Proton VPN के साथ SBS कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
SBS एक ऑस्ट्रेलियाई स्ट्रीम प्लैटफॉर्म है, जो लाइव, ऑन-डिमांड और कैच-अप टीवी ऑफर करता है। ये प्लैटफॉर्म SBS Australia के लगभग हर प्रोग्राम को कवर करता है।
SBS का इस्तेमाल free है, लेकिन कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए खाता बनाएं।
इस गाइड में, हम देखेंगे कि इन प्लेटफॉर्म पे Proton VPN के साथ SBS कैसे देखें:
Proton VPN का इस्तेमाल दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं को अनब्लॉक करने के लिए भी किया जा सकता है, जिनमें शामिल हैं Netflix, Disney+, ABC iview, Network 10 (10 Play), 9Now, 7plus और Kayo Sports।
हमारी सहायता की जाने वाली सभी सर्विसेज़ ढूंढने के लिए हमारे स्ट्रीमिंग हब का इस्तेमाल करें।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पैसे वाला Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ SBS कैसे देखें
1. अगर अब तक डाउनलोड नहीं किया है, तो अपनी डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
2. Proton VPN में साइनइन करें और किसी भी ऑस्ट्रेलिया VPN सर्वर से कनेक्ट करें।
3. SBS On Demand वेबसाइट(नई विंडो) पे जाएं और साइनइन करें या अपना खाता बनाएं।
अब आप Proton VPN के साथ SBS लाइव या ऑन-डिमांड देखना शुरू कर सकते हैं। न्यूज़, लाइव टीवी, मूवीज़ और स्पोर्ट्स का सुरक्षित आनंद लें।
मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ SBS कैसे देखें
SBS के ऐप Android, iOS और iPadOS के लिए उपलब्ध हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलिया छोड़ने से पहले आपको इन्हें डाउनलोड करना पड़ सकता है।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में साइनइन करें और किसी भी ऑस्ट्रेलिया VPN सर्वर से कनेक्ट करें।
3. SBS On Demand ऐप डाउनलोड करें। साइनइन करें या खाता बनाएं।
अब आप SBS का लाइव, ऑन-डिमांड या कैच-अप कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। न्यूज़, लाइव टीवी, मूवीज़ और स्पोर्ट्स का सुरक्षित आनंद लें।
अपने स्मार्ट टीवी पे Proton VPN के साथ SBS कैसे देखें
SBS ऐप्स Android TV, Amazon Fire TV (“firestick”) और Apple TV के लिए उपलब्ध हैं, हालांकि Australia छोड़ने से पहले आपको इन्हें डाउनलोड करना पड़ सकता है।
1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:
2. Proton VPN में साइनइन करें और किसी भी ऑस्ट्रेलिया VPN सर्वर से कनेक्ट करें।
3. SBS On Demand ऐप खोलें। साइनइन करें या अपना खाता बनाएं।
अब आप SBS का लाइव, ऑन-डिमांड या कैच-अप कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। न्यूज़, लाइव टीवी, मूवीज़ और स्पोर्ट्स का सुरक्षित आनंद लें।
SBS स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण
ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी SBS काम नहीं करता, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप SBS On Demand को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाएं(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीमिंग समस्या निवारण गाइड देखें या अपनी सहायता टीम से संपर्क करें।