Proton VPN होमपेज

F-Droid, Proton VPN के बारे में क्यों कहता है कि उसमें ऐसी “खासियतें” हैं जो मुझे पसंद नहीं आ सकतीं?

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton VPN ऐप्स

F-Droid एक फ्री ओपन सोर्स Android ऐप रिपॉज़िटरी है। अपनी साइट पे कोई भी ऐप उपलब्ध कराने से पहले, ये सार्वजनिक रूप से उपलब्ध ओपन सोर्स कोड का इस्तेमाल करके उसका अपना एक संस्करण बनाता है। F-Droid पे मौजूद सभी ऐप F-Droid टीम ने बनाए हैं। इससे F-Droid टीम कोड की बहुत गहराई से जांच कर पाती है।

कभी-कभी कोई ऐप ऐसे काम कर सकता है जिनके बारे में उपयोगकर्ता को पता नहीं होता या जो उपयोगकर्ता के नज़रिए से अनचाहे हो सकते हैं।

F-Droid इन्हें “Anti-Features(नई विंडो).” के रूप में लेबल करता है।

Anti-Features के कुछ आसानी से समझ आने वाले उदाहरणों में “Ads” और “Tracking.” शामिल हैं।

Proton VPN ऐप में “NonFreeNet(नई विंडो)” Anti-Feature है। जहां F-Droid टीम मानती है कि ये एक अस्पष्ट शब्द है, इसका असल मतलब ये है कि Proton VPN ऐप इंस्टॉल करके इस्तेमाल करने पे, आप Proton VPN सर्विस को एक्सेस कर रहे हैं और इस सर्विस में वे VPN सर्वर भी शामिल हैं जो हम अपने उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराते हैं। दूसरे शब्दों में, आप हमारे ऐप का इस्तेमाल किसी और कंपनी के VPN सर्वर से कनेक्ट करने के लिए नहीं कर सकते। ये बात किसी भी VPN सर्विस पर लागू होती है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me