Proton VPN के साथ F1 TV को अनब्लॉक कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
जो Formula 1 फैन्स रेस का एक भी पल नहीं चूकना चाहते, उन्हें F1 TV(नई विंडो) की ज़रूरत है। आपको कौन सा प्लैन मिलता है, इस पे निर्भर करते हुए, ये आपको लाइव F1 रेस (ड्राइवर के ऑनबोर्ड कैमरों और टीम रेडियो की एक्सेस के साथ) देखने देता है, साथ ही रेस रीप्ले और ऐतिहासिक F1 रेस के फुटेज भी।
घर से दूर Proton VPN के उपयोगकर्ता F1 TV पे ऑनलाइन अपने मनपसंद ड्राइवर और सभी बड़ी रेस देख सकते हैं!
आप Disney+, HBO Max, Netflix, और Amazon Prime Video भी स्ट्रीम कर सकते हैं। हमारे नए उपयोगकर्ताओं के लिए स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सेवाओं को देखें जिन्हें आप एक्सेस कर सकते हैं।
Proton VPN के साथ F1 TV कैसे देखें:
नीदरलैंड में मौजूद किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें। आप किसी भी पेड Proton VPN प्लैन के साथ हमारे प्लस सर्वर से कनेक्ट कर सकते हैं।
Proton VPN, कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए हमारी VPN सर्विस के इस्तेमाल को मंजूरी नहीं देता।
स्टेप 1:
कोई पेड Proton VPN प्लैन लें।
अगर आपके पास पहले से पेड Proton VPN प्लैन है, तो आप सीधे चरण 2 पे जा सकते हैं।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपना खाता अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से VPN Plus, Unlimited, या उपलब्ध किसी भी Family plan में से चुनें।
स्टेप 2:
हमारा VPN ऐप इंस्टॉल करें
अगर आपने हमारी कोई ऐप पहले से इंस्टॉल कर रखी है, तो आप सीधे चरण 3 पे जा सकते हैं। अपने डिवाइस के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करें:
- Windows(नई विंडो)
- macOS(नई विंडो)
- Linux(नई विंडो)
- Android(नई विंडो)
- iOS and iPadOS(नई विंडो)
- Android TV(नई विंडो)
- Apple TV
- Amazon Fire TV (“firestick”)
इंस्टॉलेशन में मदद के लिए, ये रही हमारी सहायता गाइड:
चरण 3:
F1 TV सदस्यता खरीदें
अगर आपके पास पहले से F1 TV सदस्यता है, तो आप सीधे चरण 4 पे जा सकते हैं।
हमारे VPN पे F1 TV देखने के लिए, आपको मान्य F1 TV सदस्यता की ज़रूरत है। F1 TV(नई विंडो) Pro की कीमत $79.99 प्रति साल है और ये आपको सभी F1 रेस लाइव देखने का एक्सेस देता है। F1 TV Access की कीमत $26.99 प्रति साल है और ये आपको थोड़ी देर बाद सभी F1 रेस के रीप्ले देखने देता है।
स्टेप 4:
अगला Grand Prix कहीं भी हो, आप उसे F1 TV और Proton VPN के साथ देख सकते हैं!
नीदरलैंड में किसी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें और F1 TV पे बड़ी रेस देखें।
अगर F1 TV देखने में आपको कोई समस्या आती है, तो कृपया ये आज़माएं:
- Proton VPN एप्लीकेशन और VPN कनेक्शन फिर से शुरू करें
- अपना ब्राउज़र कैश हटाएं
- कोई दूसरा ब्राउज़र इस्तेमाल करें
- अपना डिवाइस वापिस शुरु करें
- अपना DNS कैश हटाएं
F1 TV हमेशा काम नहीं कर सकता। अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्या आ रही है, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।