क्या Proton VPN की बैंडविड्थ या डाटा सीमा होती है?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- रफ्तार
नहीं। सभी Proton VPN उपयोगकर्ताओं को, यहां तक कि जो हमारे Free plan(नई विंडो) पे हैं, असीमित बैंडविड्थ और डाटा मिलता है। हालांकि, संभावना है कि हमारे किसी VPN सर्वर से जुड़े होने पे आपका कनेक्शन थोड़ा धीमा होगा, बनिस्बत इंटरनेट ब्राउज़ करने के, जब Proton VPN का इस्तेमाल नहीं हो रहा हो।
कई कारक आपके VPN कनेक्शन की समग्र रफ्तार को प्रभावित कर सकते हैं, जिनमें जिस सर्वर से आप जुड़े हैं उस पे लोड, आपके डिवाइस और जिस सर्वर से आप जुड़े हैं उसके बीच की दूरी, और आपके मूल इंटरनेट कनेक्शन की रफ्तार — ये सिर्फ कुछ कारकों के नाम हैं।
आपको सबसे तेज़ और सबसे सुरक्षित VPN कनेक्शन देने के लिए हमारे पास दर्जनों देशों में सैकड़ों सर्वर हैं। अगर आपको लगता है कि Proton VPN से जुड़े होने पे आपका इंटरनेट बहुत धीमा है, तो कृपया हमारा लेख देखें आम बैंडविड्थ और रफ्तार की समस्याओं को कैसे हल करें।
संबंधित लेख
इंटरनेट की रफ्तार कैसे बढ़ाएं?
क्या Proton VPN उपयोगकर्ता की जानकारी स्टोर करता है?