Proton VPN होमपेज

Android को Proton VPN को किल करने से कैसे रोकें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton VPN ऐप्स

कई Android डिवाइस मैन्युफैक्चरर बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को ज़्यादा तेज़ी से बंद करके(नई विंडो) अपने डिवाइस की दिखावटी बैटरी लाइफ बढ़ाते हैं। ऐसा Proton VPN ऐप के साथ भी हो सकता है, जिससे आपका VPN हमारे सर्वर से डिस्कनेक्ट हो जाता है।

Proton VPN ऐप बैकग्राउंड में चलता रहता है ताकि आपका डिवाइस हर समय सुरक्षित रहे, इसका मतलब है कि ये ऐसी ऑप्टिमाइज़ेशन तकनीकों का शिकार हो सकता है। अगर इसे आपके Android ओएस या बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन ऐप ने बंद कर दिया है, तो ये काम करना बंद कर देता है।

“Stock” Android (जैसे कि Google के अपने Pixel फोन पर मिलता है) में बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन की समस्याएं कम दिखती हैं। हालांकि, कई दूसरे फोन मैन्युफैक्चरर (खासकर Samsung, OnePlus, Huawei और Xiaomi) ने अपने डिवाइस पे Android को इस तरह बदला है कि बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स को बंद करके बैटरी लाइफ ज़्यादा बचाई जा सके।

समस्या को कैसे हल करें

बैटरी सेवर ऐप्स मिटा दें (या Proton VPN को बाहर रखें)

अगर आप कोई तीसरें-पार्टी बैटरी सेवर ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो शायद उसकी ऑप्टिमाइज़ेशन प्रक्रियाओं से Proton VPN को बाहर रखना संभव होगा। जानकारी आपके इस्तेमाल किए गए ऐप के हिसाब से अलग-अलग होगी।

हालांकि, हमारी सलाह है कि बस ऐसे ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें, क्योंकि ज़्यादातर विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि आपको Android बैटरी मैनेजमेंट को Android पे ही छोड़ देना चाहिए(नई विंडो)।

अपने डिवाइस की बैटरी सेटिंग बदलें

नीचे दिया उदाहरण Samsung One UI से है (One UI 4.1, Android 12 का इस्तेमाल करके टेस्ट किया गया)। लेकिन निर्देश ज़्यादातर Android डिवाइस पे मिलते-जुलते होंगे।

दूसरे फोन के लिए विस्तृत गाइड आपको Don’t kill my app!(नई विंडो) वेबसाइट पे मिल सकते हैं।

1. सेटिंग ऐप खोलें और ऐप्स पे जाएं।

2. Proton VPN खोजें और उसे चुनें।

Proton VPN ऐप ढूंढें

3. उपयोग → बैटरी पे जाएं।

बैटरी पे जाएं

4. अप्रतिबंधित चुनें।

अप्रतिबंधित बैटरी उपयोग चुनें

इससे बैकग्राउंड में चलते वक्त Android का Proton VPN ऐप को किल करना रुक जाना चाहिए, लेकिन विभिन्न Samsung डिवाइस के लिए अतिरिक्त सेटिंग Don’t kill my app!(नई विंडो) वेबसाइट पे मिल सकती हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me