Proton VPN से NRK को अनब्लॉक कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
NRK, जिसे Norwegian Broadcasting Corporation के नाम से भी जाना जाता है, नॉर्वे सरकार के स्वामित्व वाली रेडियो और टेलीविज़न सार्वजनिक प्रसारण कंपनी है।
इस लेख में समझाया गया है कि NRK देखने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है:

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके नॉर्वे की अन्य लोकप्रिय स्ट्रीम सेवाओं को अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Max, Amazon Prime Video, और Disney+ के नॉर्वेजियन संस्करण शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ NRK देखने का तरीका
1. अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- macOS के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Linux के लिए Proton VPN(नई विंडो)
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करें और अपने खाते के Subscription पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और नॉर्वे में स्थित किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें।
4. NRK की वेबसाइट https://tv.nrk.no/(नई विंडो) पे जाएं। NRK का एक्सेस मुफ़्त है, लेकिन मनपसंद चीज़ें सेव करने या अपना व्यूइंग हिस्ट्री एक्सेस करने के लिए आपको खाते के लिए साइनअप करना(नई विंडो) होगा (इसके लिए ये साबित करना ज़रूरी है कि आप नॉर्वे में रहते हैं)।
5. Proton VPN के साथ सुरक्षित स्ट्रीम करने के लिए अपनी मनपसंद नॉर्वेजियन शो खोजें या ब्राउज़ करें!
Android और iPhone/iPad पे Proton VPN के साथ NRK देखने का तरीका
1. अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत है। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करें और अपने खाते के Subscription पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और नॉर्वे में स्थित किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें।

4. अपने डिवाइस के लिए NRK ऐप डाउनलोड करें:
नोट: NRK के iPhone/iPad और Android ऐप सिर्फ़ उन स्थानों पे उपलब्ध हैं जिनका NRK अभी समर्थन करता है और हो सकता है कि ये ऐप आपके क्षेत्र में उपलब्ध न हों।
5. NRK ऐप पहली बार खोलने पे आप खाता बनाएं या सीधे स्ट्रीम कैटलॉग पे जा सकते हैं।
Android TV पे Proton VPN के साथ NRK देखने का तरीका
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके NRK देखने के लिए, सबसे पहले आपको Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड(नई विंडो) करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के चरणों के लिए हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. अपने Android TV डिवाइस का इस्तेमाल करके नॉर्वे में स्थित किसी Plus सर्वर से कनेक्ट करें। हमारे Plus सर्वर से कनेक्ट होने के लिए आपको Plus प्लैन की सदस्यता चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करें और अपने खाते के Subscription पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
3. अपने Android TV डिवाइस पे NRK ऐप(नई विंडो) इंस्टॉल करें और अगर आपके पास पहले से खाता नहीं है, तो खाता बनाएं.
4. NRK ऐप खोलें और अपने खाते में लॉगइन करें या फ़ौरन ब्राउज़ करना शुरू करें। अब आप Proton VPN के साथ अपने Android TV पे सभी मनपसंद नॉर्वेजियन शो सुरक्षित रूप से देख सकते हैं!
NRK स्ट्रीम समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए चरणों को अपनाने के बाद भी NRK काम नहीं कर रहा है, तो निम्नलिखित समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
1. Proton VPN ऐप वापिस शुरु करें और नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
2. अगर आप अपने ब्राउज़र के ज़रिए NRK एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
3. अपना डिवाइस वापिस शुरु करें।
4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।