Proton VPN के साथ ORF-TV कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Österreichischer Rundfunk(नई विंडो) (ORF, या अंग्रेज़ी में “Austrian Broadcasting”) ऑस्ट्रिया का एक सार्वजनिक सेवा टेलीविज़न प्रसारक है। ORF-TV, इसकी प्रसारण सेवा की “कैच-अप” और लाइव स्ट्रीम सेवा है, जो शो, फिल्में और स्पोर्ट्स कार्यक्रमों का विस्तृत चयन ऑफर करती है।
ORF का वित्तपोषण लाइसेंस फीस और सीमित ऑन-एयर विज्ञापनों से होता है, जिससे ये सेवा इस्तेमाल के समय मुफ्त रहती है और किसी खाते के लिए साइनअप करने की ज़रूरत नहीं होती। हालांकि, ORF-TV का काफी सारा कंटेंट बिना किसी क्षेत्रीय पाबंदी के उपलब्ध है, लेकिन कई प्रोग्राम और स्पोर्ट्स कार्यक्रम, खासकर हालिया वाले, सिर्फ ऑस्ट्रिया के दर्शकों के लिए ही उपलब्ध हैं।
इस आर्टिकल में समझाया गया है कि ORF-TV देखने के लिए आप Proton VPN का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ ORF-TV कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रिया में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. ORF-TV की वेबसाइट tvthek.orf.at(नई विंडो) पे जाएं और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, फिल्म या स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखना शुरू करें:
Android, iPad और iPhone पे Proton VPN के साथ ORF-TV कैसे देखें
ORF-TV ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN Plus (या कोई और ऐसा पैसे वाला प्लैन जिसमें Proton VPN शामिल हो) की ज़रूरत है। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से अपनी पसंद का प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रिया में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. ORF-TV ऐप डाउनलोड करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, फिल्म या स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखना शुरू करें:
Android TV पे Proton VPN के साथ ORF-TV कैसे देखें
1. अपने Android TV पे Proton VPN इस्तेमाल करके ORF-TV देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के स्टेप्स के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN Plus (या कोई और ऐसा पैसे वाला प्लैन जिसमें Proton VPN शामिल हो) की ज़रूरत है। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से अपनी पसंद का प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रिया में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
4. अपने Android TV डिवाइस पे ORF-TV ऐप इंस्टॉल करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, फिल्म या स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखना शुरू करें
ORF-TV स्ट्रीम समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी ORF-TV काम नहीं करता, तो निम्नलिखित समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप ORF-TV को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस करते हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।