TikTok दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले सोशल मीडिया ऐप्स में से एक है। लेकिन हाल ही में इसकी आलोचना हुई है, जिसमें डाटा का ज़्यादा इकट्ठा करना, असुरक्षित प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करना और संभावित रूप से चीनी सरकार के सामने झुकना शामिल है। इन चिंताओं की वजह से कई देश TikTok पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।
अगर आपको चिंता है कि TikTok आपकी निजता के साथ छेड़छाड़ कर रहा हो सकता है, तो आप अपना खाता मिटा दें। ऐसा करने के बाद, TikTok कहता है कि वो आपसे इकट्ठा किया गया डाटा 30 दिन के भीतर मिटा देगा। (कुछ डाटा, जैसे आपके द्वारा दूसरे उपयोगकर्ताओं को भेजे गए निजी संदेश, दिखाई दे सकते हैं।)
लेकिन TikTok को मिटाने का तरीका बताने से पहले, हम इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के बारे में कुछ आम सवालों के जवाब देंगे।
TikTok कहां-कहां प्रतिबंधित है?
फिलहाल, TikTok सिर्फ भारत में प्रतिबंधित है। भारत सरकार ने 29 जून को ये प्रतिबंध लागू किया था, और ये 50 से ज़्यादा दूसरे चीनी ऐप्स पर भी लागू होता है।
TikTok अब App और Play Store के हांगकांग वर्ज़न में भी उपलब्ध नहीं है, और जिन उपयोगकर्ताओं ने पहले ही ऐप डाउनलोड कर लिया है, वो अब इसे एक्सेस नहीं कर पाएंगे। 7 जुलाई को हांगकांग सरकार द्वारा नए सुरक्षा नियम लागू किए जाने के कुछ देर बाद वो हांगकांग से हट गया, जो स्थानीय कानून प्रवर्तन को इंटरनेट पर नज़र रखने और सेंसरशिप करने(नई विंडो) की अनुमति देते हैं।
ध्यान देने वाली बात ये है कि कई विशेषज्ञ मानते हैं कि ये TikTok की तरफ से कोई विरोध नहीं है, बल्कि Bytedance, यानी TikTok के मालिक चीनी कंपनी, की ओर से चीनी सरकार को खुश रखने की एक चाल है। “चीनी इंटरनेट के ऑपरेशनल स्टैंडर्ड्स से Douyin के ज़्यादा मेल खाने के बाद TikTok हांगकांग में क्यों चलता रहे?” चीनी टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ Elliot Zaagman ने South China Morning Post(नई विंडो) को ये बताया। Douyin, चीन का TikTok वर्ज़न, जो वो भी ByteDance का है, हांगकांग में अब भी सहायता मिलती रहेगी, हालांकि ये अभी ऐप स्टोर में उपलब्ध नहीं है।
अमेरिका की सरकार भी इस समय सोच रही है कि क्या उसे TikTok पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, और कई नियोक्ताओं ने इसे प्रतिबंधित कर दिया है, जिनमें Wells Fargo और कई देशों की सशस्त्र सेनाएं शामिल हैं।
क्या TikTok एक जासूसी ऐप है?
तकनीकी रूप से, TikTok एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है जो उपयोगकर्ताओं को छोटी वीडियो क्लिप्स शेयर करने देता है। हालांकि, किसी भी सोशल मीडिया ऐप की तरह, ये अपने उपयोगकर्ताओं की बहुत सारी जानकारी इकट्ठा करता है। TikTok के मामले में, ये डाटा आखिरकार चीनी सरकार के हवाले किया जा सकता है।
TikTok की मालिक ByteDance है, एक चीनी कंपनी जिसके CEO ने कहा है कि कंपनी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ “सहयोग और गहरा करेगी”। और TikTok की निजता नीति में, कंपनी अपने कॉर्पोरेट ग्रुप के किसी भी संगठन के साथ डाटा शेयर करने का अधिकार सुरक्षित रखती है, जिसमें ByteDance शामिल है। इसीलिए इतने सारे निजता और सुरक्षा आलोचक TikTok को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। शोध में पता चला है कि ये अपने डाटे की कॉपियां Alibaba सर्वर पर भी बनाता है, जो चीनी सरकार से करीबी रिश्तों वाली एक और चीनी कंपनी है।
ByteDance को संभवतः चीनी सरकार की TikTok उपयोगकर्ताओं के डाटे से जुड़ी मांगों का पालन करना पड़ेगा। चीनी कानून के मुताबिक चीनी कंपनियों को राष्ट्रीय खुफिया सेवाओं की सहायता करनी ज़रूरी है, और चीन में कोई स्वतंत्र न्यायपालिका नहीं है, जिसकी वजह से चीन में किसी भी कंपनी के लिए चीनी सरकार के अनुरोध से इनकार करना मुश्किल हो जाता है।
Proton Mail ब्लॉग पे हमारा एक लेख है जो TikTok की निजता और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं(नई विंडो) पे और गहराई से चर्चा करता है।
क्या आपको TikTok मिटा देना चाहिए?
अगर आपको अपनी ऑनलाइन निजता को लेकर कोई भी चिंता है, तो हां। हम सबको सलाह देते हैं कि TikTok को बहुत सावधानी से इस्तेमाल करें, लेकिन खासकर तब, जब आपको अपने बहुत सारे डाटे के इकट्ठा किए जाने की चिंता हो या डर हो कि आप चीनी सरकार की निगरानी का विषय बन सकते हैं।
TikTok को स्थायी रूप से कैसे मिटा दें?
शुरू करने से पहले, ये जान लें कि एक बार खाता मिटा देने के बाद आप उसे रिकवर नहीं कर पाएंगे। हालांकि TikTok आपका डाटा तुरंत मिटाएगा नहीं, लेकिन जैसे ही आप मिटाएं पे क्लिक करेंगे, इस प्रक्रिया को उलटा नहीं जा सकेगा। अगर आप बाद में अपना फैसला बदलें, तो आपको नया खाता शुरू करना होगा।
एक बार जब आप अपने डाटे पे कब्ज़ा वापस लेने का फैसला कर लें, तो आपको निम्न कदम उठाने होंगे: (अगर आप किसी ऐसे देश में रहते हैं जहां TikTok प्रतिबंधित नहीं है, तो आप सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।)
- TikTok को एक्सेस करने के लिए एक VPN डाउनलोड करें। Proton VPN एक मुफ्त वीपीएन सर्विस ऑफर करता है ताकि हर किसी को सुरक्षित और निजी इंटरनेट तक एक्सेस मिल सके।
- अपने मौजूदा देश के बाहर किसी VPN सर्वर से कनेक्ट करें।
- TikTok में लॉगइन करें और Profile टैब पे जाएं।
- दाईं कोने में दिखने वाले तीन क्षैतिज डॉट्स पे टैप करें। इससे आप ऐप की सेटिंग पहुंच जाएंगे।
- मेरा खाता संभालें पे टैप करें।
- खाता मिटा दें पे टैप करें।
और बस, हो गया। TikTok का दावा है कि 30 दिन बाद आपके वीडियो और डाटा मिटा दिए जाएंगे। आपको अपने खाते या खरीदे गए आइटम्स तक एक्सेस नहीं मिलेगा, और न ही आपको अपनी पिछली खरीदारी का रिफंड मिलेगा।
हालांकि, आपने अपनी निजता पे कब्ज़ा वापस पाने का एक ज़रूरी कदम उठा लिया है।
नवीनतम Proton VPN रिलीज़ के बारे में अपडेट रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पे फॉलो करें:
Twitter(नई विंडो) | Facebook(नई विंडो) | Reddit(नई विंडो) | Instagram (नई विंडो)
मुफ्त Proton Mail एन्क्रिप्टेड ईमेल खाता पाने के लिए, देखें: proton.me/mail(नई विंडो)






