संपादक की टिप्पणी: 14 अप्रैल 2026 से हम दुनिया भर के 130+ देशों में 20,000 से ज़्यादा सर्वर उपलब्ध करा रहे हैं।
जून 2024 में हमने दुनिया भर के 90 से ज़्यादा देशों में 5,000+ VPN सर्वर की पेशकश की घोषणा की थी, जिससे हम पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय VPN सेवाओं में से एक बन गए थे। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि सिर्फ सात महीने बाद, अब हम 110 से ज़्यादा देशों में 11,000+ VPN सर्वर और लगातार बढ़ती संख्या में ऑफर करते हैं।

ये अहम उपलब्धि साबित करती है कि Proton VPN सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय VPN सेवाओं में से एक ही नहीं, बल्कि सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली सेवाओं में से भी एक है।
ये आपके लिए क्यों ज़रूरी है
जैसे-जैसे Proton VPN का विस्तार हो रहा है, हमारे बढ़ते समुदाय के इस्तेमाल ने हमारे सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर पे अतिरिक्त दबाव डाला है। ज़्यादा सर्वर जोड़ने से औसत सर्वर लोड कम होता है, जिससे सबके लिए बेहतर और ज़्यादा भरोसेमंद सेवा सुनिश्चित होती है। ज़्यादा देशों में सर्वर आपको बेहतर विकल्प देते हैं, और आपके नज़दीकी स्थान से कनेक्ट करना भी आसान बनाते हैं। फिर, नज़दीक के सर्वर से कनेक्शन की गति तेज़ होती है।
दूरी और लोड VPN की गति को कैसे प्रभावित करते हैं, इस बारे में और जानें
अपने सर्वर नेटवर्क में भारी निवेश करके (सिर्फ सर्वरों की संख्या ही नहीं, बल्कि सभी सर्वरों पे अल्ट्रा-फास्ट 10 जीबिटपीएस+ कनेक्शन लागू करने की तरफ बढ़कर), अब हम दुनिया की सबसे तेज़ VPN सेवाओं में से एक हैं।

ध्यान देने लायक बात ये है कि इस निवेश का फायदा सिर्फ हमारे पैसे वाले ग्राहकों को ही नहीं मिलता। हम पांच देशों में 2,300+ मुफ्त सर्वर ऑफर करते हैं (यूनाइटेड स्टेट्स, नीदरलैंड, जापान, पोलैंड, और रोमानिया), जो एक साल पहले तीन देशों में 266 सर्वरों से बढ़कर हुआ है। ये कुछ VPN प्रदाताओं के पास मौजूद सर्वरों की कुल संख्या से भी ज़्यादा है, जो वे अपने पैसे वाले ग्राहकों को ऑफर करते हैं। हम ये Proton के मिशन(नई विंडो) के हिस्से के तौर पे करते हैं, जिसका मकसद हर किसी के लिए ऑनलाइन निजता को डिफॉल्ट बनाना है, और इसमें हम दुनिया भर में ऑथॉरिटेरियन सरकारों के अधीन रहने वाले पत्रकारों, कार्यकर्ताओं, और आम लोगों की सहायता करते हैं।
हम अपने सॉफ्टवेयर में भी निवेश करते हैं
बेशक, हम सिर्फ अपने सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर पे ही काम नहीं कर रहे हैं। स्ट्रीमिंग को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए, हमने हाल ही में नया Apple TV ऐप लॉन्च किया है और अब दुनिया भर में लगभग 100 लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं की सहायता करते हैं। सेंसरशिप से लड़ने में मदद के लिए, हमने अपने Windows ऐप में Stealth की सहायता और अपने Android ऐप में डिस्क्रीट ऐप आइकॉन जोड़े हैं।
ये सुनिश्चित करने के लिए कि हमारी सभी खासियतें हर किसी के लिए उपलब्ध हों, हमने Windows के लिए नेटिव ARM ऐप लॉन्च किया है, और अपने Linux ऐप में WireGuard® और IPv6 की सहायता जोड़ी है। और हमारे समुदाय से मिले सुझावों के बाद, अब हम Android पे गेस्ट मोड(नई विंडो) ऑफर करते हैं, जो आपको Proton खाता साइनअप किए बिना हमारी सेवा का इस्तेमाल करने देता है।
आगे देखते हुए, हमारे पास 2025 के लिए शानदार प्लैन हैं, जिनमें iOS और Android के लिए नए विडजेट, iOS और iPadOS के लिए बेहतर स्टील्थ और एंटी-सेंसरशिप क्षमताएं, एडवांस VPN प्रोफाइल, और भी बहुत कुछ शामिल है।
सर्दियों और बसंत 2025 के लिए Proton VPN रोडमैप के बारे में और जानें
हमारे मिशन की सहायता करें (और अतिरिक्त खासियतों का फायदा उठाएं)
Proton विज्ञापनों या वेंचर कैपिटल निवेशकों से पैसे नहीं कमाता, इसलिए हमें फंडिंग सिर्फ हमारे प्रीमियम प्रोडक्टों और सेवाओं से मिलती है। हमारे मिशन की सहायता करने और ढेर सारी अतिरिक्त खासियतों तक एक्सेस पाने के लिए, जिनमें दुनिया भर के 110+ देशों में मौजूद 8,000 से ज़्यादा एक्सक्लूसिव Plus सर्वरों तक एक्सेस शामिल है, आप पैसे वाला Proton VPN प्लैन खरीद सकते हैं।






