Proton VPN होमपेज

Proton VPN से RTS, SRF और RSI को कैसे अनब्लॉक करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

SRG(नई विंडो) एक स्वतंत्र सार्वजनिक प्रसारण सेवा है, जो तीन फ्री स्ट्रीम साइटों के ज़रिए फ्रेंच, जर्मन और इतालवी में खबरों, जानकारी और मनोरंजन का कॉन्टेंट देती है:

सभी चैनल स्विट्ज़रलैंड में Proton VPN Plus सर्वर के ज़रिए एक्सेस किए जा सकते हैं। आप RTS, SRF और RSI यहां देख सकते हैं:

Proton VPN का इस्तेमाल करके आप दूसरी पॉपुलर यूरोपीय स्ट्रीम सर्विसेज़ को भी एक्सेस कर सकते हैं। Proton VPN के सहायता वाली स्ट्रीम सर्विसेज़ की पूरी लिस्ट के लिए हमारी स्ट्रीम गाइड देखें.

अपने ब्राउज़र से RTS, SRF और RSI को स्ट्रीम करने का तरीका

1. अगर आपने पहले से नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें

2. Proton VPN की सदस्यता लें

अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो आप सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।

अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।

अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।

3. अपने Proton VPN खाते में लॉगइन करें और स्विट्ज़रलैंड में किसी सर्वर से कनेक्ट करें.

4. जिस चैनल को आप स्ट्रीम करना चाहते हैं उसका स्ट्रीम लिंक देखें:

नोट: इनमें से किसी भी चैनल को अपने ब्राउज़र में देखते वक्त खाता बनाने की ज़रूरत नहीं है.

अब आप Proton VPN के साथ अपनी पसंद का कॉन्टेंट सुरक्षित रूप से देख सकते हैं.

अपने Android या iOS डिवाइस से SRF, RSI और RTS देखने का तरीका

1. अगर आपने पहले से नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको एक Plus प्लैन की ज़रूरत है। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें और अपने खाते को अपग्रेड करें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो).

3. Proton VPN में लॉगइन करें और स्विट्ज़रलैंड में स्थित किसी सर्वर से कनेक्ट करें.

4. App Store या प्ले स्टोर से अपने डिवाइस के लिए RSI, SRF या RTS ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें.

नोट: Android या iOS डिवाइस से RSI, SRF या RTS देखने के लिए आपके पास सही ऑफिशियल ऐप्स इंस्टॉल होने चाहिए. सभी ऐप्स सभी स्थानों पे उपलब्ध नहीं होते.

अगर आप अपने मौजूदा स्थान पे iOS के App Store से ऑफिशियल ऐप्स डाउनलोड नहीं कर पा रहे, तो आप अपने डिवाइस पे इन चैनलों का कॉन्टेंट स्ट्रीम नहीं कर पाएंगे. अगर आप अपने Android डिवाइस के लिए प्ले स्टोर में ऐप डाउनलोड नहीं कर सकते, तो हो सकता है कि आप APK ऑनलाइन कहीं और से डाउनलोड करके अपने डिवाइस पे इंस्टॉल कर सकें.

5. ऐप खोलें और जो कॉन्टेंट आपको देखना है उसे चुनें. फ्री में स्ट्रीम शुरू करने के लिए RSI, SRF या RTS ऐप्स पे खाता बनाने या लॉगइन करने की ज़रूरत नहीं है.

Android TV पे RSI, RTS और SRF को कैसे अनब्लॉक करें

  1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके किसी भी SRG चैनल को देखने के लिए, आपको पहले Android TV के लिए Proton VPN ऐप(नई विंडो) डाउनलोड करना होगा. Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के स्टेप्स के लिए हमारी Android TV सहायता गाइड देखें.
  2. अपने Android TV डिवाइस से स्विट्ज़रलैंड में स्थित किसी सर्वर से कनेक्ट करें। हमारे पेड सर्वर से कनेक्ट होने के लिए आपको पेड Proton VPN प्लैन की सदस्यता चाहिए। आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन ले सकते हैं(नई विंडो), या अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपने खाते को अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
  3. अपने Android TV डिवाइस पे SRF, RSI या RTS ऐप इंस्टॉल करें.

नोट: अपने Android TV डिवाइस से RSI, SRF या RTS देखने के लिए आपके पास सही ऑफिशियल ऐप्स इंस्टॉल होने चाहिए. सभी ऐप्स सभी स्थानों पे उपलब्ध नहीं होते. अगर आप अपने Android डिवाइस के लिए प्ले स्टोर में ऐप डाउनलोड नहीं कर सकते, तो हो सकता है कि आप APK ऑनलाइन कहीं और से डाउनलोड करके अपने डिवाइस पे इंस्टॉल कर सकें.

  1. अपनी पसंद का ऐप खोलें, अपने खाते में लॉगइन करें और Proton VPN के साथ अपना सारा मनपसंद जर्मन, फ्रेंच या इतालवी कॉन्टेंट सुरक्षित रूप से देखना शुरू करें.

स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी आपका डाउनलोड किया हुआ ऐप काम नहीं करता, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं.

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और नया VPN कनेक्शन बनाएं.
  2. अगर आप अपने ब्राउज़र के ज़रिए SRF, RTS या RSI ऐप को एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो).
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें.
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac या Linux).

अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो).

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me