Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ BBC iPlayer को अनब्लॉक कैसे करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

BBC iPlayer, BBC की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है। ये कमर्शियल हटा देता है और दर्शकों को नवीनतम BBC प्रोग्रामिंग देखने देता है जो वो चूक सकते थे।

Proton VPN के उपयोगकर्ता BBC iPlayer पे अपने सभी मनपसंद BBC शो देख सकते हैं, चाहे वो कहीं भी हों!

Proton VPN के साथ आप सिर्फ The Office का मूल संस्करण ही नहीं देख सकते। आप Disney+, Max, Netflix, और Amazon Prime Video भी स्ट्रीम कर सकते हैं। नए उपयोगकर्ताओं के लिए हमारी स्ट्रीमिंग गाइड से जानें कि आप सभी स्ट्रीमिंग सर्विस एक्सेस कर सकते हैं।

BBC iPlayer को एक्सेस करने के लिए:

UK में हमारे किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

UK में एक प्लस सर्वर से जुड़ें

हमारे Android TV ऐप पे, अगर आपके पास सही सदस्यता है, तो कोई भी देश चुनने पे आप अपने आप उस देश के प्लस सर्वर से जुड़ जाएंगे।

प्लस सर्वर Proton VPN Plus, Unlimited, Visionary या किसी भी फैमिली प्लैन (Duo, Family) के लिए उपलब्ध हैं।

Proton VPN, कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए हमारी VPN सर्विस के इस्तेमाल को मंजूरी नहीं देता।

स्टेप 1:

VPN Plus या Proton Unlimited सदस्यता लें

अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो आप सीधे स्टेप 2 पे जा सकते हैं।

अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।

अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से VPN Plus या Proton Unlimited चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।

स्टेप 2:

UK TV लाइसेंस खरीदें
अगर आपके पास पहले से UK TV लाइसेंस है, तो आप सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।

हमारी VPN पे BBC iPlayer देखने के लिए, आपको एक वैध UK TV लाइसेंस की ज़रूरत होगी। जो कोई भी BBC iPlayer पे कंटेंट स्ट्रीम करना चाहता है, उसे UK TV लाइसेंस की ज़रूरत होगी। मानक लाइसेंस एक साल तक वैध रहता है। अगर आपको ये समझने में कोई सवाल है कि आपको TV लाइसेंस की ज़रूरत है या नहीं, या उसका भुगतान कैसे करें, तो TV Licensing वेबसाइट(नई विंडो) एक मददगार संसाधन है।

स्टेप 3:

हमारा VPN ऐप इंस्टॉल करें
आपको अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। आप Windows, macOS, Linux डिवाइस, Android TV, Apple TV पे, या चलते-फिरते अपने Android या iOS डिवाइस के साथ अपने मनपसंद शो सुरक्षित रूप से स्ट्रीम कर सकते हैं।

इंस्टॉलेशन में मदद के लिए, ये रही हमारी सहायता गाइड:

स्टेप 4:

Proton VPN के साथ BBC iPlayer सुरक्षित रूप से देखना शुरू करें!
UK में एक प्लस सर्वर से जुड़ें, BBC iPlayer में लॉगइन करें, फिर आराम से बैठ जाएं।

अगर आपको BBC iPlayer देखने में समस्या आती है, तो कृपया ये आज़माएं:

BBC iPlayer हमेशा काम नहीं कर सकता। अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्या आ रही है, तो कृपया हमारी स्ट्रीमिंग समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me