Proton VPN के साथ TVNZ+ कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Proton VPN के साथ TVNZ+ कैसे देखें
TVNZ+ (माओरी में Te Reo Tātaki Ā-Tono) एक विज्ञापन-आधारित स्ट्रीम सर्विस है, जो न्यूज़ीलैंड के टेरेस्ट्रियल टीवी चैनलों पे उपलब्ध ज़्यादातर प्रोग्रामिंग ऑफर करती है, जिसमें लाइव प्रसारण, लोकल ड्रामा, इंटरनेशनल सीरीज़, डॉक्यूमेंट्री और बच्चों के प्रोग्राम शामिल हैं। ये ऑनलाइन प्लैटफॉर्म के लिए एक्सक्लूसिव लोकल और इंटरनेशनल कंटेंट भी ऑफर करती है।
100% विज्ञापन-आधारित सर्विस होने की वजह से TVNZ+ देखने के लिए कोई फीस नहीं है, लेकिन आपको एक Free खाते के लिए साइनअप करके साइनइन करना ज़रूरी है।
ये आर्टिकल बताता है कि नीचे दिए गए प्लैटफॉर्म पे Proton VPN का इस्तेमाल करके TVNZ+ कैसे देखें:

Proton VPN का इस्तेमाल करके आप दूसरे भी लोकप्रिय स्ट्रीम सर्विसेज़ अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और ThreeNow शामिल हैं।
उन सभी सर्विसेज़ को ढूंढने के लिए हमारे स्ट्रीम हब(नई विंडो) का इस्तेमाल करें, जिनकी हम सहायता करते हैं।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई और पैसे वाला प्लैन) चुन सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ TVNZ+ कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- macOS के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Linux के लिए Proton VPN(नई विंडो)
2. Proton VPN में लॉगइन करें और न्यूज़ीलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. www.tvnz.co.nz(नई विंडो) पे TVNZ+ की वेबसाइट खोलें और अपने मौजूदा TVNZ+ खाते से साइनइन करें या (Free में) नया खाता बनाएं। अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने TVNZ+ शो, न्यूज़, मूवीज़ और स्पोर्ट्स कार्यक्रम एन्जॉय कर सकते हैं।
मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ TVNZ+ कैसे देखें
TVNZ+ ऐप Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और न्यूज़ीलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. TVNZ+ ऐप डाउनलोड करें और अपने मौजूदा TVNZ+ खाते से साइनइन करें या (Free में) नया खाता बनाएं। अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने TVNZ+ शो, न्यूज़, मूवीज़ और स्पोर्ट्स कार्यक्रम एन्जॉय कर सकते हैं।
अपने स्मार्ट टीवी पे Proton VPN के साथ TVNZ+ कैसे देखें
TVNZ+ ऐप Android TV, Amazon Fire TV (“firestick”) और Apple TV (चौथी जनरेशन और उससे ऊपर) के लिए उपलब्ध हैं।
1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:
2. Proton VPN में लॉगइन करें और न्यूज़ीलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
3. अपने Android TV डिवाइस या Apple TV पे TVNZ+ ऐप इंस्टॉल करें और अपने मौजूदा TVNZ+ खाते से साइनइन करें या (Free में) नया खाता बनाएं। अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने TVNZ+ शो, न्यूज़, मूवीज़ और स्पोर्ट्स कार्यक्रम एन्जॉय कर सकते हैं।
TVNZ+ स्ट्रीम की समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी TVNZ+ काम नहीं कर रहा है, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप अपने ब्राउज़र से TVNZ+ को एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या अपनी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।