Invisible Internet Project(नई विंडो) (I2P) एक ओपन-सोर्स, विकेंद्रीकृत गुमनामी नेटवर्क है, जो Tor के समान सिद्धांतों पे बनाया गया है। Tor को मुख्य रूप से आम इंटरनेट को गुमनाम रूप से ब्राउज़ करने की सुविधा देने के लिए डिज़ाइन किया गया था (लेकिन इसे डार्क वेब की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है), इसके उलट I2P को मुख्य रूप से डार्क वेब ब्राउज़ करने के लिए डिज़ाइन किया गया है (लेकिन इसका इस्तेमाल आम इंटरनेट एक्सेस करने के लिए भी किया जा सकता है)।
- डार्क वेब क्या है?
- I2P क्या है?
- I2P कैसे काम करता है
- क्या I2P सुरक्षित है?
- I2P का सेटअप कैसे करें
- I2P का इस्तेमाल कैसे करें
- अंतिम विचार: I2P बनाम Tor
डार्क वेब क्या है?
एक्सेस के लिए अलग-अलग प्रोटोकॉल और ब्राउज़र पर निर्भर कई डार्क वेब मौजूद हैं। Tor अन्यन सर्विस अब तक का सबसे लोकप्रिय डार्क वेब है (और अक्सर इसे “डार्क वेब” शब्द का पर्याय माना जाता है)। दूसरे डार्क वेब में I2P और Freenet(नई विंडो) शामिल हैं।
Tor अन्यन सर्विस के बारे में और जानें
डार्क वेब काफी हद तक आम वर्ल्ड वाइड वेब जैसा है। ये हाइपरलिंक के ज़रिए एक-दूसरे से कनेक्ट की गई वेबसाइट का संग्रह है। डार्क वेब और वर्ल्ड वाइड वेब के बीच का फर्क ये है कि डार्क वेबसाइट एक्सेस करने के लिए खास सॉफ्टवेयर, संरचना, या अनुमति की ज़रूरत होती है।
डार्क वेब को अक्सर डीप वेब से उलझा लिया जाता है, लेकिन ये एक जैसे नहीं हैं। डीप वेब, जिसे इनविजिबल वेब या हिडन वेब भी कहा जाता है, वो सिर्फ हर वो वेब पेज है जो स्टैंडर्ड सर्च इंजन द्वारा इंडेक्स नहीं किया गया है।
I2P क्या है?
I2P की शुरुआत 2003 में Freenet के फोर्क के रूप में हुई थी। ये Tor जैसा है, लेकिन इसमें बेहतर गुमनामी खासियतें हैं। Tor की तरह, I2P का इस्तेमाल वॉलंटियर-रन outproxies (Tor exit nodes जैसे) के ज़रिए आम वेब को प्राइवेट तरीके से ब्राउज़ करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन I2P खुद(नई विंडो) सलाह देता है कि “इंटरनेट को प्राइवेट तरीके से ब्राउज़ करने के लिए Tor Browser या कोई विश्वसनीय VPN बेहतर विकल्प हैं”।
I2P की जगह फोकस eepsites पे है। Tor की अनियन वेबसाइटों की तरह, ये .i2p डोमेन नाम वाली वेबसाइट हैं, जिन्हें आप सिर्फ I2P नेटवर्क के अंदर से ही एक्सेस कर सकते हैं।
हालांकि I2P को Tor से तेज़ बनाया गया है, फिर भी पेज लोडिंग का समय आम वेब पेज के मुकाबले बहुत धीमा हो सकता है। इसलिए I2P आम तौर पर लोड समय छोटा करने के लिए सिंपल, सिर्फ HTML वाले डिज़ाइन इस्तेमाल करता है।
I2P कैसे काम करता है
I2P को Tor के इस्तेमाल किए जाने वाले अनियन रूटिंग(नई विंडो) सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Tor का इस्तेमाल करते समय, आपका कनेक्शन कम से कम तीन रैंडम nodes से रूट होता है, और हर बार जब डाटा किसी node से गुज़रता है, तो उसे दोबारा एन्क्रिप्ट किया जाता है।
entry node आपका असली IP पता देख सकता है, लेकिन आपके डाटा की सामग्री या इंटरनेट पे आप क्या करते हैं, इसका उसे कोई एक्सेस नहीं होता। अगर आप आम इंटरनेट एक्सेस करने के लिए Tor का इस्तेमाल करते हैं, तो exit node आपके डाटा को डीक्रिप्ट और एन्क्रिप्ट करता है (और इसलिए उसे देख सकता है) और ये भी देख सकता है कि आप कौन सी वेबसाइट विज़िट करते हैं। लेकिन उसे आपके असली IP पते का कोई पता नहीं होता।
अगर Tor अन्यन सर्विस (डार्क वेब) का इस्तेमाल करते हैं, तो कोई exit node नहीं होता — अनियन साइट Tor नेटवर्क के अंदर मौजूद होती हैं।

अनियन रूटिंग की जगह, I2P उसे (ढीले तौर पे) गार्लिक रूटिंग(नई विंडो) कहता है। अनियन रूटिंग की तरह, ये शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन की कई लेयर इस्तेमाल करता है। लेकिन इसमें कुछ खास सुधार भी मिलते हैं, जिनमें सबसे ज़रूरी हैं:
1. एक-एक करके भेजे जाने की बजाय (जैसा Tor में होता है), डाटा पैकेट को cloves में बंडल किया जाता है (इसीलिए इसका नाम “गार्लिक रूटिंग” है) और फिर संदेश के रूप में I2P नेटवर्क से भेजा जाता है। आम तौर पर हर संदेश में एक clove होता है, लेकिन कभी-कभी उसमें दो होते हैं। इससे हमलावरों के लिए टाइमिंग अटैक(नई विंडो) के ज़रिए आपको डीनॉनिमाइज़ करना मुश्किल हो जाता है।
थ्योरी में, इस सेटअप से नेटवर्क की कार्यक्षमता भी बढ़ती है, जिससे पेज लोडिंग का समय तेज़ होना चाहिए।
2. Tor कनेक्शन दो-तरफ़ा होते हैं। यानी जाने और आने वाला ट्रैफिक कनेक्टेड nodes से एक ही रास्ता इस्तेमाल करता है। I2P, दूसरी तरफ, एक-तरफ़ा है। इसका मतलब है कि जाने और आने वाला ट्रैफिक अलग-अलग रास्ते इस्तेमाल करते हैं, जिससे किसी कनेक्शन को उपयोगकर्ता तक ट्रेस करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

3. छोटी-उम्र वाली टनल का इस्तेमाल (Tor की बहुत लंबी-उम्र वाली टनल की जगह) हमलावर के लिए कनेक्शन टारगेट करना मुश्किल बनाता है।
4. I2P सर्किट स्विचिंग की जगह पैकेट स्विचिंग(नई विंडो) इस्तेमाल करता है, जिससे बेहतर लोड बैलेंसिंग और लचीलापन मिलता है। थ्योरी में, इससे बेहतर स्केलिंग भी संभव है, लेकिन Tor ने कुछ स्केलिंग समस्याएं हल कर ली हैं जिन्हें I2P अभी तक संभाल नहीं पाया है
क्या I2P सुरक्षित है?
I2P कभी भी Tor के जितना लोकप्रिय नहीं रहा, और पिछले कुछ सालों में इसमें तेज़ गिरावट आई है। इसके कुछ ज़रूरी सुरक्षा प्रभाव हैं:
1. I2P के डेवलपमेंट पे बहुत कम लोग सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा समस्याओं के बिना ध्यान दिए और बिना पैच किए रह जाने की संभावना ज़्यादा है। (Tor के उलट(नई विंडो)) ये बात भी इस समस्या में योगदान देती है कि I2p फंडिंग के लिए पूरी तरह दान पर निर्भर है।
2. दलील के तौर पे, Tor की सबसे बड़ी कमजोरी ये है कि कोई दुश्मन इसके उपयोगकर्ताओं की गुमनामी को खतरे में डालने के लिए काफी सारे (दिखने में) वॉलंटियर-रन nodes कंट्रोल कर सकता है(नई विंडो)। Tor से इतने कम nodes होने की वजह से, I2P पे इस तरह का हमला करना बहुत आसान होगा।
ये भी ध्यान देने लायक है कि I2P पे कभी भी औपचारिक तीसरें-पार्टी सुरक्षा ऑडिट नहीं हुआ है।
I2P का सेटअप कैसे करें
डेस्कटॉप पे
I2P का इस्तेमाल करने के लिए, आपको पहले I2P राऊटर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना होगा(नई विंडो), जो Windows, macOS, और Linux के लिए उपलब्ध है (अगर Linux पे इंस्टॉल कर रहे हैं, तो Java पहले से इंस्टॉल नहीं है तो उसकी भी ज़रूरत होगी)। ये Docker इमेज के रूप में भी उपलब्ध है।
गाइडेड इंस्टॉल प्रोसेस पूरी होने के बाद, ज़्यादातर डेस्कटॉप डिवाइस पे आपका डिफॉल्ट ब्राउज़र I2P Router Console पेज खोलेगा। जब I2P राऊटर सर्विस चल रही हो, तो अपने ब्राउज़र में 127.0.0.1:7657 विज़िट करके भी इस पेज को एक्सेस कर सकते हैं।

ये पेज आपको अपना I2P सर्वर संभालने और कॉन्फ़िगर करने देता है, अलग-अलग I2P रिसोर्स के लिंक देता है (जैसे FAQs, तकनीकी डॉक्स, और कम्युनिटी वेबसाइट), और आपको I2P के बिल्ट-इन पता बुक और ईमेल, BitTorrent, और वेब सर्वर ऐप एक्सेस करने देता है।
कुछ लिंक I2P पेजों के हैं, जो ये टेस्ट करने के लिए अच्छे हैं कि सब कुछ ठीक से काम कर रहा है, लेकिन तीसरें-पार्टी eepsites के लिए कोई लिंक नहीं हैं।
Eepsites को असल में एक्सेस करने के लिए, आपको अपने ब्राउज़र की प्रॉक्सी सेटिंग कॉन्फ़िगर करनी होंगी(नई विंडो)।

Android पे
Android ऐप Google प्ले स्टोर, F-Droid, और APK के रूप में उपलब्ध(नई विंडो) है। डेस्कटॉप राऊटर कंसोल की तरह, ये ऐप आपको अपनी I2P सर्वर सेटिंग संभालने और कॉन्फ़िगर करने देता है।

आपको अपने ब्राउज़र की प्रॉक्सी सेटिंग भी कॉन्फ़िगर करनी होंगी। Android के लिए Chrome और Firefox के आधुनिक वर्ज़न आपको ये करने की इजाज़त नहीं देते, लेकिन I2P ऐप में कुछ ऐसे ओपन-सोर्स Android ब्राउज़र कॉन्फ़िगर करने के निर्देश शामिल हैं जो ये कर सकते हैं।

I2P का इस्तेमाल कैसे करें
हालांकि I2P का इस्तेमाल आम वेबसाइट एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन ये इसका डिज़ाइन मकसद नहीं है, और हम इसकी सिफारिश नहीं करते। eepsites एक्सेस करने के लिए, आपको पहले कुछ ढूंढने होंगे। शुरुआत के लिए एक अच्छी जगह क्लियर वेब(नई विंडो) सर्च इंजन, I2P Search(नई विंडो) है।
अगर कोई eepsite आपकी Addressbook में पहले से नहीं है, तो शायद उससे कनेक्ट करने के लिए आपको jump service(नई विंडो) की मदद की ज़रूरत पड़ेगी।

जैसे ही आप कोई eepsite ढूंढ लेते हैं, आप उसे अपनी Addressbook में जोड़ सकते हैं।

हालांकि, इसके लिए तैयार रहें कि बहुत सारे eepsite लिंक अब बहुत पहले ही मर चुके हैं।
अंतिम विचार: I2P बनाम Tor
संक्षेप में, अगर आप I2P से वो डार्क वेब रिसोर्स एक्सेस कर सकते हैं जिसकी आपको तलाश है, तो I2P का इस्तेमाल करें। अगर वो सिर्फ Tor पे उपलब्ध है, तो Tor का इस्तेमाल करें। आपको सबसे ज़्यादा संभावना ये मिलेगी कि Tor आपको बहुत ज़्यादा डार्क वेब साइट एक्सेस देता है।
अक्सर इंटरनेट पे कहा जाता है कि Tor आम वेबसाइट एक्सेस करने के लिए बेहतर है, जितना हो सके गुमनाम तरीके से, जबकि I2P डार्क वेब कंटेंट एक्सेस करने के लिए बेहतर है। तकनीकी स्तर पे, इसमें कुछ सच्चाई है; I2P Tor की तुलना में असली सुरक्षा फायदे देता है और तेज़ भी है।
हालांकि, एक छिपे हुए क्षेत्र (डार्क वेब) के अंदर हमेशा एक निश प्रोजेक्ट रहा है, I2P का उपयोगकर्ता आधार साफ तौर पे गंभीर गिरावट में है। ये किसी भी I2P सर्च इंजन या eepsite डायरेक्टरी पे मिलने वाले मरे हुए लिंक की बड़ी संख्या से और पहले लोकप्रिय I2P फोरम पे कम ट्रैफिक से साबित होता है।
कंटेंट की कमी के अलावा, इसका मतलब शायद ये भी है कि I2P का डेवलपमेंट (सुरक्षा पैच समेत) धीमा हो गया है। और जैसा ऊपर चर्चा की गई, I2P के तुलनात्मक रूप से सीमित nodes भी इसे किसी ताकतवर दुश्मन के हमले के लिए बहुत ज़्यादा कमजोर बनाते हैं।
दूसरी तरफ, Tor फल-फूल रहा है(नई विंडो)।
ये ध्यान देने लायक है कि I2p या Tor कनेक्शन बनाने से पहले किसी प्रतिष्ठित no-logs VPN सर्विस (जैसे Proton VPN) से कनेक्ट करके, I2P या Tor, दोनों में से किसी का भी इस्तेमाल करते समय आप अपनी सुरक्षा बेहतर कर सकते हैं(नई विंडो)।







