Proton VPN के साथ Kayo Sports कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Kayo Sports एक ऑस्ट्रेलियाई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा है, जो Fox Sports, ESPN और Racing.com के लाइव खेल कार्यक्रम और अन्य खेल-संबंधित कंटेंट ऑफर करती है। इसमें ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल, क्रिकेट, रग्बी, NFL और ज़्यादा खेल शामिल हैं।
Kayo Sports Streamotion(नई विंडो) नेटवर्क का हिस्सा है, और आप किसी भी Streamotion सेवा (जिसमें Kayo, Binge और Flash शामिल हैं) के अपने खाते से साइनइन कर सकते हैं। सदस्यता की कीमतें इस बात पे निर्भर करती हैं कि आप एक साथ कितनी स्क्रीन पे Streamotion सेवा देख सकते हैं, और इनके साथ 7-दिन का मुफ्त ट्रायल मिलता है।
इस आर्टिकल में बताया गया है कि आप Proton VPN का इस्तेमाल करके Kayo Sports कैसे देख सकते हैं।
आप Proton VPN का इस्तेमाल करके अन्य पॉपुलर खेल स्ट्रीमिंग सेवाओं को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें ESPN+, Eurosport Player और F1 TV शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीमिंग गाइड में उन सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं की सूची है जिन्हें हम सहायता देते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Kayo Sports कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके और अपने सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Proton VPN Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रेलिया में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. kayosports.com.au(नई विंडो) पे Kayo Sports की वेबसाइट खोलें और या तो मौजूदा Streamotion खाते से साइनइन करें या नया खाता बनाने के लिए साइनअप करें।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार लाइव खेल कार्यक्रम या अन्य खेल-संबंधित कंटेंट चुनें!
Android, iPad और iPhone पे Proton VPN के साथ Kayo Sports कैसे देखें
Kayo Sports के ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन आप इन्हें सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के App Store या Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके और अपने सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रेलिया में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
4. Kayo Sports ऐप डाउनलोड करें और या तो मौजूदा Streamotion खाते से साइनइन करें या नया खाता बनाने के लिए साइनअप करें।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार लाइव खेल कार्यक्रम या अन्य खेल-संबंधित कंटेंट चुनें!
Android TV पे Proton VPN के साथ Kayo Sports कैसे देखें
Kayo Sports ऐप Android TV के लिए उपलब्ध है, लेकिन आप इसे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके Kayo Sports देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के चरणों के लिए, हमारे Android TV सहायता गाइड को देखें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन(नई विंडो) की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके और अपने सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रेलिया में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
4. अपने Android TV डिवाइस पे Kayo Sports ऐप इंस्टॉल करें और या तो मौजूदा Streamotion खाते से साइनइन करें या नया खाता बनाने के लिए साइनअप करें।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार लाइव खेल कार्यक्रम या अन्य खेल-संबंधित कंटेंट चुनें!
Kayo Sports स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए चरणों के बाद भी Kayo Sports काम नहीं कर रहा है, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप अपने ब्राउज़र के ज़रिए Kayo Sports को एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।