Proton VPN के प्लैन की जानकारी
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- शुरू करें
हमारा मिशन है कि ऑनलाइन निजता को सभी के लिए सुलभ बनाया जाए। इसलिए, चाहे आप निजता की चिंता रखने वाले कभी-कभार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता हों या सबसे ज़्यादा सुरक्षा और भरोसेमंद गुणवत्ता मांगने वाले व्यस्त प्रोफेशनल, Proton VPN का एक प्लैन आपके लिए है।
अपने किसी भी पैसे वाले प्लैन को 30-दिन की मनी बैक गारंटी के साथ बिना जोखिम आज़माएं। अगर ये आपके लिए नहीं है, तो हमें बता दें और हम आपको रिफंड दे देंगे।
हमारी 30-दिन की मनी बैक गारंटी के बारे में और जानें(नई विंडो)
Proton Free
ऑनलाइन निजता एक बुनियादी इंसानी अधिकार है। इसीलिए हम हमेशा एक फ्री, सुरक्षित, लॉग-नहीं VPN उपलब्ध कराएंगे, जिसे बिना डाटा लिमिट के डिज़ाइन किया गया है।
- 10 देशों में सर्वर (नीदरलैंड, जापान, रोमानिया, पोलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड, सिंगापुर, मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका में से बेतरतीब तरीके से चुने गए)
- Connect on only 1 device at the same time
- सख्ती से ऑडिट की गई लॉग-नहीं नीति
- असीमित डाटा
- DNS लीक प्रोटेक्शन
- IPv6 लीक की रोकथाम और/या पूरा IPv6 समर्थन (प्लैटफॉर्म पर निर्भर)
- किल स्विच / हमेशा-ऑन VPN
- मज़बूत एन्क्रिप्शन
- अपने राऊटर से असीमित डिवाइस कनेक्ट करें
- Proton की सभी फ्री सर्विस का एक्सेस।
ऐसी कई इंटरनेट कंपनियों के उलट, जो आपकी निजता का उल्लंघन करके विज्ञापन बेचने पर निर्भर हैं, Proton को पैसे वाले प्लैन की आमदनी से फंड मिलता है। एडवांस सुविधाऐं एक्सेस करने और दुनिया भर के नागरिकों को ऐसा इंटरनेट देने के हमारे मिशन को सहायता देने के लिए, जिसमें निजता डिफॉल्ट हो, कृपया VPN Plus या Proton Unlimited पर अपग्रेड करने पर विचार करें।
ध्यान दें कि एक ही खाते पे एक से ज़्यादा Plus सदस्यताएं नहीं रखी जा सकती हैं (उदाहरण के लिए, VPN Plus और Mail Plus)। Proton Unlimited के साथ VPN Plus, Mail Plus, Drive Plus, Pass Plus और Calendar की सभी प्रीमियम खासियतें अनलॉक हो जाती हैं।
Proton VPN Plus
Plus आपके सभी डिवाइस पे एडवांस सुविधाऐं और इंटरनेट तक सुरक्षित, अबाधित, हाई-स्पीड एक्सेस देता है.
- 140+ देशों में 20,000+ सर्वर
- उच्चतम गति वाला VPN (10 जीबिटपीएस तक)
- एक ही समय में अधिकतम 10 डिवाइस कनेक्ट करें
- NetShield एड-ब्लॉकर (विज्ञापन, मालवेयर और ट्रैकर स्क्रिप्ट को ब्लॉक करता है)
- सुरक्षित स्ट्रीम
- P2P और BitTorrent सहायता
- Secure Core सर्वर
- सख्त लॉग-नहीं नीति
- DNS लीक प्रोटेक्शन
- IPv6 लीक की रोकथाम और/या पूरा IPv6 समर्थन (प्लैटफॉर्म पर निर्भर)
- किल स्विच / हमेशा-ऑन VPN
- मज़बूत एन्क्रिप्शन
- स्प्लिट टनलिंग
- ब्राउज़र एक्सटेंशन
- Proton Mail Free(नई विंडो), Proton Calendar Free(नई विंडो), Proton Drive Free(नई विंडो) और Proton Pass Free(नई विंडो) का एक्सेस
Proton Unlimited
इसमें 500 जीबी कुल स्टोरेज शामिल है, और इनमें से सभी खासियतें:
- VPN Plus
- एक ही समय में अधिकतम 10 डिवाइस कनेक्ट करें
- Mail Plus(नई विंडो)
- Pass Plus(नई विंडो)
- Drive Plus(नई विंडो)
- Proton Calendar(नई विंडो) (एक्स्ट्रा प्रीमियम खासियतों के साथ)
Proton Duo
दो लोगों के लिए ऐडवांस निजता के साथ खुद की और अपने किसी प्रियजन की सुरक्षा करें।
- कुल 2 टीबी स्टोरेज
- Everything in Proton Unlimited for 2 accounts
- एक ही समय में अधिकतम 10 डिवाइस कनेक्ट करें
- Proton Scribe लेखन सहायक
Proton Family
छह लोगों के लिए दमदार सुरक्षा के साथ अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
- 3 टीबी स्टोरेज
- Everything in the Proton Unlimited plan for up to 6 accounts
- एक ही समय में अधिकतम 10 डिवाइस कनेक्ट करें
- Proton Scribe लेखन सहायक
Proton VPN for Business
अपनी रिमोट वर्कफोर्स को सुरक्षित रखें, अपने संगठन के संसाधनों तक बारीक एक्सेस कंट्रोल से सुरक्षा बढ़ाएं, और Proton VPN for Business(नई विंडो) प्लैन के साथ अनुपालन और गोपनीयता बनाए रखें।