Proton VPN से TF1 को कैसे अनब्लॉक करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
TF1(नई विंडो)एक फ़्रांसीसी टीवी चैनल है, जिसके पास मुफ़्त स्ट्रीम प्लैटफॉर्म है, जिसमें लाइव और ऑन-डिमांड फ़्रांसीसी भाषा का कंटेंट दोनों उपलब्ध है। फ़्रांस में मौजूद हमारे सर्वर से कनेक्ट करके दुनिया में कहीं से भी Proton VPN के ज़रिए TF1 को एक्सेस किया जा सकता है।

आप इन पर Proton VPN के ज़रिए TF1 देख सकते हैं:
आप Proton VPN का इस्तेमाल करके दूसरी लोकप्रिय फ़्रांसीसी स्ट्रीम सेवाओं को भी एक्सेस कर सकते हैं। Proton VPN की सहायता वाली स्ट्रीम सेवाओं की पूरी लिस्ट के लिए हमारी स्ट्रीम गाइड देखें।
अपने ब्राउज़र से TF1 कैसे स्ट्रीम करें
1. अगर अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- macOS के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Linux के लिए Proton VPN(नई विंडो)
2. Proton VPN की सदस्यता लें
अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो आप सीधे स्टेप 2 पे जा सकते हैं।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपने खाते को अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
3. अपने Proton VPN खाते में लॉगइन करें और France में मौजूद किसी सर्वर से कनेक्ट करें।
4. https://www.tf1.fr/(नई विंडो) पे TF1 पर जाएं और Créer un compte (खाता बनाएं) बटन पर क्लिक करके मुफ़्त खाता बनाएं(नई विंडो)।
नोट: खाता बनाने के लिए आपको एक फ़्रांसीसी पोस्ट कोड की ज़रूरत होगी।
5. खाता बनाने के बाद आपको एक सत्यापन ईमेल मिलेगा, जिसमें आपका खाता वैलिडेट करने के लिए एक लिंक होगा। अपने ईमेल पते की पुष्टि करने के लिए Accéder à MYTF1 पर क्लिक करें।

6. अब आप अपने खाते में लॉगइन करके अपने मनपसंद फ़्रांसीसी टीवी शो देखना शुरू कर सकते हैं।
अपने Android या iOS डिवाइस पे TF1 कैसे देखें
1. अगर अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN की पेड सदस्यता लें
अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family, या Visionary (सिर्फ़ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो सीधे स्टेप 3 पर जा सकते हैं।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपने खाते को अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
3. अपने Proton VPN खाते में लॉगइन करें और France में मौजूद किसी सर्वर से कनेक्ट करें।
4. अपने डिवाइस के लिए TF1 ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें:
नोट: Android या iOS डिवाइस पे TF1 देखने के लिए सही ऑफ़िशियल ऐप इंस्टॉल होना ज़रूरी है। MYTF1 सभी स्थानों पे उपलब्ध नहीं है।
अगर अपने मौजूदा स्थान में iOS के App Store से ऑफ़िशियल ऐप डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, तो इन चैनलों का कंटेंट अपने डिवाइस पे स्ट्रीम नहीं कर सकते। अगर आपके Android डिवाइस के लिए ऐप प्ले स्टोर में डाउनलोड नहीं होता है, तो ऑनलाइन कहीं और से APK डाउनलोड करके उसे अपने डिवाइस पे इंस्टॉल किया जा सकता है।
5. मुफ़्त TF1 खाता बनाएं(नई विंडो), इसके लिए TF1 ऐप में Créer un compte (खाता बनाएं) बटन पर क्लिक करें।
नोट: खाता बनाने के लिए आपको एक फ़्रांसीसी पोस्ट कोड की ज़रूरत होगी।
6. खाता बनाने के बाद आपको एक सत्यापन ईमेल मिलेगा, जिसमें आपका खाता वैलिडेट करने के लिए एक लिंक होगा। अपने ईमेल पते की पुष्टि करने के लिए Accéder à MYTF1 पर क्लिक करें।
7. MYTF1 ऐप खोलें, उसमें साइनइन करें और जो कंटेंट देखना चाहते हैं उसे चुनें। TF1 पर सारा कंटेंट मुफ़्त में स्ट्रीम किया जा सकता है।

Android TV पे TF1 को कैसे अनब्लॉक करें
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके TF1 देखने के लिए, सबसे पहले आपको Android TV Proton VPN ऐप(नई विंडो) डाउनलोड करना होगा। Android TV का सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के स्टेप्स के लिए हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. अपने Android TV डिवाइस का इस्तेमाल करके France में मौजूद किसी सर्वर से कनेक्ट करें। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
3. अपने Android TV डिवाइस पे MYTF1 Android TV ऐप(नई विंडो) इंस्टॉल करें।
नोट: Android TV डिवाइस से TF1 देखने के लिए सही ऑफ़िशियल ऐप इंस्टॉल होना ज़रूरी है। सभी ऐप सभी स्थानों पे उपलब्ध नहीं हैं। अगर आपके Android डिवाइस के लिए ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं होता है, तो ऑनलाइन कहीं और से APK डाउनलोड करके उसे अपने डिवाइस पे इंस्टॉल किया जा सकता है।
4. अपनी चुनी हुई ऐप खोलें, अपने खाते में लॉगइन करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने सभी मनपसंद फ़्रांसीसी टीवी शो देखना शुरू करें।