Proton VPN होमपेज

चीन में Proton VPN इस्तेमाल करना

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
शुरू करें

चीन का ग्रेट फायरवॉल वेबसाइटों और VPN का एक्सेस प्रतिबंधित करता है।

चीन में जुड़ने का सबसे अच्छा मौका पाने के लिए, सफ़र से पहले Proton VPN डाउनलोड करें और सेटअप करें, और हमारी Free एंटी-सेंसरशिप खासियतों जैसे Stealth प्रोटोकॉल और दूसरा रूट(नई विंडो) को सक्षम करें।

सफ़र से पहले

अगर आप चीन जा रहे हैं, तो सबसे असरदार इंतज़ाम ये है कि वहां पहुंचने से पहले ही Proton VPN को सेटअप कर लें।

ऐसे:

  1. अपना Proton VPN खाता बनाएँ
  2. डाउनलोड करें और Proton VPN सेटअप करें
  3. Proton VPN में साइनइन करें और जांचें कि आपका कनेक्शन काम कर रहा है

चीन से Proton VPN से कैसे कनेक्ट करें

चीन में पहुंचने के बाद, ये VPN संरचनाएं जुड़ने का सबसे अच्छा मौका देंगी:

दूसरा रूट सक्षम करें

अपनी ऐप सेटिंग में जांचें कि दूसरा रूट(नई विंडो) चालू है या नहीं। अगर हमारे सर्वर का एक्सेस ब्लॉक हो जाए, तो दूसरा रूट आपका कनेक्शन ऐसे तीसरें-पार्टी नेटवर्क से रूट करता है जिनसे सफलतापूर्वक कनेक्ट होने की ज़्यादा संभावना होती है।

दूसरा रूट डिफॉल्ट रूप से सक्षम होता है, और ऐपों पे जिनमें ये विकल्प नहीं होता, वहां ये अपने-आप सक्षम हो जाता है।

Stealth प्रोटोकॉल इस्तेमाल करें

Stealth आपके VPN ट्रैफिक को TCP के ऊपर एक छिपे हुए TLS टनल में लपेटता है, जिससे वे एक सामान्य HTTPS(नई विंडो) कनेक्शन जैसे दिखते हैं। इससे DPI (deep packet inspection) सिस्टम के लिए उन्हें पकड़ना और ब्लॉक करना काफ़ी मुश्किल हो जाता है।

Stealth प्रोटोकॉल कैसे सक्षम करें

अंतरराष्ट्रीय सर्वर से कनेक्ट करें

आस-पास के इलाकों (जैसे जापान, हांगकांग और सिंगापुर) में सर्वर सबसे अच्छी कनेक्शन स्पीड देने की संभावना रखते हैं। लेकिन अगर ये सर्वर ब्लॉक हो जाएं, तो आपको दूर के सर्वर आज़माने पड़ सकते हैं।

समस्या निवारण

चीन अपने ब्लॉकिंग तरीके बार-बार बदलता रहता है। अगर आपने इस लेख की सलाह फॉलो की और फिर भी कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं:

  • Stealth और Smart प्रोटोकॉल के बीच बदलाव करने की कोशिश करें।
  • ऐप को वापिस शुरु करें और दोबारा कनेक्ट करने की कोशिश करें।

कृपया अज्ञात इस्तेमाल आंकड़े शेयर करें पर भी विचार करें। इससे हमें सेंसरशिप के माहौल को समझने और उसका मुकाबला करने के नए तरीके ढूंढने में मदद मिलती है।

चीन के इंटरनेट प्रतिबंध कैसे काम करते हैं

चीन कई वेबसाइटों और ऑनलाइन सर्विसेज़ का एक्सेस एक ऐसे सेंसरशिप सिस्टम के ज़रिए प्रतिबंधित करता है जिसे आमतौर पर ग्रेट फायरवॉल के नाम से जाना जाता है। ये नियंत्रण DNS फ़िल्टरिंग, IP ब्लॉकिंग और डीप पैकेट इंस्पेक्शन (DPI) जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करके VPN कनेक्शन को पकड़ते और ब्लॉक करते हैं।

चीन के ग्रेट फायरवॉल के बारे में और जानें

ग्रेट फायरवॉल (GFW) अब तक बनाया गया सबसे परिष्कृत, व्यापक और बड़े पैमाने का इंटरनेट सेंसरशिप सिस्टम है। इसके प्रतिबंधों के लगातार बदलते स्वभाव की वजह से इसका मतलब ये है कि चीन में कोई भी VPN सर्विस 100% भरोसेमंद होने की गारंटी नहीं दे सकती।

लेकिन Proton VPN मज़बूत एंटी-सेंसरशिप खासियतें देता है, जैसे Stealth प्रोटोकॉल और दूसरा रूट। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने से आपको मेनलैंड चीन से हमारी सर्विस से कनेक्ट होने का सबसे अच्छा मौका मिलता है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me