Tor ब्राउज़र और Tor over VPN में अंतर
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- समस्या निवारण
पेड Proton VPN प्लैन वाले सभी लोग Tor over VPN इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे एक ही क्लिक में अनियन साइट और Tor नेटवर्क का एक्सेस मिल जाता है।
आखिर Tor ब्राउज़र इस्तेमाल करने और Tor over VPN में मुख्य अंतर क्या हैं?
- सबसे पहले, Tor over VPN इस्तेमाल करने के लिए Proton VPN ऐप के अलावा अपने डिवाइस पे किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं है।
- Tor over VPN के साथ, आप अपने मनपसंद ब्राउज़र से अनियन साइट(नई विंडो) एक्सेस कर सकते हैं, जैसे Proton Mail की Tor वेबसाइट(नई विंडो)।
- पहले VPN सर्विस से कनेक्ट करके, आप अपने इंटरनेट सेवा प्रदाता को ये जानने से रोक सकते हैं कि Tor इस्तेमाल किया जा रहा है।
नोट: जब आप Proton VPN से कनेक्ट करते हैं, तो हम किसी भी VPN सर्विस की तरह आपका IP पता देख सकते हैं। अगर आपको Proton VPN, Tor नेटवर्क जितना विश्वसनीय नहीं लगता, तो ये एक समस्या हो सकती है।
संबंधित लेख: