Proton VPN के साथ Yle Areena कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Yle Areena, फिनलैंड की राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारण कंपनी Yle की ऑनलाइन स्ट्रीम और कैच-अप सेवा है। इसमें लाइव टीवी चैनल, रेडियो प्रसारण, ऑन-डिमांड शो, फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, खबरें, खेल और बच्चों के प्रोग्राम सहित कई तरह का कंटेंट शामिल है। ज़्यादातर कंटेंट फिनिश और स्वीडिश में है, हालांकि कुछ इंटरनेशनल कंटेंट भी उपलब्ध है।
Yle का वित्तपोषण एक सार्वजनिक प्रसारण कर से होता है (जिसे Yle tax(नई विंडो) के नाम से जाना जाता है), जिसे फिनलैंड के ज़्यादातर लोग भुगतान करते हैं। इसलिए Yle Areena देखना मुफ्त है और इसमें कोई विज्ञापन नहीं है। साइनइन करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन अपनी देखने की हिस्ट्री और मनपसंद सेव करने के लिए आप साइनइन कर सकते हैं।
इस लेख में समझाया गया है कि इन प्लैटफॉर्म पर Proton VPN का इस्तेमाल करके Yle Areena कैसे देखें:

Proton VPN से दूसरी पॉपुलर स्ट्रीम सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक किया जा सकता है, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video शामिल हैं।
उन सभी सर्विसेज़ को ढूंढने के लिए हमारे स्ट्रीम हब(नई विंडो) का इस्तेमाल करें, जिनकी हम सहायता करते हैं।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN का पैसे वाला प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं — लॉगइन करके Plus (या कोई और पैसे वाला प्लैन) चुनें, जो आपके Subscription पेज पे मौजूद है।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Yle Areena कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- macOS के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Linux के लिए Proton VPN(नई विंडो)
2. Proton VPN में लॉगइन करें और फिनलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. areena.yle.fi(नई विंडो) पर Yle Areena वेबसाइट खोलें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद Yle Areena शो, खबरें और लाइव टीवी देखना शुरू करें।
मोबाइल डिवाइस पर Proton VPN के साथ Yle Areena कैसे देखें
Yle Areena के ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और फिनलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. Yle Areena ऐप डाउनलोड करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद Yle Areena शो, खबरें और लाइव टीवी देखना शुरू करें।
अपने स्मार्ट टीवी पर Proton VPN के साथ Yle Areena कैसे देखें
Yle Areena के ऐप Android TV, Amazon Fire TV (“फायरस्टिक”) और Apple TV (4थी पीढ़ी और उससे नई) के लिए उपलब्ध हैं।
1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:
2. Proton VPN में लॉगइन करें और फिनलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
3. अपने Android TV, Fire TV, या Apple TV डिवाइस पर Yle Areena ऐप इंस्टॉल करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद Yle Areena शो, खबरें और लाइव टीवी देखना शुरू करें।
Yle Areena स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण
ऊपर बताए गए चरणों के बाद भी Yle Areena काम न करे, तो इन समस्या निवारण विकल्पों को आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप ब्राउज़र के ज़रिए Yle Areena एक्सेस कर रहे हैं, तो(नई विंडो) अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।