आज हम Proton VPN के सबसे बड़े अपडेट में से एक पेश करने के लिए रोमांचित हैं, जब से हमने 2017 में VPN इंडस्ट्री में क्रांति लाने का बीड़ा उठाया था। ये अपडेट नया Proton VPN लोगो, नए रंग, और Proton के नए डिफॉल्ट रूप से निजता वाले इकोसिस्टम का लॉन्च लाता है।
Proton VPN दुनिया की पहली VPN सर्विस नहीं थी, लेकिन Proton के अनोखे मूल्यों और दर्शन की वजह से ये हमेशा उन लोगों का पसंदीदा VPN रहा है जो अपनी निजता को महत्व देते हैं। Proton VPN की शुरुआत इकलौते ऐसे VPN के रूप में हुई थी जिसमें ना कोई लॉग था, ना कोई विज्ञापन, और जो ओपन सोर्स, सार्वजनिक रूप से ऑडिट किया हुआ, और सबके लिए मुफ्त उपलब्ध था। लेकिन आज Proton VPN इससे कहीं ज़्यादा है, जो आपको ऐसी खासियतों के साथ सशक्त बनाता है जैसे:
- VPN Accelerator — अपनी कनेक्शन स्पीड 400% तक बढ़ाएं
- NetShield Ad-blocker — विज्ञापनों, मालवेयर, और ट्रैकर्स को लोड होने से पहले ही रोकें
- दूसरा रूट(नई विंडो) — उन्नत ऑनलाइन सेंसरशिप को बायपास करें
- Secure Core VPN — बेहतर निजता सुरक्षा के साथ सुरक्षित रहें
- स्ट्रीम सर्विसेज़ के लिए सहायता — दर्जनों देशों में Netflix, Amazon Prime Video, Disney+, HBO Max, आदि देखें
- दुनिया के सबसे विविध VPN नेटवर्क में से एक — लगभग 60 से ज़्यादा देशों में 2,000 सर्वर(नई विंडो) से कनेक्ट करें
ये सिर्फ उन खासियतों में से एक छोटा सा हिस्सा है जो Proton VPN को तकनीकी रूप से बेहतर बनाती हैं। हालांकि, बेमिसाल पारदर्शिता के साथ काम करने जैसे हमारे अनोखे मूल्य हमें किसी भी दूसरे VPN से बेहतर सुरक्षा और भरोसा हासिल करने देते हैं।
अद्यतित Proton, संयुक्त सुरक्षा
VPN एक ज़रूरी ऑनलाइन निजता टूल है, लेकिन इंटरनेट हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इतना केंद्रीय है कि ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए और भी बहुत सारी सर्विसेज़ की ज़रूरत होती है। आज का अपडेट Proton की अलग-अलग निजता सर्विसेज़ से एक जुटे डिफॉल्ट रूप से निजता वाले इकोसिस्टम की तरफ चल रहे विकास को दर्शाता है। अब आपका Proton खाता ज़्यादा पावरफुल है, जो आपको Proton VPN, Proton Mail(नई विंडो), Proton Calendar(नई विंडो), Proton Drive(नई विंडो), और भविष्य की Proton सर्विसेज़ का एक्सेस देता है।
बेहतर हुए पैसे वाले प्लैन
मौजूदा Proton VPN सब्सक्राइबर्स को खास धन्यवाद के तौर पर, हम आपकी सदस्यता बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपग्रेड कर रहे हैं। आपको ज़्यादा स्टोरेज मिलेगा और, आपके मौजूदा प्लैन के हिसाब से, Proton Mail, Proton Calendar, और Proton Drive की पैसे वाली खासियतों का एक्सेस मिलेगा। जब तक आपकी सदस्यता एक्टिव रहेगी, तब तक आपको आपकी नई सदस्यता हमेशा के लिए छूट वाली कीमत पे मिलेगी।
निजता के लिए एक नया विज़ुअल यूनिवर्स

Proton के मिशन का एक अहम हिस्सा एक विकल्प देने का विचार है। Proton एक समानांतर यूनिवर्स को दर्शाता है जहां आपकी जानकारी निजी रखी जाती है। Proton यूनिवर्स में आपका डाटा हमेशा निजी रहता है और आपके कंट्रोल में रहता है। नए Proton प्रोडक्ट लोगो इस दोहरेपन को दर्शाते हैं।
Proton सर्विसेज़ ऐसे पोर्टल हैं जिनके ज़रिए आप बेहतर इंटरनेट अनुभव तक पहुंच सकते हैं। Proton VPN के मामले में ये कोई रूपक नहीं है; Proton VPN आपको सचमुच एक एन्क्रिप्ट किया हुआ टनल देता है ताकि आप मुक्त, बिना सेंसरशिप वाले इंटरनेट तक पहुंच सकें। निजी पक्ष को Proton का बैंगनी रंग दर्शाता है, जो 2014 में Proton Mail के लॉन्च के वक्त से हमारा ऐतिहासिक रंग है। हम उन्हीं जड़ों की तरफ लौट रहे हैं, लेकिन हमारा बैंगनी रंग अपडेट होकर ज़्यादा बोल्ड और चमकीला बन गया है।
Proton के एक एन्क्रिप्ट किए गए इकोसिस्टम में विकास के अनुरूप, जिसमें VPN उसके कई हिस्सों में से एक है, हमने Proton VPN के लोगो को अपने बाकी प्रोडक्ट्स के साथ एकीकृत किया है। इससे एक परिवार जैसी समानता बनती है और वो एकीकृत निजता सुरक्षा दिखती है जो Proton अब दे सकता है।

इसी तरह, “ProtonVPN” नाम भी “Proton VPN” में बदल रहा है, एक शब्द की जगह दो शब्द, ताकि सभी Proton सर्विसेज़ में अपनाई गई भाषा को दर्शाया जा सके।
Proton VPN हमेशा Proton का हिस्सा रहा है, लेकिन इसका अपना समृद्ध इतिहास और कम्युनिटी भी है। Proton VPN कम्युनिटी के सदस्यों ने लोकलाइज़ेशन के प्रयासों में योगदान दिया, हमारी Linux एप्लीकेशन का पहला वर्ज़न बनाने के लिए GitHub पे सहयोग किया, और रूस, हांगकांग, और अन्य देशों में अपनी अनोखी Proton VPN कम्युनिटी विकसित की। इसी वजह से Proton VPN ने अपनी अलग पहचान विकसित की है।
इस विरासत का सम्मान करने के लिए, नए Proton VPN लोगो में उसका त्रिकोणीय आकार बरकरार है, जो उन तीन देशों (आइसलैंड, स्वीडन, और स्विट्ज़रलैंड) को जोड़ने वाली रेखाएं खींचने पे बनने वाले आकार को दर्शाता है जहां Proton VPN के Secure Core सर्वर हैं। Proton VPN का अनोखा हरा रंग, जो लंबे समय से भरोसा, विश्वसनीयता, और सुरक्षा दर्शाता है, एक हल्के एक्सेंट कलर के रूप में भी बना रहेगा। Proton VPN बढ़ रहा है और नए दर्शकों की सेवा कर रहा है, लेकिन हमारा इतिहास और मूल्य कभी नहीं बदलेंगे।
Proton के नए लोगो के पीछे की कहानी जानें(नई विंडो)
Proton VPN के लिए आगे क्या है
जो चीज़ें लंबे समय से Proton VPN को अनोखा बनाती हैं, वो वैसी ही रहेंगी। हम हमेशा ओपन सोर्स, स्वतंत्र, तटस्थ, और कम्युनिटी-फर्स्ट रहेंगे। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं कि Proton VPN में सुधार नहीं होगा। 2022 के दूसरे हाफ के लिए, हम एक महत्वाकांक्षी प्लैन पर काम कर रहे हैं जिससे Proton VPN को और ज़्यादा प्लैटफॉर्म पे लाया जा सके, जिनमें ब्राउज़र एक्सटेंशन भी शामिल है। साथ ही, हमारी डेस्कटॉप और मोबाइल एप्लीकेशन का एक बड़ा रीडिज़ाइन भी आ रहा है ताकि उनका इस्तेमाल और भी आसान और तेज़ हो सके। हम अपनी इनोवेशन की लंबी उपलब्धियों पर बनते हुए नई खासियतें और फंक्शनैलिटी लाएंगे जो Proton VPN को आपको निजी और सुरक्षित रखने में ज़्यादा सक्षम बनाएंगी।
हम जल्द ही आपके साथ और जानकारी शेयर करने का इंतज़ार करते हैं। एक बेहतर इंटरनेट बनाने में, जहां निजता डिफॉल्ट हो, हमारे साथ बने रहने के लिए एक बार फिर धन्यवाद।






