLiv एक भारतीय स्ट्रीम प्लेटफॉर्म है, जिसे आप मुफ्त में या पैसे वाले खाते के ज़रिए एक्सेस कर सकते हैं, ये इस बात पे निर्भर करता है कि आप कौन सा कंटेंट देखना चाहते हैं.

इस आर्टिकल में समझाया गया है कि आप SonyLiv देखने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके भारत में दूसरी पॉपुलर स्ट्रीम सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Hotstar या Netflix, Amazon Prime Video, और Disney+ के भारतीय संस्करण शामिल हैं।

हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।

अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ SonyLiv कैसे देखें

1. अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक Proton VPN Plus प्लैन (या Proton VPN शामिल करने वाला कोई और पैसे वाला प्लैन) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनपसंद प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और भारत में मौजूद किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें।

4. https://www.sonyliv.com/(नई विंडो) पे SonyLiv की वेबसाइट देखें। अगर आप पूरा SonyLiv कैटलॉग एक्सेस करना चाहते हैं, तो आपको खाते के लिए साइनअप करना(नई विंडो) भी होगा, जिसके लिए भारतीय फोन नंबर (+91) चाहिए। हालांकि, आप बिना किसी खाते के भी SonyLiv पे कुछ कंटेंट देख सकते हैं।

5. Proton VPN के साथ सुरक्षित स्ट्रीम करने के लिए अपनी मनपसंद भारतीय शो खोजें या ब्राउज़ करें!

SonyLiv को Proton VPN के साथ iOS और Android पे कैसे देखें

1. अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक Plus प्लैन (या Proton VPN शामिल करने वाला कोई और प्लैन) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनपसंद प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और भारत में मौजूद किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें।

4. अपने डिवाइस के लिए SonyLiv ऐप डाउनलोड करें:

नोट: SonyLiv के iOS और Android ऐप सिर्फ उन स्थानों पे उपलब्ध हैं जिन्हें SonyLiv अभी सपोर्ट करता है, और हो सकता है कि ये आपके इलाके में उपलब्ध ना हों।

5. जब आप पहली बार SonyLiv ऐप खोलें, तो आप भारतीय फोन नंबर से साइनइन कर सकते हैं या सीधे स्ट्रीम कैटलॉग पे जाने के लिए Skip पे टैप कर सकते हैं।

Android TV पे Proton VPN के साथ SonyLiv कैसे देखें

1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके SonyLiv देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना(नई विंडो) होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के चरणों के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।

2. अपने Android TV डिवाइस का इस्तेमाल करके भारत में मौजूद किसी Plus सर्वर से कनेक्ट करें। हमारे Plus सर्वर से कनेक्ट होने के लिए, आपको पैसे वाली Proton VPN सदस्यता चाहिए। आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन ले सकते हैं(नई विंडो), या अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनपसंद प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।

3. अपने Android TV डिवाइस पे SonyLiv ऐप(नई विंडो) इंस्टॉल करें और अगर आपके पास पहले से खाता नहीं है, तो खाता बनाएं.

4. SonyLiv ऐप खोलें और अपने खाते में लॉगइन करें या सीधे ब्राउज़ करना शुरू करें। अब आप Proton VPN के साथ अपने Android TV पे सभी मनपसंद भारतीय शो सुरक्षित देख सकते हैं!

SonyLiv स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए गए चरणों को अपनाने के बाद भी SonyLiv काम नहीं कर रहा है, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।

1. Proton VPN ऐप वापिस शुरु करें और नया VPN कनेक्शन शुरू करें।

2. अगर आप SonyLiv को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।

3. अपना डिवाइस वापिस शुरु करें।

4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me