Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ ITVX कैसे देखें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

ITVX (पहले ITV Hub) ITV TV चैनल की एक ब्रिटिश स्ट्रीमिंग सर्विस है। ये विज्ञापन-समर्थित Free कंटेंट और प्रीमियम सदस्यता टियर, दोनों ऑफर करती है, जिसमें ड्रामा, रियलिटी TV, डॉक्यूमेंट्री, और एक्सक्लूसिव सीरीज़ समेत 15,000 घंटों से ज़्यादा का प्रोग्रामिंग शामिल है। ये सर्विस ITV चैनलों की लाइव स्ट्रीमिंग, “World Cup Classics” जैसे थीम-आधारित कलेक्शन, और A Spy Among Friends तथा Litvinenko जैसे ओरिजिनल कंटेंट की विविधता भी ऑफर करती है।

आप ITVX को विज्ञापनों के साथ Free में देख सकते हैं, या बिना विज्ञापन देखने, ऑफलाइन डाउनलोड, और BritBox कंटेंट तक एक्सेस के लिए ITVX Premium को सब्सक्राइब कर सकते हैं। जो भी विकल्प चुनें, आपको एक खाते के लिए साइनअप करना होगा। इस गाइड में, हम देखते हैं कि निम्नलिखित पर Proton VPN के साथ ITVX कैसे देखें:

ITVX शो

आप Proton VPN का इस्तेमाल दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और BBC iPlayer शामिल हैं।

हमारी सहायता की जाने वाली सभी सर्विसेज़ ढूंढने के लिए हमारे स्ट्रीमिंग हब का इस्तेमाल करें।

Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पैसे वाला Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ ITVX कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और यूनाइटेड किंगडम के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

यूनाइटेड किंगडम के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें

3. www.itv.com(नई विंडो) पे ITVX वेबसाइट पे जाएं और अपने ITVX खाते से साइनइन करें (या अगर पहले से खाता नहीं है तो साइनअप कर लें)। अब आप Proton VPN के साथ अपने मनपसंद ITVX शो, मूवीज़, स्पोर्ट्स, और न्यूज़ सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं।

मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ ITVX कैसे देखें

ITVX ऐप्स Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और यूनाइटेड किंगडम के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

यूनाइटेड किंगडम के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें

3. ITVX ऐप डाउनलोड करें और अपने ITVX खाते से साइनइन करें (या अगर पहले से खाता नहीं है तो साइनअप कर लें)। अब आप Proton VPN के साथ अपने मनपसंद ITVX शो, मूवीज़, स्पोर्ट्स, और न्यूज़ सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं।

अपने स्मार्ट TV पे Proton VPN के साथ ITVX कैसे देखें

ITVX ऐप्स Android TV, Amazon Fire TV (“firestick”) और Apple TV के लिए उपलब्ध हैं।

1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:

2. Proton VPN में लॉगइन करें और यूनाइटेड किंगडम के किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें।

3. ITVX ऐप को अपने Android TV, Fire TV, या Apple TV डिवाइस पर इंस्टॉल करें और अपने ITVX खाते से साइनइन करें (या अगर पहले से खाता नहीं है तो साइनअप कर लें)। अब आप Proton VPN के साथ अपने मनपसंद ITVX शो, मूवीज़, स्पोर्ट्स, और न्यूज़ सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं।

ITVX स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण

ऊपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी अगर ITVX काम नहीं कर रहा है, तो निम्नलिखित समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर आप अपने ब्राउज़र के ज़रिए ITVX एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीमिंग समस्या निवारण गाइड देखें या अपनी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me