Proton VPN के साथ MLB.TV कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
MLB.TV, Major League Baseball की ऑफिशियल साइट MLB.com का एक हिस्सा है। ये बेसबॉल फैन्स को ऑडियो और वीडियो स्ट्रीम सर्विस ऑफर करता है, जिसमें सभी Major League Baseball गेम्स के नियर-लाइव प्रसारण शामिल होते हैं।
हालिया और लाइव गेम्स देखने के लिए आपको पेड सदस्यता की ज़रूरत होगी। आगामी गेम्स देखने और Free Game of the Day ढूंढने के लिए आप Live Game Schedule(नई विंडो) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, “Celebrity Sluggers” से इंटरव्यू, क्लासिक गेम्स के फुल-लेंथ वीडियो और ज़्यादा Free कंटेंट भी उपलब्ध है.
इस आर्टिकल में बताया गया है कि आप Proton VPN का इस्तेमाल करके MLB.TV कैसे देख सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके दूसरी पॉपुलर स्ट्रीम सर्विस भी देख सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।
ब्राउज़र से Proton VPN के साथ MLB.TV कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN से स्ट्रीम सर्विस इस्तेमाल करने के लिए आपको पेड Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से पसंदीदा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और United States में मौजूद प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

4. www.mlb.com/tv(नई विंडो) पर मौजूद MLB.TV वेबसाइट पर जाएं और साइनअप करें या किसी मौजूदा MLB.TV खाते से साइनइन करें। इसके अलावा, आप बस Shows टैब पे क्लिक करके Free कंटेंट खोज भी सकते हैं। Free कंटेंट देखने के लिए खाते की ज़रूरत नहीं है।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से देखने के लिए कोई गेम या बेसबॉल से जुड़ा शो चुनें:
Proton VPN के साथ iPad और iPhone पे MLB.TV कैसे देखें
MLB.TV ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन इन्हें आप सिर्फ United States के App या प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN से स्ट्रीम सर्विस इस्तेमाल करने के लिए आपको पेड Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से पसंदीदा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और United States में मौजूद किसी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. MLB.TV ऐप डाउनलोड करें और साइनअप करें या किसी मौजूदा MLB.TV खाते से साइनइन करें। इसके अलावा, आप बस Shows पे क्लिक करके Free कंटेंट खोज भी सकते हैं। Free कंटेंट देखने के लिए खाते की ज़रूरत नहीं है।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से देखने के लिए कोई गेम या बेसबॉल से जुड़ा शो चुनें:
Android TV पे Proton VPN के साथ MLB.TV कैसे देखें
Android TV के लिए MLB.TV ऐप सिर्फ United States में उपलब्ध है।
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके MLB.TV देखने के लिए, सबसे पहले आपको Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के स्टेप्स के लिए, हमारा Android TV सहायता गाइड देखें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और United States में मौजूद किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।
4. अपने Android TV डिवाइस पे MLB.TV ऐप इंस्टॉल करें और साइनअप करें या किसी मौजूदा MLB.TV खाते से साइनइन करें। इसके अलावा, आप बस Shows पे क्लिक करके Free कंटेंट खोज भी सकते हैं। Free कंटेंट देखने के लिए खाते की ज़रूरत नहीं है।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से देखने के लिए कोई गेम या बेसबॉल से जुड़ा शो चुनें:
MLB.TV स्ट्रीम करने की समस्याओं का निवारण
अगर ऊपर बताए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी MLB.TV काम नहीं कर रहा है, तो निम्न समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप अपने ब्राउज़र से MLB.TV एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।