2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन 12 से 26 जनवरी तक आयोजित होगा। इस लेख में, हम आपको दिखाएंगे कि Proton VPN के साथ इस रोमांचक ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट को सुरक्षित तरीके से कैसे स्ट्रीम करें।
ऑस्ट्रेलियन ओपन कब शुरू होता है?
ऑस्ट्रेलियन ओपन का 113वां संस्करण ठीक से (मुख्य ड्रॉ) 12 जनवरी 2025 को शुरू होता है, जो 26 जनवरी को सिंगल्स फ़ाइनल तक चलता है। प्रारंभिक ओपनिंग वीक 6 जनवरी से शुरू होता है, जिसमें क्वालिफ़ाइंग प्रतियोगिता, प्रदर्शशी मैच, खुले अभ्यास सत्र, और किड्स टेनिस डे शामिल हैं।
टूर्नामेंट में दिन और रात के सत्रों की खासियत है, जिसमें दिन के शो कोर्ट सत्र आम तौर पर 12:00 बजे शुरू होते हैं और रात के सत्र शाम 7:00 बजे शुरू होते हैं (क्वालिफ़ाइंग शो कोर्ट सत्र सुबह 9:30 बजे शुरू होते हैं)। प्रमुख कार्यक्रमों का शेड्यूल इस प्रकार है:
- क्वालिफ़ाइंग: 6 से 12 जनवरी
- पुरुषों और महिलाओं का सिंगल्स: 12 से 26 जनवरी
- पुरुषों और महिलाओं का डबल्स: 14 से 26 जनवरी
- मिक्स्ड डबल्स: 16 से 25 जनवरी
- व्हीलचेयर कार्यक्रम: 21 से 25 जनवरी
- जूनियर कार्यक्रम: 21 से 25 जनवरी
टूर्नामेंट आयोजकों ने आने वाले मैचों का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। हालांकि, आधिकारिक ऑस्ट्रेलियन ओपन शेड्यूल(नई विंडो) प्रतियोगिता के दौरान रोज़ाना अपडेट होता रहता है।
इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन में कौन खेल रहा है?
इस ऑस्ट्रेलियन ओपन में हमेशा 128 पुरुष और महिलाएं सिंगल्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफ़ाई करते हैं, साथ ही पुरुषों, महिलाओं, और मिक्स्ड डबल्स की 64 टीमें होती हैं। पुरुष सिंगल्स के टॉप खिलाड़ियों में 10 बार के डिफेंडिंग चैंपियन Novak Djokovic, Jannik Sinner, Alexander Zverev, Carlos Alcaraz, Taylor Fritz, और Daniil Medvedev शामिल होने की उम्मीद है।
महिला सिंगल्स की प्रमुख दावेदारों में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन Aryna Sabalenka, Iga Swiatek, Coco Gauff, और Elena Rybakina शामिल हैं। चेक विंबलडन चैंपियन Barbora Krejcikova को पीठ की चोट की वजह से खिताब की रेस से हटना पड़ा है।
Proton VPN के साथ 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन लाइव कैसे देखें
ऑस्ट्रेलियाई लोग 9Now (चैनल 9 की ऑनलाइन स्ट्रीम सेवा) पे मुफ़्त में 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन लाइव देख सकते हैं। इस गाइड में, हम आपको दिखाएंगे कि इस सेवा का इस्तेमाल करके प्रतियोगिता कैसे देखें।
यह ओपन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Proton VPN के सहायता किए गए इन स्ट्रीम प्लैटफॉर्म पर भी उपलब्ध है:
- ESPN+ (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- Sling TV (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- Eurosport Player (यूनाइटेड किंगडम)
Proton VPN का इस्तेमाल करके स्ट्रीम करने के लिए सशुल्क सदस्यता की ज़रूरत है।
अपने ब्राउज़र से
1. अगर अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN
- macOS के लिए Proton VPN
- Linux के लिए Proton VPN
- Proton VPN Chrome एक्सटेंशन
- Proton VPN Firefox एक्सटेंशन
2. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रेलिया के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. 9Now की वेबसाइट www.9now.com.au(नई विंडो) पे जाएं और अपने मुफ़्त 9Now खाते से साइनइन करें (या अगर अभी तक नहीं है तो साइनअप करें)। अब आप ऑस्ट्रेलियन ओपन लाइव देख सकते हैं।
मोबाइल डिवाइस पे
9Now Android(नई विंडो), और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए मोबाइल ऐप्स उपलब्ध कराता है।
1. अगर अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रेलिया में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. 9Now ऐप डाउनलोड करें और अपने मुफ़्त 9Now खाते से साइनइन करें (या अगर अभी तक नहीं है तो साइनअप करें)। अब आप ऑस्ट्रेलियन ओपन लाइव देख सकते हैं।
अपने स्मार्ट टीवी पे
9Now के ऐप्स Android TV, Amazon Fire TV (“फायरस्टिक”), और Apple TV के लिए उपलब्ध हैं।
1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:
2. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रेलिया के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
3. 9Now ऐप को अपने Android TV, Fire TV, या Apple TV डिवाइस पे इंस्टॉल करें और अपने मुफ़्त 9Now खाते से साइनइन करें (या अगर अभी तक नहीं है तो साइनअप करें)। अब आप ऑस्ट्रेलियन ओपन लाइव देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलियन ओपन क्या है?
ऑस्ट्रेलियन ओपन एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट है, जो हर साल ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होता है। चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंटों में से एक (French Open, Wimbledon, और US Open के साथ), यह आम तौर पर जनवरी के अंत में दो हफ़्तों तक चलता है, और इसके मुख्य ड्रॉ में पुरुषों और महिलाओं का सिंगल्स, पुरुषों और महिलाओं का डबल्स, और मिक्स्ड डबल्स कार्यक्रम शामिल होते हैं।
यह टूर्नामेंट Melbourne Park की हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है, जिसमें प्रसिद्ध Rod Laver Arena, Margaret Court Arena, और अन्य शो कोर्ट शामिल हैं, और इसका समृद्ध इतिहास 1905 तक जाता है। यह टूर्नामेंट दुनिया के टॉप टेनिस खिलाड़ियों को आकर्षित करता है, जिनमें मौजूदा और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन, ग्रैंड स्लैम चैंपियन, और उभरते तारे शामिल हैं।






