WireGuard चाबियों का रोटेशन
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- कनेक्शन
हमें अक्सर पूछा जाता है कि क्या WireGuard VPN प्रोटोकॉल का उपयोग करते समय कनेक्शन सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होने वाली WireGuard® चाबियों को “रोटेट” या “रीजेनरेट” करना संभव है। यानी पुरानी चाबियों की जगह नई चाबियां लगाना।
संक्षिप्त जवाब है हां, अगर आप चाहें तो Proton VPN कनेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाली WireGuard पीयर चाबियों (जो आमतौर पे WireGuard संरचना फ़ाइलों में स्टोर किया जाता है) को मैन्युअल रूप से रोटेट करना संभव है। लेकिन ऐसा करना शायद ही कभी फ़ायदेमंद होता है। इस लेख में हम बताते हैं कि क्यों।
WireGuard चाबियों को रोटेट करना शायद ही कभी फ़ायदेमंद क्यों होता है
हैंडशेक को डीक्रिप्ट किए बिना WireGuard पीयर चाबियों को स्निफ(नई विंडो) नहीं किया जा सकता, और ऐसा तब तक संभव नहीं है जब तक किसी हमलावर को आपके कनेक्ट किए हुए VPN सर्वर की निजी चाबी तक एक्सेस ना मिल जाए। ज़ाहिर तौर पे, इसे बहुत सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाता है।
ये पीयर चाबियां मुख्य तौर पे ये सत्यापित करने के काम आती हैं कि उपयोगकर्ता खाता वैध है, और एक पहचान स्थापित करने के लिए जो सत्र चाबियों पे सहमति बनने देती है। आपका इंटरनेट ट्रैफिक WireGuard संरचना फ़ाइलों में स्टोर किया गई चाबियों की नहीं, बल्कि इन्हीं सत्र चाबियों से एन्क्रिप्ट किया जाता है।
ये हर नए हैंडशेक के समय WireGuard खुद अपने आप जनरेट करता है। जो हर दो मिनट में होता है।
पीयर चाबियों का रोटेशन कब फ़ायदेमंद हो सकता है
WireGuard पीयर चाबियों का रोटेशन तभी फ़ायदेमंद हो सकता है जब आपके डिवाइस की किसी तरह छेड़छाड़ हुई हो।
चाबियों को कैसे रोटेट करें
जब भी आप किसी Proton VPN ऐप से लॉग आउट करते हैं (या Proton Mail सेटिंग में अपना सत्र वापस लेते हैं(नई विंडो)), उस ऐप के लिए WireGuard संरचना फ़ाइलों में स्टोर किया गई चाबियां वापस ले ली जाती हैं और उन्हें दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जब आप दोबारा लॉग इन करते हैं, तो चाबियों की एक नई जोड़ी जनरेट होती है।
इसलिए, VPN ऐप से लॉग आउट करके और फिर दोबारा लॉग इन करके आप WireGuard पीयर चाबियों को आसानी से मैन्युअल रूप से “रोटेट” या रीजेनरेट कर सकते हैं।