Proton VPN के साथ DR TV कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
DR TV, पब्लिक-सर्विस डेनिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (DR) की एक इंटरनेट स्ट्रीम कैच-अप सर्विस है, जो डेनिश और अंतरराष्ट्रीय शो, फिल्मों और खेल कार्यक्रमों का शानदार चयन उपलब्ध कराती है।
DR का फंडिंग एक अनिवार्य टेलीविज़न लाइसेंस से होती है, इसलिए DR TV का कंटेंट ऐड-फ्री है और मुफ़्त में देखा जा सकता है। कंटेंट देखने के लिए साइनइन करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन खाता बनाने पे आप अपनी देखने की प्रगति सेव कर सकते हैं, अपने मनपसंद शो इकट्ठा कर सकते हैं और अपना देखने का अनुभव अपने हिसाब से ढाल सकते हैं।

आप Proton VPN का इस्तेमाल दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीम सर्विसेज़ को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम सेवा गाइड से आप हमारे समर्थित सभी स्ट्रीम सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई और पैसे वाला प्लैन) चुन सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ DR TV कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- macOS के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Linux के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Android के लिए Proton VPN(नई विंडो)
2. Proton VPN में लॉगइन करें और डेनमार्क में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. DR TV Play वेबसाइट dr.dk/drtv(नई विंडो) पे जाएं और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम देखना शुरू करें!
मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ DR TV कैसे देखें
DR TV Play ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और डेनमार्क में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. DR TV Play ऐप डाउनलोड करें और बस Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम देखना शुरू करें!
Android TV पे Proton VPN के साथ DR TV Play कैसे देखें
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके DR TV Play देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना(नई विंडो) होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से जुड़ने के चरणों के लिए हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और डेनमार्क में स्थित किसी भी सर्वर से जुड़ें।
3. अपने Android TV डिवाइस पे DR TV Play ऐप इंस्टॉल करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम देखना शुरू करें!
DR TV स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए चरणों के बाद DR TV Play काम नहीं कर रहा है, तो इन समस्या निवारण विकल्पों को आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप DR TV Play को अपने ब्राउज़र से एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।