Proton VPN से RTVE Play कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
RTVE Play एक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा है, जो स्पेनिश टीवी प्रसारण स्टेशन RTVE का कंटेंट उपलब्ध कराती है। यह अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए सशुल्क सेवा देती है, लेकिन स्पेनिश प्रसारण नियमों के मुताबिक स्पेन के दर्शकों के लिए मुफ्त है (जिन्हें मुफ्त खाता बनाने के लिए रजिस्टर करना ज़रूरी है)।
इस लेख में समझाया गया है कि आप RTVE Play देखने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।
ब्राउज़र से Proton VPN के साथ RTVE Play कैसे देखें
1. अगर अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
आप Chrome, Brave, Edge(नई विंडो) और Firefox(नई विंडो) के लिए हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए, आपको सशुल्क Proton VPN सदस्यता चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं, इसके लिए लॉगइन करके Subscription सेक्शन में से अपनी पसंद का प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और स्पेन के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. www.rtve.es(नई विंडो) पे RTVE Play की वेबसाइट खोलें और मुफ्त खाते के लिए साइनअप करें (अगर पहले से नहीं किया है)। अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद शो, फिल्में और स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखना शुरू कर सकते हैं!
Android, iPad और iPhone पे Proton VPN के साथ RTVE Play कैसे देखें
RTVE Play के ऐप Android(नई विंडो), Android TV(नई विंडो), iOS, और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए, आपको सशुल्क Proton VPN सदस्यता चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं, इसके लिए लॉगइन करके Subscription सेक्शन में से अपनी पसंद का प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और स्पेन के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. RTVE Play ऐप डाउनलोड करें और मुफ्त खाते के लिए साइनअप करें (अगर पहले से नहीं किया है)। अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद शो, फिल्में और स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखना शुरू कर सकते हैं!
Android TV पे Proton VPN के साथ RTVE Play कैसे देखें
1. अपने Android TV पे Proton VPN से RTVE Play देखने के लिए, आपको सबसे पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा(नई विंडो). Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के स्टेप्स के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए, आपको सशुल्क Proton VPN सदस्यता चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं, इसके लिए लॉगइन करके Subscription सेक्शन में से अपनी पसंद का प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और स्पेन के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
4. RTVE Play Android TV ऐप(नई विंडो) इंस्टॉल करें और मुफ्त खाते के लिए साइनअप करें (अगर पहले से नहीं किया है)। अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद शो, फिल्में और स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखना शुरू कर सकते हैं!
RTVE Play स्ट्रीमिंग की समस्याओं का निवारण
ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी अगर RTVE Play काम न करे, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण के तरीके आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप अपने ब्राउज़र से RTVE Play एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।