Proton VPN के साथ MTV Katsomo और MTV Uutiset कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
MTV Katsomo, MTV Oy की ऑन-डिमांड कैच-अप स्ट्रीमिंग सेवा है, जो उसके Free चैनलों के लिए है, जिनमें MTV3, Sub और Ava शामिल हैं। ये मुख्य रूप से फिनिश कंटेंट का एक्सेस देती है, जिसमें TV शो, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स शामिल हैं। MTV Uutiset, MTV Oy की ऑन-डिमांड न्यूज़ सेवा है, जिसे कंपनी MTV Katsomo पे अपने बाकी कंटेंट से अलग रखती है।
MTV Katsomo विज्ञापन-समर्थित है, और इसका कंटेंट देखने के लिए एक (Free) खाते के लिए साइनअप करना होगा। MTV Uutiset भी Free है, लेकिन विज्ञापन-मुक्त है और देखने के लिए खाते की ज़रूरत नहीं है (हालांकि ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड अनुभव के लिए अपने MTV Oy खाते से साइनइन किया जा सकता है)।
ये लेख समझाता है कि निम्नलिखित प्लैटफॉर्म पे Proton VPN का इस्तेमाल करके MTV Katsomo और MTV Uutiset कैसे देखें:

Proton VPN का इस्तेमाल करके दूसरे पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विसेज को भी अनब्लॉक किया जा सकता है, जिनमें Netflix, Disney+, और Yle Areena शामिल हैं।
उन सभी सर्विसेज़ को ढूंढने के लिए हमारे स्ट्रीम हब(नई विंडो) का इस्तेमाल करें, जिनकी हम सहायता करते हैं।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई और पैसे वाला प्लैन) चुन सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ MTV Katsomo कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- macOS के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Linux के लिए Proton VPN(नई विंडो)
2. Proton VPN में लॉगइन करें और फिनलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. MTV Katsomo की वेबसाइट www.mtv.fi(नई विंडो) पे जाएं और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद शो और लाइव TV देखना शुरू करें। विकल्प के तौर पे, ताज़ा लोकल, अंतरराष्ट्रीय और लाइफस्टाइल न्यूज़ के लिए mtvuutiset.fi(नई विंडो) पे MTV Uutiset देखें।
मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ MTV Katsomo और MTV Uutiset कैसे देखें
MTV Katsomo ऐप्स Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं। MTV Uutiset ऐप्स भी Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और फिनलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. MTV Katsomo ऐप डाउनलोड करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद शो और लाइव TV देखना शुरू करें। विकल्प के तौर पे, ताज़ा लोकल, अंतरराष्ट्रीय और लाइफस्टाइल न्यूज़ के लिए Uutiset ऐप डाउनलोड करें।
Android TV पे Proton VPN के साथ MTV Katsomo कैसे देखें
MTV Katsomo और MTV Uutiset ऐप्स आपके Android TV डिवाइस पे इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
1. Android TV(नई विंडो) के लिए Proton VPN डाउनलोड करें
2. Proton VPN में लॉगइन करें और फिनलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
3. अपने Android TV डिवाइस पे MTV Katsomo ऐप इंस्टॉल करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद शो और लाइव TV देखना शुरू करें। विकल्प के तौर पे, ताज़ा लोकल, अंतरराष्ट्रीय और लाइफस्टाइल न्यूज़ के लिए Uutiset ऐप डाउनलोड करें।
MTV Katsomo स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण
ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी अगर MTV Katsomo काम न करे, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर ब्राउज़र के ज़रिए MTV Katsomo एक्सेस किया जा रहा है, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो).
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।