अपने VPN के ज़रिए आसानी से Tor से कनेक्ट करें
सेंसोरशिप से बचने और अपनी निजता की रक्षा करने के लिए एक सिंगल क्लिक में गुमनाम Tor नेटवर्क को आसानी से एक्सेस करें।
छिपी हुई सेवाओं और अनियन साइटों को एक्सेस करें
Tor नेटवर्क को एक्सेस करने के लिए अपने सामान्य ब्राउज़र का उपयोग करें
ब्राउज़िंग के दौरान अपने व्यक्तिगत डेटा की रक्षा करें

Tor नेटवर्क तक वन-क्लिक एक्सेस
Proton VPN के साथ, छिपी हुई सेवाओं को एक्सेस करने के लिए आपको ज़रूरी रूप से Tor ब्राउज़र की आवश्यकता नहीं है। अपने Proton VPN Plus खाते का उपयोग करके Tor नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए अपने सामान्य ब्राउज़र का उपयोग करें।
Proton VPN Tor सर्वर
हमारे सर्वर नेटवर्क में ऐसे नोड्स शामिल हैं जो आपके इंटरनेट ट्रैफिक को Tor नेटवर्क के ज़रिए रीरूट करते हैं। Proton VPN के पास कई देशों में Tor सर्वर हैं। जो सर्वर Tor नेटवर्क से कनेक्ट होते हैं उनके लेबल में "TOR" शामिल होता है।

छिपी हुई सेवाओं को एक्सेस करें
हमारे Tor सर्वरों में से किसी एक से कनेक्ट होना आपको छिपी हुई सेवाओं और अनियन साइटों को एक्सेस करने में सक्षम बनाता है। उदाहरण के लिए, अतिरिक्त निजता के लिए आप https://protonmailrmez3lotccipshtkleegetolb73fuirgj7r4o4vfu7ozyd.onion (new window) पर Proton की अनियन साइट से कनेक्ट कर सकते हैं।
हर डिवाइस के लिए Tor
आप किसी अन्य ऐप को डाउनलोड करने की आवश्यकता के बिना वास्तव में किसी भी डिवाइस पर Tor नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए अपने Proton VPN ऐप का उपयोग कर सकते हैं। बस एक टैप से हमारे Tor सर्वरों में से किसी एक से कनेक्ट करें।
सभी के लिए एक सुरक्षित और निजी VPN
निजी साइनअप
हमारे लिए आपके व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि हम इसमें से जितना हो सके उतना कम डेटा अपने पास रखें। जब आप Proton VPN के लिए साइनअप करते हैं तो हम आपसे कोई पहचान बताने वाली जानकारी नहीं मांगते — केवल एक ईमेल पता।

Secure Core VPN
हमारी VPN सेवा में हमारे Secure Core नेटवर्क के कई सर्वरों के ज़रिए आपके ट्रैफिक को रूट करके नेटवर्क-आधारित हमलों से रक्षा करने की अनूठी क्षमता है। यह आपके ट्रैफिक को एक्ज़िट सर्वर पर मॉनिटर होने से बचाता है।
मजबूत एन्क्रिप्शन
हम केवल OpenVPN, IKEv2 और WireGuard® VPN प्रोटोकॉल का उपयोग करते हैं, जो सुरक्षित माने जाते हैं। (हम कम सुरक्षित PPTP और L2TP प्रोटोकॉल का उपयोग नहीं करते हैं।) Proton VPN का उपयोग करके, आप आश्वस्त हो सकते हैं कि आपका VPN टनल सबसे विश्वसनीय प्रोटोकॉल द्वारा सुरक्षित है।
सभी खासियतों से लैस, सुरक्षित VPN पाएं
लॉग-नहीं VPN
हम कोई भी गतिविधि लॉग सेव नहीं करते हैं, और हमें लक्षित लॉगिंग करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है, इसलिए आप आश्वस्त रह सकते हैं कि आपका ब्राउज़िंग इतिहास निजी रहेगा।
ओपन सोर्स
हम पारदर्शिता और सहकर्मी समीक्षा (peer review) में विश्वास करते हैं और हमने अपने सभी ऐप्स को ओपन सोर्स बना दिया है — ताकि कोई भी हमारे कोड की जांच कर सके।
DNS लीक से सुरक्षा
आप अपने DNS प्रश्नों को एक एन्क्रिप्ट किए गए टनल के ज़रिए रूट करके सुरक्षित कर सकते हैं, और हम कभी भी तीसरें-पार्टी DNS प्रदाताओं पर निर्भर नहीं रहते हैं।
VPN Accelerator
VPN Accelerator तकनीकों का एक अनूठा सेट है जो हमारे सभी VPN प्रोटोकॉल पर काम करता है और गति को 400% से अधिक बढ़ा सकता है।
NetShield Ad-blocker
Proton VPN का NetShield Ad-blocker ऑनलाइन ट्रैकर्स और अन्य मालवेयर को आपके डिवाइस को संक्रमित करने से रोकता है।
दुनियाभर में स्ट्रीमिंग
आप चाहे कहीं भी हों, Netflix या Hulu जैसे स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म पर अपने पसंदीदा टीवी शो देखने के लिए Proton VPN का उपयोग कर सकते हैं।
हाई-स्पीड सर्वर
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको Proton VPN से बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस मिले, हम केवल 10 Gbps तक के कनेक्शन वाले हाई-स्पीड सर्वरों का ही उपयोग करते हैं।
इस्तेमाल करने में आसान
Proton VPN की उन्नत सुरक्षा खासियतें लगभग हर डिवाइस के लिए इस्तेमाल में आसान ऐप्स में आती हैं, जिसमें हमारे वन-क्लिक 'तुरंत जुड़ें' बटन जैसी सुविधाजनक खासियतें शामिल हैं।
Tor के लिए VPN प्राप्त करें
उन्नत एन्क्रिप्शन
सेंसरशिप को बायपास करें
निजी साइनअप
सख्त लॉग-नहीं नीति
स्विट्ज़रलैंड में आधारित

हमारे ब्लॉग पर Tor के बारे में और जानें

Tor over VPN को समझें
Tor एक शक्तिशाली निजता उपकरण है, लेकिन हो सकता है कि आप केवल Tor का ही उपयोग न करना चाहें।

Tor ब्राउज़र क्या है?
Tor ब्राउज़र एक निजता-केंद्रित ब्राउज़र है जो आपको किसी के भी द्वारा आपकी गतिविधि की निगरानी किए बिना या आपकी पहचान किए बिना इंटरनेट चलाने की अनुमति देता है।

डार्क वेब पर सबसे बेहतरीन अनियन साइटें
इस लेख में, हम डार्क वेब पर कुछ सबसे बेहतरीन वैध Tor वेबसाइटों पर नज़र डालेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- मैं Proton VPN का उपयोग करके Tor नेटवर्क से कैसे कनेक्ट करूँ?
- क्या मैं अपने सामान्य ब्राउज़र के ज़रिए Tor का उपयोग कर सकता हूँ?
- Tor कैसे काम करता है?
- क्या मैं Proton VPN Free खाते पर Tor over VPN का उपयोग कर सकता हूँ?