Proton VPN के साथ तेज़ गति पर सुरक्षित रूप से टॉरेंट करें
Proton VPN एक लॉग-नहीं VPN है जो आपके वास्तविक IP पते को पीयर्स (peers) से सुरक्षित रखता है, टॉरेंट साइटों को अनब्लॉक करता है, और किसी को भी यह जानने से रोकता है कि आप क्या डाउनलोड करते हैं।
पीयर्स (peers) से अपना IP पता छिपा दें
एन्क्रिप्शन के साथ अपने डेटा को सुरक्षित करें
हमारी सख्त लॉग-नहीं नीति के साथ निजी बने रहें

तेज़ और सुरक्षित BitTorrent डाउनलोड के लिए Proton VPN का उपयोग करें
Proton VPN विशेष हाई-स्पीड P2P सर्वर प्रदान करता है, जिससे आप तेज़ी से कनेक्ट कर सकते हैं और फाइलें सुरक्षित रूप से डाउनलोड कर सकते हैं।
फाइल शेयरिंग के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए सर्वर
हमारे पास ऐसे सर्वर हैं जो उन अधिकार क्षेत्रों में टॉरेंट ट्रैफिक को हैंडल करने के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए हैं जो P2P फाइल शेयरिंग की अनुमति देते हैं। इन सर्वरों पर ⇄ आइकन का लेबल लगा हुआ है। चाहे आप दुनिया में कहीं भी हों, हमारे पास पास ही एक P2P सर्वर है जिससे आप सुरक्षित रूप से और तेज़ी से फाइलें डाउनलोड कर सकते हैं।

Proton VPN तेज़, सुरक्षित और टॉरेंट-फ्रेंडली है
VPN Accelerator
हमारे अद्वितीय VPN Accelerator के साथ, आप अपनी ब्राउज़िंग गति को 400% से अधिक बढ़ा सकते हैं। हम एक साथ कई कनेक्शन बनाकर और लेटेंसी को कम करके इस बेहतर प्रदर्शन को प्राप्त करते हैं।

उन्नत सुरक्षा खासियतों वाला एक VPN
स्विट्ज़रलैंड में स्थित
स्विस डेटा निजता कानून दुनिया में सबसे मज़बूत कानूनों में से हैं और हमें वास्तव में लॉग-नहीं VPN सेवा चलाने की अनुमति देते हैं।
विश्वसनीय
Proton VPN का उपयोग पत्रकारों, कार्यकर्ताओं, और दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा किया जाता है, और सेंसरशिप को मात देने के साधन के रूप में UN द्वारा Proton की सिफारिश की जाती है।
इस्तेमाल करने में आसान
हमारा तुरंत जुड़ें बटन आपको एक ही क्लिक में आपके स्थान के लिए सबसे तेज़ सर्वर से कनेक्ट करता है और हमारे P2P सर्वर स्पष्ट रूप से मार्क किए गए हैं।
ओपन सोर्स
हमारे ऐप ओपन सोर्स हैं, इसलिए कोई भी उनके कोड की जांच कर सकता है, जिससे हमें कमज़ोरियों को खोजने और ठीक करने के लिए पूरे साइबर सुरक्षा समुदाय का लाभ उठाने में मदद मिलती है।
Secure Core VPN
अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अपने कनेक्शन को दूसरे VPN सर्वर पर रूट करने से पहले निजता-अनुकूल देशों में स्थित उच्च-सुरक्षा सर्वर के माध्यम से रूट करें।
NetShield Ad-blocker
सभी Proton VPN ऐप NetShield प्रदान करते हैं, जो एक DNS फिल्टरिंग खासियत है जो आपको विज्ञापनों, मालवेयर और ट्रैकर से सुरक्षित रखती है।
VPN पर Tor
अतिरिक्त निजता और अनियन साइटों तक सुविधाजनक एक्सेस के लिए, एक ही क्लिक में Tor एनॉनिमिटी नेटवर्क से कनेक्ट करें।
फुल-डिस्क एन्क्रिप्शन
हमारे सर्वर फुल डिस्क एन्क्रिप्शन का उपयोग करते हैं। इसका मतलब है कि कोई भी आपके डेटा को इंटरसेप्ट नहीं कर सकता है, भले ही हमारे डेटा सेंटरों पर भौतिक रूप से हमला क्यों न किया जाए।
तेज़ और निजी P2P डाउनलोड के लिए Proton VPN प्राप्त करें
10 जीबिटपीएस तक के P2P सर्वर
कोई लॉग नहीं और स्विस निजता कानून
अपने वास्तविक IP पते को सुरक्षित रखें
ब्लॉक की गई वेबसाइटों को एक्सेस करें
VPN Accelerator

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- क्या मैं Proton VPN का उपयोग करके टोरेंट कर सकता हूं?
- मैं P2P सर्वर से कैसे कनेक्ट करूं?
- मैं ब्लॉक की गई टॉरेंट साइटों को कैसे एक्सेस करूं?
- क्या अन्य टॉरेंट उपयोगकर्ता मेरा वास्तविक IP देख सकते हैं?