Proton VPN से Channel 4 (All 4+) को कैसे अनब्लॉक करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Channel 4, UK की चार बड़ी टेलीविज़न सेवाओं में से एक है, जो BBC, BBC Two, और ITV के बाद आती है। इसकी फ्री ऑनलाइन स्ट्रीम सेवा All 4 के नाम से जानी जाती है और इसकी प्रीमियम स्ट्रीम सेवा All 4+ है। आप All 4 पे The Great British Bakeoff और The IT Crowd देख सकते हैं।
Proton VPN के उपयोगकर्ता अपने कुछ मनपसंद ब्रिटिश शो Channel 4 पे ऑनलाइन देख सकते हैं।
Proton VPN से Channel 4 कैसे देखें
United Kingdom में मौजूद किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें। Plus सर्वर Plus, Unlimited, Duo, Family, और Visionary प्लान के सदस्यों के लिए उपलब्ध हैं।
Proton VPN हमारी VPN सेवा को कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए इस्तेमाल करने की हिमायत नहीं करता।
स्टेप 1:
Proton VPN की सदस्यता लें
अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो आप सीधे स्टेप 2 पे जा सकते हैं।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लान है, तो अपने खाते को अपग्रेड करें: साइन इन करके और अपने खाते के Subscription पेज से मनचाहा प्लान चुनें।
स्टेप 2:
हमारा VPN ऐप इंस्टॉल करें
अगर आपने हमारा कोई ऐप पहले से इंस्टॉल किया हुआ है, तो आप सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।
आपको अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। आप Windows, macOS, और Linux डिवाइस पे या चलते-फिरते Android या iOS डिवाइस से अपने मनपसंद शो सुरक्षित रूप से स्ट्रीम कर सकते हैं।
अगर आपके पास Android TV है, तो आप बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम जॉइन करके ऐप को सीधे अपने डिवाइस पे इंस्टॉल कर सकते हैं।
- Proton VPN Windows ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN macOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN Linux ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN Android ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN iOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Android TV के लिए Proton VPN डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Apple TV के लिए Proton VPN डाउनलोड करें(नई विंडो)
इंस्टॉलेशन में मदद के लिए, हमारी सहायता गाइड्स ये हैं:
- Windows सहायता गाइड
- macOS सहायता गाइड
- Linux सहायता गाइड
- Android सहायता गाइड
- iOS सहायता गाइड
- Android TV गाइड
- Apple TV गाइड
स्टेप 3:
अपने VPN से अपने मनपसंद ब्रिटिश शो ऑनलाइन देखना शुरु करें।
UK में हमारे कुछ सर्वर से कनेक्ट करें और Channel 4 पे अपना सभी मनपसंद ब्रिटिश कंटेंट देखें।
ऑप्शनल – स्टेप 4:
Channel 4 की सदस्यता खरीदें
आप Channel 4 ऑनलाइन फ्री में देख सकते हैं। लेकिन अगर आप विज्ञापन छोड़ना चाहते हैं या लाइव TV देखना चाहते हैं, तो आपको 4 All+(नई विंडो) की ज़रूरत होगी।
नोट: कुछ शो, खासकर All 4 के ऑन-डिमांड कंटेंट के लिए, उपयोगकर्ता के डिवाइस का UK टाइम ज़ोन में होना ज़रूरी है। अगर आपको “clock error” संदेश मिले, तो अपने डिवाइस की सेटिंग खोलकर अपना टाइम ज़ोन London या Dublin GMT+1hr में बदलें। ये बदलाव करने के कुछ मिनटों के भीतर डिवाइस की घड़ी अपडेट हो जानी चाहिए, लेकिन कुछ मामलों में इसमें ज़्यादा समय भी लग सकता है।
अगर आपको Channel 4 देखने में समस्या हो, तो कृपया निम्नलिखित आज़माएं:
- Proton VPN एप्लीकेशन और VPN कनेक्शन वापिस शुरु करें
- अपना ब्राउज़र कैश हटाएं
- कोई दूसरा ब्राउज़र इस्तेमाल करें
- अपना डिवाइस वापिस शुरु करें
- अपना DNS कैश हटाएं
अगर इनमें से कोई विकल्प काम न करे, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(new window)(नई विंडो)।
Proton VPN से आप ये भी स्ट्रीम कर सकते हैं
[DISNEY+] [NETFLIX] [HULU]
[HBO MAX] [AMAZON PRIME VIDEO]
[NOW TV] [PLUTO TV]