8 सितंबर, 2025 को अल्जीरिया ने Roblox का एक्सेस ब्लॉक कर दिया, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गेमिंग और सोशल प्लैटफॉर्म में से एक है। इस कदम से लाखों खिलाड़ी लॉगइन नहीं कर पाए, और ये सुरक्षा के नाम पे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म को सीमित करने के बढ़ते वैश्विक रुझान को दर्शाता है।

अल्जीरिया ने Roblox क्यों बैन किया
अधिकारियों ने बताया कि इस रोक के पीछे 10 साल से कम उम्र के बच्चों में Roblox की बढ़ती लोकप्रियता थी, साथ ही प्लैटफॉर्म के पास उन्हें सुरक्षित रखने के लिए निगरानी के सीमित औज़ार थे। उन्होंने उत्पीड़न और निजता के लीक जैसे खतरों का हवाला दिया।
अल्जीरिया अकेला ऐसा देश नहीं है जिसने ये कदम उठाया है। महज कुछ हफ़्ते पहले, कतर और कुवैत ने भी Roblox पर रोक लगाई(नई विंडो) थी, बच्चों की सुरक्षा की चिंताओं की वजह से। इस इलाके के दूसरे देशों, जैसे ओमान, जॉर्डन, और यूएई, ने पिछले कुछ सालों में बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने की चुनौती की वजह से पाबंदियां लगाई हैं।
क्या Roblox बच्चों के लिए सुरक्षित है?
बच्चों को अनुचित कंटेंट, ऑनलाइन शिकारियों, और कमज़ोर उम्र की जांच के संपर्क में लाने के लिए Roblox को मुक़दमों(नई विंडो) और आलोचना का सामना करना पड़ा है। ये समस्याएं बताती हैं कि सरकारें सीधे बैन जैसे सख्त कदम क्यों उठा रही हैं।
लेकिन माता-पिता और देखभाल करने वाले एक अलग तरीका अपना सकते हैं और Roblox खेलने के खतरों को लेकर बच्चों से ईमानदार बातचीत कर सकते हैं। बच्चों को सुरक्षित रखने के सबसे असरदार तरीकों में से एक है बस जुड़े रहना, यानी नियमित रूप से पूछते रहना कि वो कौन से गेम खेलते हैं, ऑनलाइन किससे मिलते हैं, और इस अनुभव से उन्हें कैसा महसूस होता है।
हमारी बच्चों के लिए Roblox सुरक्षा गाइड(नई विंडो) में ज़्यादा जानें।
Proton VPN से जुड़े रहें
अल्जीरिया के Roblox बैन के लागू होते ही, हमने Proton VPN साइनअप में 930% की बढ़त देखी, जो दिखाता है कि सरकारें जब लोकप्रिय प्लैटफॉर्म का एक्सेस प्रतिबंधित करती हैं तो लोग कितनी जल्दी VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) सेवाओं की ओर रुखते हैं।
Proton में हम मानते हैं कि ऑनलाइन बच्चों की सुरक्षा और डिजिटल अधिकारों का सम्मान, दोनों साथ-साथ हो सकते हैं। हम मुफ़्त, ओपन-सोर्स औज़ार बनाते हैं, जैसे Proton VPN, ताकि हर जगह के लोग जानकारी से अपडेट रह सकें, अपनी निजता की सुरक्षा कर सकें, और खुले इंटरनेट तक एक्सेस बनाए रख सकें।






