आपकी सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए, Proton VPN अब सितंबर 2023 से पहले डाउनलोड की गई मैनुअल OpenVPN config फ़ाइलों की सहायता नहीं करता। अगर आप अभी पुरानी config फ़ाइलें इस्तेमाल कर रहे हैं और मैनुअल OpenVPN संरचना जारी रखना चाहते हैं, तो आपको फरवरी 2026 के आखिर से पहले नई संरचना फ़ाइलें डाउनलोड करनी होंगी ।

OpenVPN एक पुराना VPN प्रोटोकॉल है जो अब भी मज़बूत सुरक्षा देता है, लेकिन ताकतवर, स्लीक, और सुरक्षित मॉडर्न VPN प्रोटोकॉल, जैसे WireGuard® और हमारा अपना Stealth प्रोटोकॉल, की तुलना में भारी-भरकम और धीमा है। इसी वजह से हम अपनी ऑफिशियल ऐप्स पे OpenVPN की सहायता बंद करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

मैनुअल OpenVPN configs की जगह, हम इनका इस्तेमाल करने की सिफारिश करते हैं:

  • हमारी ऑफिशियल ऐप्स (सपोर्टेड प्लैटफॉर्म पे): ये एडवांस सुविधाओं की बड़ी रेंज देती हैं, जो मैनुअल संरचना से बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है। इसमें हमारे Stealth प्रोटोकॉल, WireGuard TCP के लिए सहायता, और ग्राफिक यूजर इंटरफेस के ज़रिए इंट्यूइटिव तरीके से सर्वर चुनने की सुविधा शामिल है।
  • WireGuard (बाकी सब चीज़ों पे): WireGuard, OpenVPN से बेहतर परफॉरमेंस देता है और उतना ही सुरक्षित भी है। इसलिए जहां मुमकिन हो, हम उन डिवाइसों (जैसे राऊटर) पे WireGuard इस्तेमाल करने की सिफारिश करते हैं जिन पे सिर्फ मैनुअल VPN संरचना मुमकिन है।

हम मैनुअल OpenVPN संरचना सिर्फ उन डिवाइसों (आम तौर पे पुराने) पे इस्तेमाल करने की सिफारिश करते हैं जिन पे WireGuard मुमकिन नहीं है।

कौन प्रभावित होगा?

ये अपडेट उन सबके लिए ज़रूरी है जो अभी सितंबर 2023 से पहले डाउनलोड की गई OpenVPN संरचना फ़ाइलों का इस्तेमाल करके किसी डिवाइस को Proton VPN के लिए मैनुअल तरीके से सेट करते हैं।

आपको क्या करना होगा?

  • अगर आपके डिवाइस हमारी ऑफिशियल ऐप्स या मैनुअल WireGuard संरचना की सहायता करते हैं, तो हम उन पे शिफ्ट होने की सिफारिश करते हैं।
  • अगर आपको मैनुअल OpenVPN संरचना जारी रखनी है, तो कृपया नई OpenVPN संरचना फ़ाइलें डाउनलोड करें और उनका इस्तेमाल करके अपना डिवाइस दोबारा कॉन्फ़िगर करें।

आपको ये कब करने की ज़रूरत है?

आपको अपनी OpenVPN संरचनाएं फरवरी 2026 के अंत से पहले अपडेट करने की ज़रूरत है। 28 फरवरी के बाद आपकी पुरानी संरचनाएं काम नहीं करेंगी।

क्या बदल रहा है?

Proton VPN में हम हमेशा संभव सर्वोच्च सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हैं। ये और दूसरे सुधार सुनिश्चित करने के लिए, हमारी नई OpenVPN संरचना फ़ाइलें इनका इस्तेमाल करती हैं:

  • AES-256-GCM (AES-256-CBC की जगह): अंतर्निहित अखंडता, समानांतर प्रोसेसिंग के लिए सहायता और दूसरी दक्षता सुधारों के साथ, AES-GCM, AES-CBC से ज़्यादा तेज़ और मज़बूत है और बैटरी कम खर्च करता है।
  • नए सर्वर सर्टिफिकेट: नए X.509 सर्टिफिकेट मज़बूत हस्ताक्षर एल्गोरिदम और लंबी वैधता अवधियां इस्तेमाल करते हैं, ताकि भरोसे की शृंखला और कुछ हमलों के खिलाफ प्रतिरोध बेहतर हो।
  • tls-crypt + tls-auth (सिर्फ tls-auth की जगह): tls-auth ये तस्दीक करता है कि पैकेट वाकई किसी ऐसे क्लाइंट से आया है जो शेयर किया गया सीक्रेट जानता है। tls-crypt जोड़ने का मतलब है कि पूरा पैकेट (इसकी लंबाई और पेलोड सहित) एन्क्रिप्ट किया जाता है, ताकि हमलावर न उसे पढ़ सके और न उसका आकार अंदाज़ा लगा सके। इससे पैसिव स्निफिंग और क्राफ्टेड-पैकेट हमले कहीं ज़्यादा मुश्किल हो जाते हैं।

ज़्यादा तेज़ और ज़्यादा सुरक्षित OpenVPN

हालांकि अब भी सुरक्षित, OpenVPN एक पुराना और बेअसर VPN प्रोटोकॉल है। जहां संभव हो, आपको किसी बेहतर, ज़्यादा आधुनिक विकल्प पर अपग्रेड करना चाहिए (हमारे आधिकारिक ऐप, या राऊटर जैसे डिवाइसों पे मैन्युअल WireGuard संरचना)।

हालांकि OpenVPN अब भी बहुत सुरक्षित है, इसलिए उन डिवाइसों पे इसका इस्तेमाल करना ठीक रहता है जो नए प्रोटोकॉल को सपोर्ट नहीं करते। ऐसे में अपनी मैन्युअल संरचना को हमारे नए OpenVPN सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने के लिए अपडेट करने से ज़्यादा तेज़ और इससे भी सुरक्षित VPN सेटअप मिलेगा।