Proton VPN होमपेज

Lubuntu पे Proton VPN कैसे इंस्टॉल करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Linux

हम आधिकारिक तौर पे सिर्फ Debian, Ubuntu, और Fedora पर ही सहायता देते हैं, जो GNOME desktop environment के साथ चल रहे हों। ये बताया जाता है कि हमारा Linux ऐप Lubuntu पे काम करता है, लेकिन इस डिस्ट्रो के लिए सहायता सीमित हो सकती है।

अगर आप Lubuntu पे Proton VPN ट्राई करना चाहते हैं, तो Ubuntu पे Proton VPN कैसे इंस्टॉल करें वाले निर्देशों को फॉलो करें, साथ में ये बदलाव करते हुए:

1. Linux system tray icon (optional) वाला स्टेप आपके सिस्टम पे GNOME (सभी पैकेज) इंस्टॉल कर देता है, इसलिए आपको इसकी जगह नीचे दिया गया कमांड रन करना चाहिए:

sudo apt install libayatana-appindicator3-1 gir1.2-ayatanaappindicator3-0.1

2. हमारा ऐप काम करने के लिए nm-applet NetworkManager ऐपलेट पे निर्भर करता है, लेकिन Lubuntu डिफॉल्ट तौर पे nm-tray इस्तेमाल करता है। इसे ठीक करने के लिए, Menu → Preferences → LXQt settings → LXQt Configuration Center पे जाएं।

LXQt Configuration Center खोलें

Session Settings चुनें।

Session Settings चुनें

Autostart टैब → Global Autostart पे जाएं और:

  • Network बॉक्स को चेक करें
  • nm-tray बॉक्स को अनचेक करें

Close पे क्लिक करें और अपने PC को वापिस शुरु करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me