Proton VPN के साथ Wavve कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Wavve (वेव) एक दक्षिण कोरियाई स्ट्रीमिंग सर्विस है, जो टीवी ड्रामा, फिल्में, वैरायटी शो, लाइव टीवी चैनल और दक्षिण कोरिया के तीन टेरेस्ट्रियल ब्रॉडकास्टर — KBS, SBS और MBC के ओरिजिनल प्रोग्राम उपलब्ध कराती है। ये Wavve ओरिजिनल्स भी बनाती है।
आप एक Free खाते के लिए साइनअप कर सकते हैं या कुछ तीसरें-पार्टी खातों (ज़्यादातर कोरियाई) से साइनइन कर सकते हैं, लेकिन प्लैटफॉर्म पे कंटेंट देखने के लिए आपको पेड सदस्यता (बुनियादी, मानक, या प्रीमियम) चाहिए। इस गाइड में हम देखते हैं कि इन पर Proton VPN के साथ Wavve कैसे देखें:

Proton VPN का इस्तेमाल दूसरे लोकप्रिय स्ट्रीम सर्विसेज़ को अनब्लॉक करने के लिए भी किया जा सकता है, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी सहायता की जाने वाली सभी सर्विसेज़ ढूंढने के लिए हमारे स्ट्रीमिंग हब का इस्तेमाल करें।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पैसे वाला Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Wavve कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN
- macOS के लिए Proton VPN
- Linux के लिए Proton VPN
- Proton VPN Chrome एक्सटेंशन
- Proton VPN Firefox एक्सटेंशन
2. Proton VPN में लॉगइन करें और दक्षिण कोरिया के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. Wavve वेबसाइट www.wavve.com(नई विंडो) पे जाएं और अपने पेड Wavve खाते या अपनी पेड Wavve सदस्यता से लिंक किसी दूसरे खाते से साइनइन करें, ताकि आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद KBS, SBS, और MBC टीवी ड्रामा, फिल्में, वैरायटी शो, और लाइव टीवी चैनल, प्लस Wavve originals देख सकें।
मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ Wavve कैसे देखें
Wavve ऐप्स Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और दक्षिण कोरिया के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. Wavve ऐप डाउनलोड करें और अपने पेड Wavve खाते या अपनी पेड Wavve सदस्यता से लिंक किसी दूसरे खाते से साइनइन करें, ताकि आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद KBS, SBS, और MBC टीवी ड्रामा, फिल्में, वैरायटी शो, और लाइव टीवी चैनल, प्लस Wavve originals देख सकें।
अपने स्मार्ट टीवी पे Proton VPN के साथ Wavve कैसे देखें
Wavve ऐप Android TV, Amazon Fire TV (“फायरस्टिक”) और Apple TV के लिए उपलब्ध हैं।
1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:
2. Proton VPN में लॉगइन करें और दक्षिण कोरिया के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
3. Wavve ऐप को अपने Android TV, Fire TV, या Apple TV डिवाइस पे इंस्टॉल करें और अपने पेड Wavve खाते या अपनी पेड Wavve सदस्यता से लिंक किसी दूसरे खाते से साइनइन करें, ताकि आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद KBS, SBS, और MBC टीवी ड्रामा, फिल्में, वैरायटी शो, और लाइव टीवी चैनल, प्लस Wavve originals देख सकें।
Wavve की स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी Wavve काम नहीं कर रहा है, तो इन समस्या निवारण विकल्पों को आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप Wavve को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीमिंग समस्या निवारण गाइड देखें या अपनी सहायता टीम से संपर्क करें।