Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ RTÉ Player कैसे देखें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

RTÉ Player, आयरलैंड के राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक RTÉ (Raidió Teilifís Éireann) की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा है। ये खबरों, मनोरंजन, नाटकों, डॉक्यूमेंट्री और खेल सहित RTÉ के प्रोग्रामिंग की विस्तृत श्रृंखला तक लाइव और ऑन-डिमांड एक्सेस देता है। ये कभी-कभी ऐसा एक्सक्लूसिव कंटेंट भी देता है जो इसके पारंपरिक टीवी चैनल पे उपलब्ध नहीं होता।

हालांकि RTÉ Player International एक “फ्रीमियम” सेवा के तौर पे लगभग हर जगह से एक्सेस किया जा सकता है, आयरलैंड गणराज्य में इसे देखना पूरी तरह Free है (विज्ञापनों के साथ)। इसके लिए किसी खाते की ज़रूरत नहीं है, हालांकि आप अपनी देखने की हिस्ट्री सेव करने के लिए साइनइन कर सकते हैं।

इस गाइड में हम देखते हैं कि इन प्लैटफॉर्म पे Proton VPN के साथ RTÉ Player कैसे देखें:

RTÉ Player के शो

आप Proton VPN का इस्तेमाल Netflix, Disney+ और TG4 सहित दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं।

हमारे स्ट्रीमिंग हब(नई विंडो) का इस्तेमाल करके वो सभी सर्विस ढूंढें जिनकी हम सहायता करते हैं।

Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको एक पैसे वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं और अपने खाते के डैशबोर्ड से प्लस (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुन सकते हैं।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप प्लस या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।

अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ RTÉ Player कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और आयरलैंड में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

आयरलैंड में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें

3. www.rte.ie/player(नई विंडो) पे RTÉ Player की वेबसाइट पर जाएं और Proton VPN के साथ अपनी मनपसंद RTÉ खबरें, मनोरंजन, नाटक, डॉक्यूमेंट्री और खेल सुरक्षित रूप से देखना शुरू करें।

मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ RTÉ Player कैसे देखें

RTÉ Player ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और आयरलैंड में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

आयरलैंड में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें

3. RTÉ Player ऐप डाउनलोड करें और Proton VPN के साथ अपनी मनपसंद RTÉ खबरें, मनोरंजन, नाटक, डॉक्यूमेंट्री और खेल सुरक्षित रूप से देखना शुरू करें।

अपने स्मार्ट टीवी पे Proton VPN के साथ RTÉ Player कैसे देखें

RTÉ Player ऐप Android TV, Amazon Fire TV (“firestick”) और Apple TV के लिए उपलब्ध हैं।

1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:

2. Proton VPN में लॉगइन करें और आयरलैंड में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. RTÉ Player ऐप को अपने Android TV, Fire TV, या Apple TV डिवाइस पर इंस्टॉल करें और Proton VPN के साथ अपनी मनपसंद RTÉ खबरें, मनोरंजन, नाटक, डॉक्यूमेंट्री और खेल सुरक्षित रूप से देखना शुरू करें।

RTÉ Player की स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए गए चरणों के बाद RTÉ Player काम नहीं कर रहा है, तो निम्नलिखित समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर आप अपने ब्राउज़र से RTÉ Player एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो).
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीमिंग समस्या निवारण गाइड देखें या अपनी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me