Proton VPN होमपेज

Synology DSM पे Proton VPN कैसे सेटअप करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
राऊटर

ये आर्टिकल DiskStation Manager (DSM) ऑपरेटिंग सिस्टम चलाने वाले Synology NAS डिवाइस पे Proton VPN सेटअप करने के निर्देश देता है। इसमें Synology का VPN कनेक्शन आपके LAN नेटवर्क के दूसरे डिवाइस के साथ शेयर करने की वैकल्पिक गाइड भी शामिल है।

ज़रूरी शर्तें

  • Synology DSM 7+ चालू हो और चल रहा हो।
  • Synology का फ्रंटएंड एक्सेस करने के लिए LAN नेटवर्क पे एक कंप्यूटर।
  • कोई भी राऊटर OpenVPN विन्यास फाइल। ये फाइलें आपके खाते की डाउनलोड कैटेगरी में से डाउनलोड की जा सकती हैं।

स्टेप एक: VPN कनेक्शन जोड़ें

इस स्टेप में हम VPN कनेक्शन बनाएँगे और उसे चालू करेंगे:

  • Control panel → Network → Network Interface  पे जाएं
  • Create → Create VPN profile  पे क्लिक करें

  • OpenVPN (via importing a .ovpn file) चुनें और Next पे क्लिक करें
  • निम्नलिखित दर्ज करें:
    • Profile name: आपके कनेक्शन के लिए एक वर्णनात्मक नाम (जैसे Proton VPN_DE10_UDP)
    • Username: आपका Proton VPN OpenVPN यूज़रनेम
    • Password: आपका Proton VPN OpenVPN पासवर्ड
    • Import .ovpn file: अपनी लोकल हार्ड ड्राइव में वो फ़ाइल ब्राउज़ करें जो आपने अपने खाता पेज से डाउनलोड की है

नोट 1: अपना OpenVPN यूज़रनेम और पासवर्ड ढूंढने के लिए, अपने Proton Account पे जाएं। ये आपके रेगुलर Proton Account के यूज़रनेम और पासवर्ड से अलग हैं।

नोट 2: हमारी NetShield DNS फ़िल्टरिंग खासियत इस्तेमाल करने के लिए, अपने Username में मैलवेयर ब्लॉक करने के लिए +f1 सफ़िक्स, या मैलवेयर, विज्ञापन और ट्रैकर ब्लॉक करने के लिए +f2 सफ़िक्स जोड़ें (जैसे 123456789+f2)।

हालांकि, ऐसा हो सकता है कि ये काम न करे, क्योंकि Synology DSM के स्वीकार किए जाने वाले डाटा वैल्यू पे कृत्रिम सीमाएं (जो OpenVPN में खुद बिल्ट-इन हैं) लगा रहा है। बताया जाता है कि नीचे दिया गया वर्कअराउंड असरदार है:

  1. अपने Synology NAS में SSH करें(नई विंडो)
  2. cd /usr/syno/etc/synovpnclient/openvpn कमांड दर्ज करें
  3. ovpnclient.conf नाम की फ़ाइल ढूंढें और उसे टेक्स्ट एडिटर में खोलें
  4. auth-user-pass [/path/to/filename] लाइन ढूंढें। ये यूज़रनेम और पासवर्ड फ़ाइल का स्थान बताती है
  5. यूज़रनेम और पासवर्ड फ़ाइल को टेक्स्ट एडिटर में खोलें और यूज़रनेम में ऊपर बताए गए सफ़िक्स जोड़ें
  • Next पे क्लिक करें।

  • Use default gateway on default network: चेक किया गया
  • Allow other network devices to connect through this Synology server’s Internet connection: अगर आपका प्लैन अपने Synology को पूरे नेटवर्क के लिए राऊटर की तरह इस्तेमाल करने का है, तो इसे चेक करें
  • Reconnect when the VPN connection is lost: चेक किया गया

  • Apply  पे क्लिक करें
  • अब General टैब पे क्लिक करें
  • Manually configure DNS server  चेक करें
  • दर्ज करें:
    • प्राथमिक DNS सर्वर: 10.1.0.1
    • Alternative DNS server: खाली छोड़ें (अगर कोई सुझाया गया वैल्यू है तो उसे मिटाएं)

  • Apply  पे क्लिक करें
  • वापस Network Interface टैब पे जाएं
  • Manage → Service Order  चुनें
  • सत्यापित करें कि VPN कनेक्शन लिस्ट में सबसे ऊपर वाला कनेक्शन है

  • अपने अभी बनाए गए VPN कनेक्शन को चुनें और Connect पे क्लिक करें

आपका Synology अब Proton VPN से जुड़ा हुआ है।

दूसरा स्टेप (वैकल्पिक): VPN कनेक्शन शेयर करने के लिए Synology का सेटअप करें

नीचे दिए गए स्टेप्स से आप अपने लोकल नेटवर्क के दूसरे डिवाइस को, हमने अभी आपके Synology पे बनाए गए कनेक्शन के ज़रिए Proton VPN से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए ज़रूरी है कि आप अपने Synology को अपने ISP मॉडेम/राऊटर और दूसरे नेटवर्किंग उपकरणों के बीच कनेक्ट करें। जैसे:

इस सेटअप में हम ये मान रहे हैं कि आपके Synology में दो इंटरफेस कार्ड हैं, जिनके नाम ये हैं:
  • LAN 1
  • LAN 2

और वायरिंग ऊपर दिए गए डायग्राम के मुताबिक की जाती है (LAN 1, ISP राऊटर से जुड़ा हुआ है, LAN 2 आपके इंटरनल डिवाइस से जुड़ा हुआ है)।

  • Control panel → Network → Network Interface  पे जाएं
  • इंटरफेस LAN 2 चुनें और Edit पे क्लिक करें
  • Use manual configuration पे क्लिक करें और दर्ज करें:
    • IP पता: 192.168.100.1
    • सबनेट मास्क: 255.255.255.0
  • Ok  पे क्लिक करें

अब आइए आपके इंटरनल नेटवर्क के लिए एक DHCP सर्वर सेटअप करें:

  • DHCP server  पे क्लिक करें
  • LAN 2 चुनें और Edit पे क्लिक करें
  • चेकबॉक्स पे क्लिक करके DHCP सर्वर सक्षम करें
  • Primary DNS में दर्ज करें: 192.168.100.1
  • अब डायलॉग के निचले बाएं हिस्से में मौजूद Add बटन पे क्लिक करें और दर्ज करें:
    • शुरुआती IP पता: 192.168.100.10
    • आखिरी IP पता: 192.168.100.200
    • नेटमास्क: 255.255.255.0
    • गेटवे: 192.168.100.1
    • पता लीज़ समय: 86400
  • Create  पे क्लिक करें
  • अभी बनाई गई संरचना में Enable चेकबॉक्स पे क्लिक करें।
  • Ok  पे क्लिक करें

अब आपके Synology के LAN 2 पोर्ट से जुड़े हुए सभी डिवाइस, आपके Proton VPN कनेक्शन के ज़रिए इंटरनेट एक्सेस कर रहे हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me