Python अपडेट की वजह से Proton VPN Linux ऐप इंस्टॉल नहीं हो पा रहा है
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Linux
Proton VPN Linux ऐप और CLI Python dependencies का इस्तेमाल करते हैं। ज़्यादातर distributions Python संस्करण के अपडेट को बिना किसी समस्या के हैंडल कर लेते हैं, लेकिन Python के नए संस्करण पे अपडेट करने से Proton VPN इंस्टॉलर के सही तरीके से चलने में रुकावट आ सकती है।
ये समस्या मुख्य रूप से Arch-आधारित distributions (जिनमें Manjaro और Garuda Linux शामिल हैं) को प्रभावित करती है। सबसे अच्छा समाधान ये है कि AUR से इंस्टॉल किए गए Python पैकेज दोबारा बनाएं।
इसके लिए:
1. AUR से इंस्टॉल किए गए Python पैकेज की सूची लें। टर्मिनल विंडो खोलें और दर्ज करें:
pacman -Qoq /usr/lib/pythonx.x
x.x को अपने सिस्टम पे इंस्टॉल किए गए Python के पिछले संस्करण से बदलें। उदाहरण के लिए, अगर आपने Python 3.10 से Python 3.11 पर अपडेट किया है, तो दर्ज करें:
pacman -Qoq /usr/lib/python3.10
2. yay का इस्तेमाल करके मिले हुए सभी पैकेज दोबारा बनाएं। दर्ज करें:
yay -S $(pacman -Qoq /usr/lib/python3.10) --answerclean All
x.x को अपने सिस्टम पे इंस्टॉल किए गए Python के पिछले संस्करण से बदलें।
हालांकि, अगर आपके सिस्टम को ऐसे पैकेज मिलते हैं जो Python के नवीनतम संस्करण के साथ काम नहीं करते, तो ये कमांड निष्पादन के बीच में असफल हो सकती है। ऐसे में आपको बाकी पैकेज एक-एक करके या छोटे बैच में दोबारा बनाने होंगे।
3. अपने सिस्टम को रीबूट करें (वैकल्पिक है, लेकिन अनुशंसित है)।