पोर्ट फॉरवर्ड
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- पोर्ट फॉरवर्ड
पोर्ट फॉरवर्ड इंटरनेट से आने वाले कनेक्शन को Proton VPN के फायरवॉल से होते हुए आपके डिवाइस तक पहुंचने देता है। पोर्ट फॉरवर्ड कैसे काम करता है, इस बारे में और जानें
| प्लैन | प्लैटफॉर्म |
| सभी पेड Proton VPN प्लैन। VPN Plus लें | Windows, macOS, Linux |
इस लेख में
- पोर्ट फॉरवर्ड कैसे काम करता है
- पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम करें
- अपने BitTorrent क्लाइंट में पोर्ट फॉरवर्ड कॉन्फ़िगर करें
- पोर्ट फॉरवर्ड से जुड़ी सुरक्षा संबंधी बातें
- ऑनलाइन पोर्ट चेकर के बारे में जानकारी
पोर्ट फॉरवर्ड कैसे काम करता है
पोर्ट एक नंबर वाला दरवाज़ा है जो आपके डिवाइस पे मौजूद खास ऐप्स को इंटरनेट पे जानकारी भेजने और पाने देता है। VPN इस्तेमाल करते समय ये एक ताला बंद गेट जैसा काम करता है और उन सभी आने वाले कनेक्शन को रोक देता है जिन्हें आपने खास तौर पे नहीं मांगा।
पोर्ट फॉरवर्ड उस दरवाज़े से होकर एक नियंत्रित रास्ता बनाता है। ये मुख्य रूप से BitTorrent जैसे P2P ऐप्स के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन ये ऑनलाइन गेमिंग के परफॉर्मेंस को भी बेहतर बना सकता है। जब आप इसे चालू करते हैं, तो VPN सर्वर एक बेतरतीब पोर्ट नंबर चुनता है और उसे आने वाले ट्रैफिक के लिए खोल देता है। उस पोर्ट पे भेजा गया कोई भी डाटा VPN कनेक्शन से होते हुए आपके डिवाइस तक पहुंचता है।
पोर्ट खोलने में थोड़ा जोखिम होता है। ज़्यादा जानकारी के लिए पोर्ट फॉरवर्ड से जुड़ी सुरक्षा संबंधी बातें देखें।
पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम करें
शुरू करने से पहले
- ये निर्देश बताते हैं कि P2P (peer-to-peer) VPN सर्वर से कैसे कनेक्ट करें और पोर्ट फॉरवर्ड कैसे सक्षम करें। पोर्ट फॉरवर्ड के काम करने के लिए आपका P2P सर्वर से जुड़े हुए होना ज़रूरी है।
- पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम करने के बाद आपको इसे अपने टॉरेंट ऐप में कॉन्फ़िगर करना होगा।
- पोर्ट फॉरवर्ड NAT प्रकार 2 (मध्यम एनएटी) के साथ काम नहीं करता।
Windows
1. Proton VPN खोलें और बाईं साइडबार में Countries → P2P टैब चुनें।
2. लिस्ट से किसी भी देश, शहर या सर्वर से कनेक्ट करें।

3. दाईं साइडबार में Port forwarding पे क्लिक करें।

4. Port forwarding स्विच को on कर दें। Apply पे क्लिक करें।

पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम हो गया है। अपना active port number देखने के लिए दाईं साइडबार में Port forwarding पे माउस ले जाएं।

तीसरें-पार्टी ऐप्स (उदाहरण के लिए, BitTorrent क्लाइंट) में पोर्ट फॉरवर्ड कॉन्फ़िगर करने के लिए आपको इस नंबर की ज़रूरत होगी।
पोर्ट नंबर आम तौर पे बदल जाता है जब आप VPN से दोबारा कनेक्ट होते हैं। ऐसा होने पे आपको अपना टॉरेंट क्लाइंट अपडेट करना होगा।
macOS
macOS पे पोर्ट फॉरवर्ड एक early-access खासियत है.
1. Proton VPN खोलें और Countries पर जाएं।
2. P2P आइकन ( ⇄) से मार्क किसी भी देश, शहर या सर्वर से जुड़ें।

3. अब Port forwarding शॉर्टकट पे क्लिक करें।

4. Port forwarding को On करें।

पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम हो गया है।
आपका active port number Port forwarding On बटन के नीचे दिखाई देगा।
तीसरें-पार्टी ऐप्स (उदाहरण के लिए, BitTorrent क्लाइंट) में पोर्ट फॉरवर्ड कॉन्फ़िगर करने के लिए आपको इस नंबर की ज़रूरत होगी।
पोर्ट नंबर आम तौर पे बदल जाता है जब आप VPN से दोबारा कनेक्ट होते हैं। ऐसा होने पे आपको अपना टॉरेंट क्लाइंट अपडेट करना होगा।
Linux (GUI) ऐप
1. Proton VPN खोलें और Countries पर जाएं।
2. P2P आइकन ( ⇄) से मार्क किसी भी देश, शहर या सर्वर से जुड़ें।

3. अब Settings → Features में जाएं
4. Port forwarding स्विच को on कर दें।

पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम हो गया है। आपका active port number मुख्य ऐप विंडो के ऊपर वाले जानकारी पैनल में दिखता है।

तीसरें-पार्टी ऐप्स (उदाहरण के लिए, BitTorrent क्लाइंट) में पोर्ट फॉरवर्ड कॉन्फ़िगर करने के लिए आपको इस नंबर की ज़रूरत होगी।
पोर्ट नंबर आम तौर पे बदल जाता है जब आप VPN से दोबारा कनेक्ट होते हैं। ऐसा होने पे आपको अपना टॉरेंट क्लाइंट अपडेट करना होगा।
Linux CLI
नोट: Linux CLI के लिए पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम करना एक दो-चरण वाली प्रक्रिया है।
1. CLI में पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम करें
टर्मिनल विंडो खोलें और ये चलाएं:
protonvpn config set port-forwarding on
अगर आप पहले से VPN से जुड़े हुए थे, तो नई सेटिंग को लागू होने देने के लिए आपको दोबारा कनेक्ट करना होगा।
2. पोर्ट फॉरवर्ड कॉन्फ़िगर करें
Step 2: Linux के निर्देशों को हमारे पोर्ट फॉरवर्ड मैन्युअल रूप से कैसे सेटअप करें गाइड में फॉलो करें।
OpenVPN और WireGuard® संरचना फ़ाइलें
अपने BitTorrent क्लाइंट में पोर्ट फॉरवर्ड कॉन्फ़िगर करें
शुरू करने से पहले
- कुछ लोकप्रिय Windows टॉरेंट ऐप्स के निर्देश नीचे दिए गए हैं, लेकिन पोर्ट फॉरवर्ड किसी भी BitTorrent क्लाइंट के साथ काम करता है।
- टॉरेंटिंग के दौरान IP लीक को रोकने के लिए सुनिश्चित करें कि qBittorrent सही इंटरफेस से बंधा है।
- आपको UPnP (Universal Plug and Play) और NAT-PMP (Network Address Translation Port Mapping Protocol) अक्षम करने होंगे, क्योंकि ये Proton VPN से टकराव कर सकते हैं।
qBittorrent
1. अपने Proton VPN ऐप में पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम करें।
2. qBittorrent खोलें और Tools → Options → Connection में जाएं।
3. Use UPnP / NAT-PMP port forwarding from my router अक्षम करें।
4. Port used for incoming connections फील्ड में Proton VPN ऐप में दिखाया गया active port number दर्ज करें।

5. OK पे क्लिक करें।
Vuze
स्क्रीनशॉट Beginner Mode(नई विंडो) में Vuze दिखाते हैं, लेकिन सभी मोड के लिए स्टेप्स एक जैसे हैं।
1. अपने Proton VPN ऐप में पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम करें।
2. Vuze खोलें और Tools → Options → Plugins → UPnP में जाएं
3. Enable UPnP. अनचेक करें

4. Options पेज पे रहें और Connection पे क्लिक करें।
5. Proton VPN ऐप में दिखाया गया active port number दर्ज करें।

6. Save पे क्लिक करें।
uTorrent (Classic)
1. अपने Proton VPN ऐप में पोर्ट फॉरवर्ड सक्षम करें।
2. uTorrent खोलें और Options → Preferences → Connection में जाएं।
3. Enable UPnP port mapping और Enable NAT-PMP port mapping अनचेक करें।

4. Port used for incoming connections फील्ड में Proton VPN ऐप में दिखाया गया active port number दर्ज करें।

5. Apply पे क्लिक करें।
पोर्ट फॉरवर्ड से जुड़ी सुरक्षा संबंधी बातें
पोर्ट फॉरवर्ड आने वाले कनेक्शन को आपके डिवाइस तक पहुंचने के लिए एक रास्ता खोलता है।
इसमें थोड़ा सुरक्षा जोखिम ज़रूर है, लेकिन वो जोखिम बहुत कम है, खास तौर पे टॉरेंटिंग और गेमिंग जैसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए।
Proton VPN का पोर्ट फॉरवर्ड आपकी निजता की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है और Port Fail जैसे ज्ञात हमलों का शिकार नहीं हो सकता।
कोई भी संभावित समस्या आम तौर पे उस ऐप तक सीमित रहती है जो पोर्ट का इस्तेमाल कर रहा है। इसलिए जोखिम का स्तर इस बात पे निर्भर करता है कि आप पोर्ट का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं। उदाहरण के लिए:
- फ़ाइल-शेयरिंग ऐप शेयर की गई फ़ाइलों को उजागर कर सकता है।
- रिमोट एक्सेस टूल, ठीक से सुरक्षित न होने पे, ज़्यादा नियंत्रण की अनुमति दे सकता है
सुरक्षित रहने के लिए:
- सिर्फ भरोसेमंद स्रोतों से विश्वसनीय ऐप्स ही इस्तेमाल करें
- अपने ऐप्स को अपडेट रखें
- उन पोर्ट को खोलने से बचें जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है
ऑनलाइन पोर्ट चेकर के बारे में जानकारी
ऑनलाइन पोर्ट चेकर टूल्स की मदद से आप अपने डिवाइस पे खुले पोर्ट चेक कर सकते हैं और सत्यापित कर सकते हैं कि पोर्ट फॉरवर्ड ठीक से काम कर रहा है। हालांकि, खुले पोर्ट सिर्फ तब ही पहचाने जा सकते हैं जब कोई एप्लीकेशन उस पोर्ट पे सक्रिय रूप से सुन रहा हो।
पोर्ट चेकिंग टूल्स कैसे काम करते हैं
1. कनेक्शन की कोशिश: टूल आपके सार्वजनिक IP पते पे बताए गए पोर्ट से कनेक्शन स्थापित करने का अनुरोध भेजता है। VPN इस्तेमाल करते समय ये VPN सर्वर का IP पता होगा।
2. जवाब का विश्लेषण: फिर ये जवाब का इंतज़ार करेगा:
- Open: अगर कोई एप्लीकेशन उस पोर्ट पे सक्रिय रूप से सुन रहा है और पोर्ट फॉरवर्ड ठीक से काम कर रहा है, तो पोर्ट चेकर सफलतापूर्वक कनेक्शन स्थापित करेगा और पोर्ट को open मार्क करेगा।
- Closed या Filtered: अगर कोई एप्लीकेशन पोर्ट पे सुन नहीं रहा है, या हमारा फायरवॉल कनेक्शन को रोक रहा है (उदाहरण के लिए, अगर पोर्ट फॉरवर्ड ठीक से काम नहीं कर रहा है), तो पोर्ट चेकर को या तो “connection refused” संदेश मिलेगा या कनेक्शन का समय समाप्त हो जाएगा। ऐसे मामलों में पोर्ट को closed या filtered के रूप में रिपोर्ट किया जाएगा।
उदाहरण
Proton VPN की पोर्ट फॉरवर्ड खासियत का इस्तेमाल करके आप हमारे NAT फायरवॉल में पोर्ट 44375 खोलते हैं। हालांकि, जब तक आप किसी ऐप को उस पोर्ट पे सुनने के लिए कॉन्फ़िगर नहीं करते, ऑनलाइन पोर्ट चेकर टूल closed या filtered नतीजा देगा।अगर आप किसी ऐप को पोर्ट 44375 पे सुनने के लिए कॉन्फ़िगर करते हैं (जैसे टॉरेंट क्लाइंट) और दोबारा चेक करते हैं, तो पोर्ट चेकर टूल ऐप से कनेक्ट होगा और open नतीजा देगा।