Proton VPN से Blick TV कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Blick एक स्विस जर्मन भाषा का अख़बार और ऑनलाइन न्यूज़ वेबसाइट है, जो करंट अफेयर्स, मनोरंजन, खेल और लाइफस्टाइल को कवर करता है। रोज़ाना दस लाख से ज़्यादा विज़िटर्स के साथ, Blick अब स्विट्ज़रलैंड की सबसे लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है।
2020 में लॉन्च हुआ Blick TV स्विट्ज़रलैंड की पहली डिजिटल स्ट्रीमिंग सर्विस थी, जो रोज़ाना सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक Blick के विभिन्न टॉपिक्स को लाइव स्ट्रीम करती है। यह राजनीति, बिज़नेस, लोगों, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और खेल को कवर करने वाली बैकग्राउंड रिपोर्ट्स भी दिखाती है।
Blick TV को बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है, इसके लिए किसी साइनअप की ज़रूरत नहीं है।
इस आर्टिकल में बताया गया है कि Blick TV देखने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है:

Proton VPN का इस्तेमाल करके दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक किया जा सकता है, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीमिंग गाइड में उन सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं की सूची है जिन्हें हम सहायता देते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Blick TV कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, Proton VPN Plus (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो लॉगइन करके और अपने सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर Proton VPN खाता नहीं है, तो यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में साइनइन करें और स्विट्ज़रलैंड के किसी Plus सर्वर से कनेक्ट करें।

4. https://www.blick.ch/video(नई विंडो) पे जाकर Blick TV की वेबसाइट खोलें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपनी मनपसंद न्यूज़, करंट अफेयर्स और स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखना शुरू करें!
Android, iPad और iPhone पे Proton VPN के साथ Blick TV कैसे देखें
Blick TV ऐप्स Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, Proton VPN Plus (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं, जिसके लिए लॉगइन करके अपने सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनना होगा।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में साइनइन करें और स्विट्ज़रलैंड के किसी Plus सर्वर से जुड़ें।
4. Blick TV ऐप डाउनलोड करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपनी मनपसंद न्यूज़, करंट अफेयर्स और स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखना शुरू करें!
Android TV पे Proton VPN के साथ Blick TV कैसे देखें
1. Android TV पे Proton VPN की मदद से Blick TV देखने के लिए, सबसे पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के स्टेप्स जानने के लिए, हमारा Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, Proton VPN Plus (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो लॉगइन करके और अपने सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और स्विट्ज़रलैंड के किसी भी सर्वर से जुड़ें।
4. अपने Android TV डिवाइस पे Blick TV ऐप इंस्टॉल करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपनी मनपसंद न्यूज़, करंट अफेयर्स और स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखना शुरू करें!
Blick TV स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण
ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी अगर Blick TV काम नहीं कर रहा है, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर Blick TV को ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो ब्राउज़र का कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।