Proton VPN होमपेज

WireGuard का उपयोग करके MikroTik राऊटर पे Proton VPN कैसे सेटअप करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
राऊटर

आप अपने MikroTik राऊटर पे Proton VPN सेटअप कर सकते हैं, ताकि इसके ज़रिए इंटरनेट से जुड़े हुए सभी डिवाइस Proton VPN से सुरक्षित रहें।

इस गाइड में हम आपको दिखाएंगे कि RouterOS 7 चलाने वाले MicroTik राऊटर पे WireGuard VPN प्रोटोकॉल का उपयोग करके ये कैसे करें। इसके लिए एक Proton VPN खाता ज़रूरी है

MikroTik राऊटर पे Proton VPN WireGuard® कैसे सेटअप करें (अपडेट)

1. WireGuard संरचना फ़ाइल डाउनलोड करें

इसे किसी भी टेक्स्ट एडिटर का उपयोग करके खोलें।

जानें कि Proton VPN से WireGuard संरचना फ़ाइल कैसे डाउनलोड करें

ध्यान दें कि आप सेव की गई कॉन्फिग फ़ाइल का उपयोग नहीं कर सकते। Proton VPN कभी भी आपकी निजी चाबी स्टोर नहीं करता, इसलिए सेव की गई कॉन्फिग फ़ाइलों में वे नहीं होतीं। आपको एक नई कॉन्फिग फ़ाइल बनाकर डाउनलोड करनी होगी।

2. MikroTik संरचना पैनल खोलें

इसके लिए एक कमांड लाइन खोलें (Linux और macOS पे Terminal या Windows पे PowerShell का उपयोग करके) और ये दर्ज करें:

ssh user@192.168.88.1

MikroTik के साथ कमांड लाइन का उपयोग करने के बारे में ज़्यादा पढ़ें(नई विंडो)

3. एक नया WireGuard इंटरफ़ेस बनाएँ

कमांड लाइन का उपयोग करके नीचे दिया गया टेक्स्ट दर्ज करें और टैप करें। अपनी निजी चाबी ढूंढने के लिए, स्टेप 1 में डाउनलोड की गई WireGuard कॉन्फिग फ़ाइल में PrivateKey= से शुरू होने वाली लाइन देखें।

/interface wireguard
add listen-port=13231 mtu=1420 name=wireguard-inet private-key=”your private key”

आगे के सभी स्टेप्स में आपको कमांड लाइन में कमांड दर्ज करनी होंगी।

4. जो इंटरफ़ेस आपने अभी बनाया उसमें एक IP पता जोड़ें:

/ip address
add address=10.2.0.2/30 interface=wireguard-inet network=10.2.0.0

5. एक WireGuard सर्वर को पीयर के रूप में जोड़ें

WireGuard कॉन्फिग फ़ाइल से एंडपॉइंट पता, एंडपॉइंट पोर्ट और सार्वजनिक चाबी जोड़ें। PublicKey= और Endpoint= से शुरू होने वाली लाइनें देखें।

उदाहरण के लिए, अगर कॉन्फिग में Endpoint=103.107.197.2:51820 लिखा है, तो endpoint-address=103.107.197.2 और endpoint-port=51820 दर्ज करें

/interface wireguard peers
add allowed-address=0.0.0.0/0 endpoint-address=x.x.x.x endpoint-port=xxxxx interface=wireguard-inet persistent-keepalive=25s public-key="your public key"

6. उस इंटरफ़ेस के लिए मास्करेड सक्षम करें

नोट: ये सेटअप मानता है कि आप MikroTik का डिफॉल्ट लोकल नेटवर्क पता उपयोग कर रहे हैं। अगर आपने इसे बदल दिया है, तो scr-address= के लिए उसी पते का उपयोग करें।

/ip firewall nat
add action=masquerade chain=srcnat out-interface=wireguard-inet src-address=192.168.88.0/24

7. सभी इंटरनेट ट्रैफिक को WireGuard से रीडायरेक्ट करें

/ip route
add disabled=no distance=1 dst-address=0.0.0.0/1 gateway=10.2.0.1 pref-src="" routing-table=main scope=30 suppress-hw-offload=no target-scope=10
add disabled=no distance=1 dst-address=128.0.0.0/1 gateway=10.2.0.1 pref-src="" routing-table=main scope=30 suppress-hw-offload=no target-scope=10

8. DNS सेटिंग कॉन्फिगर करें

/ip dns
set servers=10.2.0.1
/ip dhcp-client
set 0 use-peer-dns=no

9. WireGuard IP पते को मुख्य प्रोवाइडर के गेटवे से रीडायरेक्ट करें

x.x.x.x को कॉन्फिग फ़ाइल में दिए गए एंडपॉइंट पते (Endpoint=) से बदलें।

/ip route
add disabled=no dst-address=x.x.x.x/32 gateway=[/ip dhcp-client get [find interface=ether1] gateway] routing-table=main suppress-hw-offload=no

अगर ये काम नहीं करता, तो आपको gateway=[/ip dhcp-client get [find interface=ether1] gateway] को gateway=x.x.x.x से बदलना होगा, जहां x.x.x.x आपका अपना इंटरनेट गेटवे पता है। आपका इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) ये पता दे सकता है।

10. अपने राऊटर को वापिस शुरु करें

और बस, हो गया! अब आपका राऊटर जो सभी इंटरनेट कनेक्शन देता है, उन्हें Proton VPN से सुरक्षित रखेगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me