Proton VPN होमपेज

Proton VPN से Canal+ को अनब्लॉक कैसे करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

Canal+(नई विंडो) एक फ्रेंच टेलीविज़न चैनल है, जो ऑन-डिमांड और लाइव टेलीविज़न और फिल्म कंटेंट स्ट्रीम करता है। Canal+ देखने के लिए सदस्यता का भुगतान करना ज़रूरी है और ये सिर्फ कुछ खास स्थानों से ही उपलब्ध है। Canal+ को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से देखने के लिए आप France या Switzerland में मौजूद Proton VPN के किसी सर्वर से कनेक्ट कर सकते हैं।

इस लेख में समझाया गया है कि आप Canal+ देखने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:

canalplus होमपेज

Proton VPN की मदद से आप France में अन्य पॉपुलर स्ट्रीम सेवाओं को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें फ्रेंच संस्करण शामिल हैं: Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video।

हमारी स्ट्रीम गाइड में वो सभी स्ट्रीम सेवाएं दी गई हैं जिनकी हम सहायता करते हैं।

ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Canal+ कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए आपको भुगतान वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनपसंद प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो).

3. Proton VPN में लॉगइन करें और France या Switzerland में मौजूद किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. Canal+ की वेबसाइट www.canalplus.com/(नई विंडो) पे जाएं और खाते के लिए साइनअप करें(नई विंडो)।

ध्यान दें: Canal+ से स्ट्रीम करने के लिए आपको सदस्यता का भुगतान करना होगा।

5. अपने Canal+ खाते में साइनइन करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से देखने के लिए अपना मनपसंद फ्रेंच टेलीविज़न शो चुनें!

iOS और Android पे Proton VPN के साथ Canal+ कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए आपको भुगतान वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत है। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनपसंद प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो).

3. Proton VPN में लॉगइन करें और France या Switzerland में मौजूद किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. myCanal ऐप डाउनलोड करें और खाता बनाएं।

ध्यान दें: myCanal iOS ऐप(नई विंडो) और myCanal Android ऐप(नई विंडो) सिर्फ उन्हीं स्थानों पे उपलब्ध हैं जिन स्थानों पे Canal+ अभी सहायता देता है। आपको Canal+ की सदस्यता का भुगतान भी करना होगा।

5. अपने Canal+ खाते में साइनइन करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से अपनी मनपसंद फ्रेंच टेलीविज़न देखना शुरू करें!

Android TV पे Proton VPN के साथ Canal+ कैसे देखें

1. अपने Android TV पे Proton VPN से Canal+ देखने के लिए सबसे पहले आपको Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा(नई विंडो)। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के चरणों के लिए हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।

2. अपने Android TV डिवाइस का इस्तेमाल करके France या Switzerland में मौजूद किसी सर्वर से कनेक्ट करें। इन सर्वर से कनेक्ट करने के लिए आपको भुगतान वाली Proton VPN सदस्यता की ज़रूरत होती है। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनपसंद प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।

3. अपने Android TV डिवाइस पे Canal+ ऐप(नई विंडो) इंस्टॉल करें और अगर आपके पास पहले से खाता नहीं है, तो खाता बनाएं।

ध्यान दें: Canal+ पे शो स्ट्रीम करने के लिए आपके पास भुगतान वाली Canal+ सदस्यता का होना ज़रूरी है।

4. Canal+ ऐप खोलें, अपने खाते में लॉगइन करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से अपने सभी मनपसंद फ्रेंच टीवी शो देखना शुरू करें!

Canal+ स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए गए चरणों का पालन करने के बाद भी Canal+ काम नहीं कर रहा है, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर आप Canal+ को अपने ब्राउज़र से एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac या Linux).

अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me