Proton VPN के साथ RTL+ को अनब्लॉक कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
RTL+(नई विंडो) (पहले TVNOW) एक जर्मन भाषा का ऑनलाइन स्ट्रीम प्लैटफॉर्म है, जो जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, लिकटेंस्टाइन और लक्ज़मबर्ग में उपलब्ध है। टीवी शो के अलावा, इस सर्विस के साथ आप म्यूज़िक वीडियो देख सकते हैं और पॉडकास्ट सुन सकते हैं
Android, iOS और iPadOS, और Android TV (सिर्फ़ प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए) के लिए ऐप उपलब्ध हैं
RTL+ विज्ञापनों पे चलने वाला सीमित “मुफ्त” कंटेंट ऑफर करता है, लेकिन ज़्यादातर कंटेंट को एक्सेस करने के लिए, आपको प्रीमियम सदस्यता की ज़रूरत होगी
यह आर्टिकल समझाएगा कि RTL+ देखने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे करें:

आप Proton VPN का इस्तेमाल जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड और लक्ज़मबर्ग में दूसरे पॉपुलर स्ट्रीम सर्विसेज़ को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video के जर्मन भाषा संस्करण शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ RTL+ कैसे देखें
1. अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने या जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, या लक्ज़मबर्ग में हमारे सर्वर को एक्सेस करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Proton VPN Plus प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, या लक्ज़मबर्ग में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें। आप ऐसा हमारे डेस्कटॉप क्लाइंट या हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके कर सकते हैं

4. tvnow.de(नई विंडो) पे RTL+ की वेबसाइट पे जाएं और Free खाते के लिए साइनअप करें (अगर आपके पास पहले से खाता नहीं है) या अपने Amazon खाते की लॉगइन जानकारी का इस्तेमाल करके साइनइन करें. प्लैटफ़ॉर्म पे उपलब्ध ज़्यादातर कंटेंट तक एक्सेस पाने के लिए आपको प्रीमियम सदस्यता में अपग्रेड करना होगा.
5. Proton VPN के साथ RTL+ कंटेंट सुरक्षित रूप से देखने के लिए अपने RTL+ खाते में साइनइन करें!
iOS और Android पे Proton VPN के साथ RTL+ कैसे देखें
RTL+ ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन आप इन्हें सिर्फ़ जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, लिकटेंस्टाइन, या लक्ज़मबर्ग के App या प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने या जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, या लक्ज़मबर्ग में हमारे सर्वर को एक्सेस करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, या लक्ज़मबर्ग में हमारे किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. RTL+ ऐप डाउनलोड करें और या तो एक मुफ्त खाते के लिए साइनअप करें (अगर आपके पास पहले से खाता नहीं है) या अपनी Amazon खाता लॉगइन जानकारी का इस्तेमाल करके साइनइन करें। प्लैटफॉर्म पे उपलब्ध ज़्यादातर कंटेंट को एक्सेस करने के लिए, आपको प्रीमियम सदस्यता पे अपग्रेड करना होगा
5. Proton VPN के साथ RTL+ कंटेंट सुरक्षित रूप से देखने के लिए अपने RTL+ खाते में साइनइन करें!
Android TV पे Proton VPN के साथ RTL+ कैसे देखें
Android TV के लिए RTL+ ऐप जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, या लक्ज़मबर्ग में उपलब्ध है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको प्रीमियम RTL सदस्यता की ज़रूरत होगी
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके RTL+ देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के स्टेप्स के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, या लक्ज़मबर्ग में किसी सर्वर से कनेक्ट करें। ऐसा करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. अपने Android TV डिवाइस पे RTL+ ऐप इंस्टॉल करें(नई विंडो) और अगर आपके पास पहले से खाता नहीं है, तो एक प्रीमियम खाते के लिए साइनअप करें
4. Proton VPN के साथ RTL+ कंटेंट सुरक्षित रूप से देखने के लिए अपने RTL+ खाते में साइनइन करें!
RTL+ स्ट्रीम समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स के बाद भी RTL+ काम नहीं करता है, तो निम्नलिखित समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप अपने ब्राउज़र के ज़रिए RTL+ को एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।