Proton VPN के साथ France.tv कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
France Télévisions फ्रांस का नेशनल पब्लिक ब्रॉडकास्टर है, और ये अपनी खुद की मुफ्त स्ट्रीम सर्विस(नई विंडो) भी चलाता है। France.tv ऐप से आप लाइव टेलीविज़न स्ट्रीम कर सकते हैं और अपनी सभी मनपसंद फ्रेंच टीवी सीरीज़ भी देख सकते हैं, लेकिन ये सिर्फ कुछ खास लोकेशन में उपलब्ध है। Plus प्लैन वाले Proton VPN यूज़र्स दुनिया में कहीं से भी France.tv स्ट्रीम कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में समझाया गया है कि आप Proton VPN का इस्तेमाल करके France.tv कैसे देख सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके फ्रांस में मौजूद अन्य पॉपुलर स्ट्रीम सर्विसेज़ भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video के फ्रेंच वर्ज़न शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विसेज़ की लिस्ट है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।
Proton VPN के साथ अपने ब्राउज़र से France.tv कैसे देखें
1. अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
- Windows के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- macOS के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Linux के लिए Proton VPN(नई विंडो)
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक Plus प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपने खाते को अपग्रेड करें, साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और फ्रांस में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
4. France.tv की वेबसाइट https://www.france.tv/(नई विंडो) पे जाएं और मुफ्त खाते के लिए साइनअप करें(नई विंडो).
Note: साइनअप प्रोसेस पूरी करने के लिए आपको एक फ्रेंच पोस्टकोड की ज़रूरत होगी।
5. अपने France.tv खाते में साइनइन करें और अपनी मनपसंद फ्रेंच टीवी सीरीज़ चुनकर Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखें!
iOS और Android पे Proton VPN के साथ France.tv कैसे देखें
1. अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक Plus प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपने खाते को अपग्रेड करें, साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो).
3. Proton VPN में लॉगइन करें और फ्रांस में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
4. France.tv ऐप डाउनलोड करें और एक मुफ्त खाता बनाएं।
Note: ये France.tv का iOS ऐप(नई विंडो) और France.tv का Android ऐप(नई विंडो) सिर्फ उन लोकेशन में उपलब्ध हैं जिन्हें France.tv अभी सपोर्ट करता है, और साइनअप प्रोसेस पूरी करने के लिए आपको एक फ्रेंच पोस्टकोड की ज़रूरत होगी।
5. अपने France.tv खाते में साइनइन करें, और Proton VPN के साथ अपनी मनपसंद फ्रेंच टेलीविज़न सुरक्षित रूप से देखना शुरू करें!
Android TV पे Proton VPN के साथ France.tv कैसे देखें
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके France.tv देखने के लिए, आपको पहले Android TV का Proton VPN ऐप(नई विंडो) डाउनलोड करना होगा। Android TV सेट अप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के स्टेप्स के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. अपने Android TV डिवाइस पे France.tv ऐप इंस्टॉल करें और अगर आपके पास पहले से खाता नहीं है, तो खाता बनाएं।
Note: खाता बनाने के लिए आपको एक फ्रेंच पोस्टकोड की ज़रूरत होगी।
3. अपने Android TV डिवाइस का इस्तेमाल करके फ्रांस में स्थित किसी सर्वर से कनेक्ट करें। फ्रांस में हमारे सर्वर से कनेक्ट होने के लिए, आपको पेड Proton VPN सदस्यता चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपने खाते को अपग्रेड करें, साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो).
France.tv ऐप खोलें, अपने खाते में लॉगइन करें और Proton VPN के साथ अपनी सभी मनपसंद फ्रेंच टीवी सीरीज़ सुरक्षित रूप से देखना शुरू करें!
France.tv स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी France.tv काम नहीं करता, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप France.tv को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो).
- अपना डिवाइस वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो).