Proton VPN होमपेज

pip और PyPI के इस्तेमाल के बारे में एक चेतावनी

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Linux

Proton VPN Linux ऐप, Python का इस्तेमाल करता है और आधिकारिक Linux डिस्ट्रीब्यूशन सोर्सेज़ से इंस्टॉल किए गए दूसरे Python सॉफ्टवेयर टूल्स (डिपेंडेंसी) पर निर्भर करता है।

Python आपको PyPI(नई विंडो) जैसे अनऑफिशियल सोर्सेज़ से pip(नई विंडो) के ज़रिए सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की सुविधा देता है। लेकिन pip एक शक्तिशाली टूल है, जिसे आपको बहुत सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।

जब आप pip के ज़रिए अनऑफिशियल Python पैकेज इंस्टॉल करते हैं, तो नए इंस्टॉल किए गए पैकेज आधिकारिक Linux डिस्ट्रीब्यूशन पैकेज को ओवरराइड कर सकते हैं। इससे उन पर निर्भर दूसरे Python सॉफ्टवेयर टूट सकते हैं, जिनमें Proton VPN ऐप शामिल है। इससे मालवेयर भी इंस्टॉल हो सकता है(नई विंडो)।

pip का इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। हमारी सलाह है कि pip का इस्तेमाल सिर्फ तब करें, जब आप तकनीकी जानकारी रखने वाले उपयोगकर्ता हों।

वर्चुअल एनवायरनमेंट का इस्तेमाल करें

pip से जुड़े जोखिमों को छोटा करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि पैकेज pip के ज़रिए किसी वर्चुअल मशीन या python वर्चुअल एनवायरनमेंट(नई विंडो) (venv) में इंस्टॉल करें। ऐसा करने से आपका इंस्टॉल किया हुआ सॉफ्टवेयर अलग-थलग रहता है, ताकि वो आपकी मुख्य Python इंस्टॉलेशन को प्रभावित न करे। दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर अब भी आपके सिस्टम को प्रभावित कर सकता है, भले ही आप venv का इस्तेमाल कर रहे हों।

pip के ज़रिए इंस्टॉल किए गए पैकेज कैसे अनइंस्टॉल करें?

अगर pip के ज़रिए पैकेज इंस्टॉल करने के बाद आपके Linux डिवाइस पे कोई समस्या आती है (उदाहरण के लिए, अगर Proton VPN Linux ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा हो), तो आप पैकेज अनइंस्टॉल करने की कोशिश कर सकते हैं।

ऐसा करने के लिए, एक टर्मिनल विंडो खोलें और नीचे दिया गया कमांड इस्तेमाल करें:

python3 -m pip uninstall 

या अगर पैकेज root के रूप में इंस्टॉल किया गया था:

sudo python3 -m pip uninstall 

ऑप्शनल आर्ग्युमेंट्स के साथ पूरे निर्देश यहां(नई विंडो) मिल सकते हैं। अगर कुछ काम नहीं आता, तो आपको अपनी डिस्क रीफॉर्मैट करनी और Linux दोबारा इंस्टॉल करना पड़ सकता है। इसी वजह से हम पैकेज को pip के ज़रिए सिर्फ वर्चुअल एनवायरनमेंट में इंस्टॉल करने की पुरज़ोर सलाह देते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me