Proton VPN के साथ ShemarooMe कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
ShemarooMe एक भारतीय स्ट्रीम सर्विस है, जो लाइव टीवी चैनल, ऑन-डिमांड मूवीज़, टीवी शो, वेब सीरीज़ और धार्मिक कंटेंट सहित कई तरह के मनोरंजन ऑफर करती है। ये भारतीय भाषाओं (हिंदी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु और पंजाबी सहित) और भारतीय सांस्कृतिक पसंद पर केंद्रित होकर विविध दर्शकों की ज़रूरतें पूरी करती है। हिंदी बॉलीवुड टाइटल्स के बड़े कैटलॉग के लिए ये खास तौर पे जानी जाती है।
ShemarooMe पे सीमित Free कंटेंट उपलब्ध है, लेकिन ये मुख्य तौर पे सदस्यता-आधारित सर्विस है। दोनों ही मामलों में, साइनइन करना ज़रूरी है। सदस्यता सिर्फ़ ShemarooMe के Android और iOS ऐप से खरीदी जा सकती है (इसकी वेबसाइट पे नहीं)। इस गाइड में, हम देखते हैं कि Proton VPN के साथ ShemarooMe को इन पर कैसे देखें:

Proton VPN का इस्तेमाल दूसरे लोकप्रिय स्ट्रीम सर्विसेज़ को अनब्लॉक करने के लिए भी किया जा सकता है, जिनमें Netflix, Disney+, Sun NXT, और Hotstar शामिल हैं,
हमारे स्ट्रीमिंग हब(नई विंडो) का इस्तेमाल करके वो सभी सर्विस ढूंढें जिनकी हम सहायता करते हैं।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विस इस्तेमाल करने के लिए आपको एक पैसे वाला Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप अपना खाता अपग्रेड करें — इसके लिए लॉगइन करके अपने सदस्यता पेज से प्लस (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
Proton VPN के साथ अपने ब्राउज़र से ShemarooMe कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN
- macOS के लिए Proton VPN
- Linux के लिए Proton VPN
- Proton VPN Chrome एक्सटेंशन
- Proton VPN Firefox एक्सटेंशन
2. Proton VPN में लॉगइन करें और किसी भी भारत सर्वर से कनेक्ट करें।

3. ShemarooMe की वेबसाइट www.shemaroome.com(नई विंडो) पर जाएं और साइनइन करें (या अगर पहले से साइनअप नहीं किया है तो साइनअप करें) और अपने मनपसंद ShemarooMe लाइव टीवी चैनल, बॉलीवुड मूवीज़, टीवी शो, वेब सीरीज़ और धार्मिक कंटेंट देखें।
मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ ShemarooMe कैसे देखें
ShemarooMe के ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और भारत में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. ShemarooMe ऐप डाउनलोड करें और साइनइन करें (या अगर पहले से साइनअप नहीं किया है तो साइनअप करें) और अपने मनपसंद ShemarooMe लाइव टीवी चैनल, बॉलीवुड मूवीज़, टीवी शो, वेब सीरीज़ और धार्मिक कंटेंट देखें।
अपने स्मार्ट टीवी पे Proton VPN के साथ ShemarooMe कैसे देखें
ShemarooMe के ऐप Android TV, Amazon Fire TV (“firestick”) और Apple TV पर उपलब्ध हैं।
1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:
2. Proton VPN में लॉगइन करें और भारत में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
3. ShemarooMe ऐप को अपने Android TV, Fire TV, या Apple TV डिवाइस पे इंस्टॉल करें और साइनइन करें (या अगर पहले से साइनअप नहीं किया है तो साइनअप करें) और अपने मनपसंद ShemarooMe लाइव टीवी चैनल, बॉलीवुड मूवीज़, टीवी शो, वेब सीरीज़ और धार्मिक कंटेंट देखें।
ShemarooMe स्ट्रीम समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए चरणों को अपनाने के बाद भी ShemarooMe काम नहीं करता, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर ShemarooMe को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस किया जा रहा है, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीमिंग समस्या निवारण गाइड देखें या अपनी सहायता टीम से संपर्क करें।