मुफ्त वीपीएन खाता कैसे बनाएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- खाता
Proton का मिशन है कि सुरक्षा व निजता सभी के लिए उपलब्ध हो। इसीलिए Proton VPN हमेशा एक मुफ्त प्लैन ऑफर करेगा, ताकि जिन्हें VPN की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, उनकी सहायता हो सके। अगर आप मुफ्त वीपीएन खाता बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो करें।
मुफ्त वीपीएन खाता बनाएं
1. अपने वेब ब्राउज़र में protonvpn.com/free-vpn पे जाएं और Proton VPN Free लें बटन पे क्लिक करें। या, आप हमारे होमपेज पे खाता बनाएं बटन पे क्लिक कर सकते हैं।

2. अगर आप ऊपर दिया गया यूआरएल इस्तेमाल करते हैं, तो Proton VPN Free लें बटन पे क्लिक करते ही आप अपना Proton खाता बनाएं पेज पे पहुंच जाएंगे। अगर आप हमारे होमपेज से आए हैं, तो हमारे साइनअप पेज पे Proton Free लें बटन पे क्लिक करना होगा।

3. कोई गैर-Proton Mail रिकवर ईमेल पता दर्ज करें। यही आपका यूज़रनेम होगा और अपने आप रिकवर एड्रेस के तौर पे सेट हो जाएगा, ताकि पासवर्ड भूलने की स्थिति में इसका इस्तेमाल हो सके।
जब तैयार हों, तो Proton VPN का उपयोग शुरू करें पर क्लिक करें।

4. अपना पासवर्ड सेट करें। हमारे जनरेट किए गए पासवर्ड को स्वीकार करने के लिए बस इस पासवर्ड के साथ जारी रखें पर क्लिक करें।

या आप मेरा खुद का पासवर्ड चुनें पर क्लिक कर सकते हैं, अपनी पसंद का पासवर्ड दर्ज करें, उसकी पुष्टि करें और नया पासवर्ड सेट करें पर क्लिक करें।

अब आप अपना Proton VPN Free प्लैन इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। आप अपने आप हमारे डाउनलोड पेज पे पहुंच जाएंगे, जहां से आप अपने प्लैटफॉर्म के लिए Proton VPN क्लाइंट डाउनलोड कर सकते हैं।

Proton VPN Free प्लैन के साथ आप दस देशों में Proton VPN सर्वर एक्सेस कर सकते हैं: नीदरलैंड, जापान, रोमानिया, पोलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड, सिंगापुर, मेक्सिको, कनाडा और यूनाइटेड स्टेट्स। आप एक बार में सिर्फ एक डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
अगर आपको Proton VPN Free प्लैन पसंद है, तो कृपया हमारे किसी पैसे वाले प्लैन में अपग्रेड करने पर विचार करें। Proton VPN Plus या Proton VPN Unlimited प्लैन के साथ आप 30 दिनों तक बिना किसी रिस्क के हमारी प्रीमियम सर्विस ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको ये अपने लिए सही नहीं लगता, तो बस 30 दिनों के अंदर हमें बता दें और हम आपके पैसे वापस कर देंगे। पूरी जानकारी के लिए हमारी नियम और शर्तें देखें।
हमारे VPN प्लैन की तुलना करने के लिए हमारा प्राइसिंग पेज देखें।