सुरक्षित रहने और कंटेंट को अनब्लॉक करने के लिए यूएई (UAE) का सबसे बेहतरीन VPN
- बिना-लॉग वाले VPN के साथ निजी रूप से इंटरनेट ब्राउज़ करें
- अपना IP पता छिपाएं और अपना स्थान बदलकर दुबई करें
- अपने क्षेत्र में ब्लॉक की गई वेबसाइटों और सेवाओं को एक्सेस करें


संयुक्त अरब अमीरात में एक विश्वसनीय VPN पाएं। सुरक्षा का उच्चतम स्तर बनाए रखते हुए अपनी पसंदीदा ऑनलाइन सेवाओं तक बिना किसी बाधा के एक्सेस करें और बेरोकटोक ब्राउज़िंग का आनंद लें।
यूएई (UAE) में Proton VPN का उपयोग क्यों करें?
निजता को चुनने का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि आप अपने ऑनलाइन अनुभव से समझौता करें। Proton VPN के साथ, यूएई (UAE) के निवासी, प्रवासी और यात्री बिना किसी रुकावट के सुरक्षित रूप से इंटरनेट ब्राउज़ कर सकते हैं।
अपना डेटा निजी रखें
आपकी पहचान Proton VPN की शून्य-लॉगिंग नीति और स्विस डेटा सुरक्षा कानूनों द्वारा सुरक्षित है। हम ऐसी किसी भी जानकारी की निगरानी, संग्रह या उसे स्टोर नहीं करते हैं जिससे आपका पता लगाया जा सके।
सेंसरशिप बायपास करें
Proton VPN के साथ, आप इंटरनेट प्रतिबंधों से बच सकते हैं और सुरक्षित रूप से ब्राउज़ कर सकते हैं। हमारा स्मार्ट प्रोटोकॉल सेंसर की गई सामग्री तक बेरोकटोक एक्सेस करने के लिए सबसे अच्छा VPN प्रोटोकॉल चुनता है।
तेज़ VPN कनेक्शन का आनंद लें
Proton VPN सर्वरों से कनेक्ट होने पर, आपको 10 जीबिटपीएस (Gbps) क्षमताओं के साथ तेज़ वीपीएन कनेक्शन मिलते हैं। हमारा अनूठा VPN Accelerator आपके VPN कनेक्शन को 400% तक तेज़ कर देता है।
अपने पसंदीदा शो स्ट्रीम करें
Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ और अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर अपने पसंदीदा शो 4K में देखने के लिए स्ट्रीम के लिए Proton VPN का उपयोग करें। बिना बफरिंग या थ्रॉटलिंग के असीमित बैंडविड्थ का आनंद लें।
वैश्विक VPN सर्वरों से कनेक्ट करें
Proton VPN के 140 से अधिक देशों में 20,000 से अधिक VPN सर्वर हैं, जिनमें दुबई में 15 से अधिक VPN सर्वर शामिल हैं जो 10 जीबिटपीएस कनेक्टिविटी, स्ट्रीम, P2P और एड-ब्लॉकिंग को सपोर्ट करते हैं।
एक ऐसे VPN का उपयोग करें जिस पर आप भरोसा कर सकें
हम इंटरनेट को हर किसी के लिए अधिक निजी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। निजता की परवाह करने वाले दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा, जिनमें पत्रकार और कार्यकर्ता भी शामिल हैं, Proton VPN को विश्वसनीय माना जाता है।

यूएई (UAE) में एक सुरक्षित और निजी VPN पाएं
यदि आप संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं या वहां की यात्रा कर रहे हैं, तो आप दुनिया भर में अपने दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइटों और कम्युनिकेशन ऐप्स को एक्सेस करने के लिए Proton VPN का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके क्षेत्र में ब्लॉक हो सकते हैं। हमारी VPN सेवा आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को निजी रखते हुए आपके IP पते को छिपा देती है और आपकी जियोलोकेशन को बदल देती है।
तीन आसान चरणों में UAE के VPN सर्वर से कनेक्ट करें
साइनअप करें
हमारी 30 दिनों की पैसे वापसी की गारंटी के साथ Proton VPN के लिए साइनअप करें। एक अकेला खाता 10 डिवाइस की सुरक्षा करता है।

डाउनलोड करें
Proton VPN ऐप डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस पर इंस्टॉल करें। हम सभी प्रमुख प्लैटफॉर्म का समर्थन करते हैं।

कनेक्ट करें
आसानी, निजता और सुरक्षा के साथ इंटरनेट ब्राउज़ करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में एक VPN सर्वर से कनेक्ट करें।

यूएई (UAE) में Proton VPN का उपयोग करने के और भी कारण

निजता-प्रथम VPN सुरक्षा
Proton VPN आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को ताक-झांक से बचाने के लिए WireGuard और OpenVPN जैसे आधुनिक और सुरक्षित VPN प्रोटोकॉल का समर्थन करता है, साथ ही AES-256 और ChaCha20 जैसे मजबूत एन्क्रिप्शन तरीकों से आपकी सहायता करता है। यदि VPN कनेक्शन टूट जाता है, तो एक किल स्विच आपके इंटरनेट कनेक्शन को काट देता है ताकि आपका IP पता, DNS क्वेरी और संवेदनशील डेटा अनजाने में उजागर होने से बच सके।

वेबसाइटों और सेवाओं तक बेरोकटोक एक्सेस
Proton VPN एक Stealth प्रोटोकॉल प्रदान करता है जो VPN ट्रैफिक को इस तरह छिपा देता है कि यह सामान्य वेब ट्रैफिक जैसा लगे, ताकि फ़ायरवॉल और प्रतिबंधात्मक नेटवर्क आसानी से VPN का पता न लगा सकें और उसे ब्लॉक न कर सकें। सब्सक्राइबर हमारे Secure Core VPN सर्वरों से भी कनेक्ट कर सकते हैं जो दुबई से कनेक्ट होने से पहले आपके ट्रैफिक को निजता-अनुकूल देशों में अत्यधिक सुरक्षित सर्वरों के माध्यम से रूट करते हैं। हमारी दूसरा रूट(new window) खासियत Proton VPN को सेंसर करने के किसी भी प्रयास का पता लगाती है और एक्सेस बनाए रखने के लिए अन्य रूट चुनती है।
अब और विज्ञापन या ट्रैकर नहीं
Proton VPN की NetShield खासियत एक उन्नत एड-ब्लॉकर है जो विज्ञापन कंपनियों द्वारा आपकी ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी करने, उन्हें एकत्र करने और उनके बारे में जानकारी शेयर करने के लिए उपयोग किए जाने वाले विज्ञापनों और ट्रैकर्स को रोकने के लिए DNS फ़िल्टरिंग का उपयोग करती है। यह हानिकारक सामग्री को भी ब्लॉक कर सकता है जो आपके डिवाइस को संक्रमित कर सकती है, साथ ही केवल आवश्यक सामग्री को लोड करके ब्राउज़िंग को तेज़ कर सकता है। यह सभी यूएई (UAE) VPN सर्वरों पर समर्थित है।
सभी डिवाइस के लिए VPN सुरक्षा
आप अपने पूरे डिजिटल फुटप्रिंट को सुरक्षित करने के लिए एक ही समय में अधिकतम 10 डिवाइस पर Proton VPN खाता सेटअप कर सकते हैं। यह सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म के साथ संगत है, जिसमें Windows, macOS, Linux, Android (Chromebook और Android TV), और iOS (iPhone and iPad) शामिल हैं। इसके अलावा, आप अपने स्मार्ट टीवी, गेमिंग कंसोल और अन्य इंटरनेट-कनेक्टेड गैजेट्स को VPN से सुरक्षित रखने के लिए अपने राऊटर पर Proton VPN इंस्टॉल कर सकते हैं, भले ही वे सीधे VPN ऐप्स का समर्थन न करते हों।
ओपन सोर्स और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया
हम पारदर्शिता को महत्व देते हैं, यही वजह है कि हमारे सभी ऐप पूरी तरह से ओपन सोर्स(new window) हैं, जिससे कोई भी कोड की समीक्षा कर सकता है। इसके अतिरिक्त, स्वतंत्र सुरक्षा पेशेवरों ने सभी Proton ऐप्स का ऑडिट किया है, इस बात को सच्ची साबित करते हुए कि हम अपनी लॉग-नहीं नीति का कड़ाई से पालन करते हैं और उपयोगकर्ता के डेटा को किसी भी तरह से स्टोर या मॉनिटर नहीं करते हैं जिससे निजता के साथ छेड़छाड़ हो सके।
Proton VPN के बारे में अन्य लोग क्या कहते हैं
Proton VPN को जोखिम मुक्त आज़माएं
यदि आप संतुष्ट नहीं हैं, तो हम 30 दिनों के भीतर आपका पूरा भुगतान वापस कर देंगे।
