Proton VPN होमपेज

लेटेंसी, बैंडविड्थ और थ्रूपुट इंटरनेट स्पीड को कैसे प्रभावित करते हैं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
रफ्तार

इंटरनेट स्पीड या नेटवर्क में डाटा कितनी तेज़ी से ट्रांसफर होता है, इसकी गणना अलग-अलग मेट्रिक्स से की जाती है: लेटेंसी, बैंडविड्थ और थ्रूपुट। इस आलेख का मकसद इन मेट्रिक्स और इन पे TCP प्रोटोकॉल के प्रभाव को समझाना है।

आपके डाटा पैकेट भेजना

इंटरनेट को एक्सेस करना जानकारी के आदान-प्रदान पर आधारित है। जब आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या कोई मूवी स्ट्रीम करते हैं, तो आपका IP अनुरोध करने के लिए डेटा पैकेट के रूप में जानकारी का एक प्रवाह भेजता है। इसके बदले में, रिसीवर भी डेटा पैकेट के रूप में जानकारी का एक और प्रवाह वापस भेजकर जवाब देता है।

TCP प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करते समय, ये डाटा पैकेट क्रम में लेन के नेटवर्क से होते हुए गंतव्य तक भेजे जाते हैं। जब वे अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, तो आपके IP को एक कन्फर्मेशन वापस भेजा जाता है। पिछले पैकेट के गंतव्य तक पहुंचने की कन्फर्मेशन मिले बिना सिर्फ सीमित संख्या में पैकेट भेजे जा सकते हैं।

साथ ही, किसी खास समय के दौरान लेन से गुजर सकने वाले पैकेट की संख्या भी सीमित होती है। जिस दर से डाटा पैकेट नेटवर्क से गुजर सकते हैं, उसे बैंडविड्थ कहा जाता है।

हालांकि, आपकी असली इंटरनेट स्पीड को प्रभावित करने वाला बैंडविड्थ ही एकमात्र तत्व नहीं है। गंतव्य तक की भौतिक दूरी सहित कई कारक, और रास्ते में होने वाली कोई भी दुर्घटना, गंतव्य तक पहुंचने और आखिरकार कन्फर्मेशन मिलने में देरी कर सकते हैं। आपके पैकेट को अपने गंतव्य तक पहुंचने में जितना समय लगता है, उसे लेटेंसी कहा जाता है।

हाईवे पे भीड़भाड़

जब हर पैकेट नेटवर्क से गुजरता है, तो वह कई नोड्स से होकर गुजरता है, जहां उसे उसके गंतव्य की ओर रीडायरेक्ट किया जाता है। जब आपका पैकेट किसी नोड पे कई दूसरे पैकेट के साथ एक ही समय पे पहुंचता है, तो वह कतार में लग जाता है।

दुर्भाग्य से, इस स्टेज पे आपका पैकेट ड्रॉप भी हो सकता है या खो सकता है और आपके IP को ये कन्फर्मेशन नहीं मिलेगा कि वह अपने गंतव्य तक पहुंच गया। ऐसे में आपको उसे दोबारा भेजना पड़ेगा, जिससे अगले पैकेट के भेजने में देरी होगी।

पैकेट के ये नुकसान TCP प्रोटोकॉल को डाटा ट्रांसमिशन में देरी की सूचना देते हैं। ट्रैफिक को हल्का करने के लिए, प्रोटोकॉल अपने-आप एक मैकेनिज्म लागू करता है (जिसे AIMD एल्गोरिदम(नई विंडो) कहा जाता है) जो खोए हुए पैकेट को आधी स्पीड से दोबारा भेजता है, जितनी स्पीड से वह सामान्यतः भेजा जाता।

इसका असर सिर्फ खोए हुए पैकेट के दोबारा भेजने की स्पीड पे नहीं, बल्कि अगले पैकेट की स्पीड पे भी पड़ता है। उनकी स्पीड तभी धीरे-धीरे बढ़ती है जब ट्रैफिक बेहतर होता है।

आखिरकार, इससे मामूली पैकेट लॉस की स्थिति में भी आपके सभी पैकेट के गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है, और बेशक, आपकी रिक्वेस्ट का जवाब मिलने में भी। किसी खास समय के दौरान नेटवर्क पे आपस में बदले जा सकने वाले डाटा पैकेट की कुल संख्या को थ्रूपुट कहा जाता है।

TCP कनेक्शन पे अधिकतम थ्रूपुट की गणना करने के लिए, आप Mathis फॉर्मूला(नई विंडो) और यह ऑनलाइन कैलकुलेटर(नई विंडो) इस्तेमाल कर सकते हैं।

VPN Accelerator

VPN Accelerator Proton VPN के लिए यूनीक है और इसमें तकनीकों का एक सेट शामिल है जो कुछ स्थितियों में आपकी VPN स्पीड को 400% से ज़्यादा बढ़ा सकती हैं। इस नई तकनीक की मदद से, हमारी सर्विस का इस्तेमाल करते समय आप हमेशा सबसे तेज संभव VPN स्पीड का आनंद ले सकते हैं।

VPN Accelerator द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक प्रमुख तकनीक BBR नाम का TCP डिले-कंट्रोल्ड TCP फ्लो कंट्रोल एल्गोरिदम है। लंबे रास्तों या भीड़भाड़ वाले नेटवर्क पे, BBR पैकेट लॉस से तेज़ी से रिकवर करता है और तेज़ी से रफ्तार भी पकड़ता है (यानी डाटा ट्रांसफर शुरू होने पे वह ज़्यादा तेज़ी से अधिकतम स्पीड हासिल करता है)। VPN Accelerator बड़ी दूरियों पे स्पीड बढ़ाने में खास तौर पे प्रभावी है।

VPN Accelerator के बारे में और जानें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me